'निक्कमा पीएम' कहे जाने पर मनमोहन ने कसा था तंज, उम्रदराज आडवाणी को अपना ज्योतिषी बदलना चाहिए
‘निक्कमा पीएम’ कहे जाने पर मनमोहन ने कसा था तंज, उम्रदराज आडवाणी को अपना ज्योतिषी बदलना चाहिए जनसत्ता ऑनलाइन March 22, 2019 11:22 AM पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी उनकी पत्नी कमला आडवाणी के साथ बात करते हुए फोटो सोर्सः इंडियन एक्सप्रेस Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने इस बार गांधीनगर से वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को टिकट नहीं दिया। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारे में बीजेपी निशाने पर है। कई राजनीतिक विशेषज्ञों और विपक्ष के नेताओं का कहना है कि नरेंद्र मोदी-अमित शाह की बीजेपी में आडवाणी को कोई इज्जत नहीं है। कहीं कहा जा रहा है कि आडवाणी को उनकी उम्र के कारण इस बार पार्टी ने चुनावी राजनीति से दूर रखने का फैसला लिया है। बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी की उम्र 91 साल हो गई है। पहली बार नहीं है जब आडवाणी को उम्र चर्चा में आई है। इससे पहले एक बार पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी उनपर निशाना साधा था। आडवाणी को पहले ही संन्यास ले लेना चाहिए थाः सियासी गलियारों में चर्चा है कि आडवाणी को अपने आगे आते हुए पहले ही संन्यास ले लेना चाहिए थे। कई राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि 2009 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद आडवाणी को सक्रिय राजनीति से दूरी बना लेनी चाहिए थी। बता दें कि यूपीए 2 की वापसी के बाद भी आडवाणी बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में रहे और 2014 में भी पीएम पद के दावेदार थे। इसके खातिर 2013 में नरेंद्र मोदी को जब गोवा में बीजेपी अपना पीएम कैंडिडेट बना रही थी तो आडवाणी और उनके करीबी नेताओं ने इसका विरोध भी किया था। बता दें कि 2004 और 2009 लोकसभा चुनाव बीजेपी ने आडवाणी के नेतृत्व में ही लड़ा था। 2008 में न्यूक्लियर डील के वक्त पीएम मनमोहन सिंह कई बार विपक्षियों के निशाने पर थे। इसी दौरान विपक्ष के सबसे बड़े नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने उन पर कमेंट करते हुए उन्हें ‘निक्कमा पीएम’ करार दिया था, जिसका मनमोहन सिंह ने भी करारा जवाब दिया था। उन्होंने आडवाणी की पीएम बनने की उम्मीद और उम्र को निशाना बनाते हुए कहा था- उनकी उम्र को देखते हुए यह उम्मीद नहीं की जा सकती है कि आडवाणी अपनी सोच बदलें। पर उन्हें अपने और भारत के हित में अपना एस्ट्रोलॉजर जरूर बदल लेना चाहिए, ताकि वो उन्हें सही भविष्यवाणी के बारे में पता चल सके। बता दें कि मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की थी कि आडवाणी पीएम जरूर बनेंगे। आडवाणी के बदले अमित शाहः इस बार बीजेपी ने गुजरात के गांधीनगर से लाल कृष्ण आडवाणी के बदले अमित शाह को टिकट दिया है। अमित शाह बीजेपी के अध्यक्ष हैं और फिलहाल राज्यसभा से सांसद भी हैं। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
‘निक्कमा पीएम’ कहे जाने पर मनमोहन ने कसा था तंज, उम्रदराज आडवाणी को अपना ज्योतिषी बदलना चाहिए जनसत्ता ऑनलाइन March 22, 2019 11:22 AM पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी उनकी पत्नी कमला आडवाणी के साथ बात करते हुए फोटो सोर्सः इंडियन एक्सप्रेस Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने इस बार गांधीनगर से वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को टिकट नहीं दिया। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारे में बीजेपी निशाने पर है। कई राजनीतिक विशेषज्ञों और विपक्ष के नेताओं का कहना है कि नरेंद्र मोदी-अमित शाह की बीजेपी में आडवाणी को कोई इज्जत नहीं है। कहीं कहा जा रहा है कि आडवाणी को उनकी उम्र के कारण इस बार पार्टी ने चुनावी राजनीति से दूर रखने का फैसला लिया है। बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी की उम्र 91 साल हो गई है। पहली बार नहीं है जब आडवाणी को उम्र चर्चा में आई है। इससे पहले एक बार पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी उनपर निशाना साधा था। आडवाणी को पहले ही संन्यास ले लेना चाहिए थाः सियासी गलियारों में चर्चा है कि आडवाणी को अपने आगे आते हुए पहले ही संन्यास ले लेना चाहिए थे। कई राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि 2009 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद आडवाणी को सक्रिय राजनीति से दूरी बना लेनी चाहिए थी। बता दें कि यूपीए 2 की वापसी के बाद भी आडवाणी बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में रहे और 2014 में भी पीएम पद के दावेदार थे। इसके खातिर 2013 में नरेंद्र मोदी को जब गोवा में बीजेपी अपना पीएम कैंडिडेट बना रही थी तो आडवाणी और उनके करीबी नेताओं ने इसका विरोध भी किया था। बता दें कि 2004 और 2009 लोकसभा चुनाव बीजेपी ने आडवाणी के नेतृत्व में ही लड़ा था। 2008 में न्यूक्लियर डील के वक्त पीएम मनमोहन सिंह कई बार विपक्षियों के निशाने पर थे। इसी दौरान विपक्ष के सबसे बड़े नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने उन पर कमेंट करते हुए उन्हें ‘निक्कमा पीएम’ करार दिया था, जिसका मनमोहन सिंह ने भी करारा जवाब दिया था। उन्होंने आडवाणी की पीएम बनने की उम्मीद और उम्र को निशाना बनाते हुए कहा था- उनकी उम्र को देखते हुए यह उम्मीद नहीं की जा सकती है कि आडवाणी अपनी सोच बदलें। पर उन्हें अपने और भारत के हित में अपना एस्ट्रोलॉजर जरूर बदल लेना चाहिए, ताकि वो उन्हें सही भविष्यवाणी के बारे में पता चल सके। बता दें कि मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की थी कि आडवाणी पीएम जरूर बनेंगे। आडवाणी के बदले अमित शाहः इस बार बीजेपी ने गुजरात के गांधीनगर से लाल कृष्ण आडवाणी के बदले अमित शाह को टिकट दिया है। अमित शाह बीजेपी के अध्यक्ष हैं और फिलहाल राज्यसभा से सांसद भी हैं। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
21 विपक्षी दलों की याचिका पर VVPAT को लेकर SC ने EC को दी नोटिस– News18 हिंदीशुक्रवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा है कि 25 मार्च को होने वाली अगली सुनवाई में चुनाव आयोग का एक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हो.
Read more »
प्रेस काउंसिल ने अख़बारों को सरकारी विज्ञापन न देने पर जम्मू कश्मीर प्रशासन को नोटिस भेजाजम्मू कश्मीर के कई बड़े अख़बारों ने सरकार द्वारा ग्रेटर कश्मीर और कश्मीर रीडर अख़बारों को बिना कोई स्पष्ट कारण बताए विज्ञापन नहीं देने के फ़ैसले के विरोध में 10 मार्च को अपने पहले पन्ने ख़ाली छोड़ दिए थे.
Read more »
चुनाव ड्यूटी पर जाने से रोक रही थी पत्नी, CRPF जवान ने कर दी हत्या– News18 हिंदीछत्तीसगढ़ के जगदलपुर क्षेत्र में कोबरा बटालियन के एक सीआरपीएफ कॉन्सटेबल ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. कथित तौर पर जवान की पत्नी उसे चुनाव ड्यूटी पर जाने से रोक रही थी.
Read more »
आडवाणी: दो सांसदों वाली पार्टी को पहुंचाया बुलंदियों पर, आज बन गए इतिहास - Amarujalaआडवाणी: दो सांसदों वाली पार्टी को पहुंचाया बुलंदियों पर, आज बन गए इतिहास 2019LokSabhaelections LokSabha BJPFirstList LKAdvani Gandhinagar PMModi BJPKilist2019
Read more »
मोदी बुज़र्गों का नहीं करते आदरः कांग्रेस का तंजआडवाणी को टिकट न देने पर कांग्रेस का मोदी पर हमला. पढ़ें पांच बड़ी ख़बरें.
Read more »
