जम्मू-कश्मीर : IT विभाग की छापेमारी में आतंकियों के मददगार से करोड़ों की नगदी जब्त

United States News News

जम्मू-कश्मीर : IT विभाग की छापेमारी में आतंकियों के मददगार से करोड़ों की नगदी जब्त
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 72 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 32%
  • Publisher: 53%

जम्मू-कश्मीर : IT विभाग की छापेमारी में आतंकियों के मददगार से करोड़ों की नगदी जब्त TerrorFunding JammuAndKashmir

राज्य में आतंकवाद और अलगाववाद को मिलने वाली वित्तीय ऑक्सीजन को रोकने के लिए आयकर विभाग ने जम्मू और श्रीनगर में बीते दो दिनों के दौरान करीब दो दर्जन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान करोड़ों रुपये मूल्य के अघोषित जेवरात, करोड़ों रुपये की बेमानी अचल संपत्ति के दस्तावेज और 1.

44 करोड़ की अघोषित नकदी भी बरामद की गई है। आयकर विभाग की गुरुवार को शुरू हुई कार्रवाई शुक्रवार शाम तक जारी रही। घाटी में पांच जगहों पर आयकर विभाग की टीमों ने तलाशी ली, जबकि जम्मू में करीब डेढ़ दर्जन जगहों पर आयकर टीम पहुंची। आयकर विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह छापेमारी राज्य में शरारती तत्वों द्वारा गड़बड़ी फैलाने के लिए कालेधन के इस्तेमाल को रोकने के लिए की गई है। इस अभियान से उन लोगों को चेताया गया है जो राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को बाधा पहुंचाने के लिए मौका तलाश रहे हैं। इस अभियान के दौरान क्रॉस एलओसी व्यापार में शामिल एक नामी व्यापारी के ठिकानों पर भी दबिश दी गई है। यह व्यापारी कई फर्जी लोगों और दूसरे लोगों के नाम पर बीते छह साल से क्रॉस एलओसी व्यापार में लगा हुआ है। इस व्यापार से होने वाले फायदे का एक बड़ा हिस्सा वह घाटी में संदिग्ध तत्वों तक पहुंचा रहा है। उसके ठिकाने से कई दस्तावेज मिले हैं, जो कि उसके द्वारा संदिग्ध तत्वों के इस्तेमाल और उनके नाम पर लेन देन की पुष्टि करते हैं। फिलहाल, इस मामले की जांच चल रही है। विभाग के अनुसार अभियान में अभी तक 1.44 करोड़ की अघोषित नकदी के अलावा 2.48 करोड़ की अघोषित ज्वैलरी बरामद की है। इसके अलावा इन छापों के दौरान मिले दस्तावेजी सुबूतों के आधार पर 41 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की अघोषित संपत्ति के लेन-देन जोकि मुख्य तौर पर घाटी में हुआ है, उसका पता चला है। इसके अलावा 17 लाख रुपये के वित्तीय लेन-देन का भी पता चला है। छापों में कुछ हार्ड डिस्क भी मिली हैं जो जब्त दस्तावेजों के आधार पर जुटाए गए तथ्यों को सही ठहराती हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोआकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी घिरे- Amarujalaजम्मू-कश्मीर: पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी घिरे- AmarujalaJammuKashmir : पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी घिरे IndianArmy Encounter Terrorism Terrorists Pulwama
Read more »

J-K: पुलवामा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेरJ-K: पुलवामा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेरसुरक्षाबलों को पुलवामा के त्राल में जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद सेना ने जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर पूरे इलाके सर्च ऑपरेशन चलाया और सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके की घेराबंदी कर दी.
Read more »

Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलLok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1,  उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा हमले के 21 दिन के भीतर मारे गए 18 आतंकी, आठ पाकिस्तानी- Amarujalaजम्मू-कश्मीर: पुलवामा हमले के 21 दिन के भीतर मारे गए 18 आतंकी, आठ पाकिस्तानी- Amarujalaजम्मू-कश्मीर: पुलवामा हमले के 21 दिन के भीतर मारे गए 18 आतंकी, आठ पाकिस्तानी adgpi JammuAndKashmir PulwamaAttack PulwamaTerroristAttack
Read more »

3 फेज में ही सही, लेकिन इसलिए कश्मीर की अनंतनाग सीट पर टाला नहीं जा सकता था चुनाव-Navbharat Times3 फेज में ही सही, लेकिन इसलिए कश्मीर की अनंतनाग सीट पर टाला नहीं जा सकता था चुनाव-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस मुद्दे पर चर्चा की। इसके बाद तय किया गया कि अनंतनाग में चुनाव न कराया जाना और बाकी के 5 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव कराने पर देश के भीतर और बाहर गलत संदेश जाएगा।
Read more »

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में संघर्षविराम के उल्लंघन के बाद रोका गया सीमा पार व्यापारजम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में संघर्षविराम के उल्लंघन के बाद रोका गया सीमा पार व्यापारएलओसी व्यापार केंद्र के संरक्षक फरीद कोहली ने बताया कि चक्कन दा बाग में व्यापार सुविधा केंद्र पर मोर्टार से पांच गोले दागे गए, जिससे एक्सरे स्कैनर वाले कमरे सहित अन्य जगहों को नुकसान पहुंचा.
Read more »

SHOCKING : श्रद्धा कपूर ने अचानक छोड़ दी साइना नेहवाल की बायोपिक, अब कौन बनेगा बैडमिंटन स्टार ?– News18 हिंदीSHOCKING : श्रद्धा कपूर ने अचानक छोड़ दी साइना नेहवाल की बायोपिक, अब कौन बनेगा बैडमिंटन स्टार ?– News18 हिंदीसूत्रों की माने तो श्रद्धा कपूर अपने बिजी शेड्यूल की वजह से काफी परेशान थी क्योंकि वो सायना की बायोपिक के अलावा फिल्म 'छिछोरे' और 'साहो' के लिए शूटिंग कर रहीं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:48:14