भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के बाद प्रियंका की राजनीतिक बिसात का अगला मोहरा हैं, शिवपाल सिंह यादव. anilrai123 yadavakhilesh myogiadityanath priyankagandhi Mayawati
के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो प्रियंका की एंट्री के बाद कांग्रेस ने उन राज्यों में अपना एक्शन प्लान बदल दिया है, जहां कांग्रेस हाशिए पर पहुंच गई है.नए प्लान के तहत कांग्रेस उन दलों से गठबंधन करेगी जिनका जनाधार कांग्रेस से कम यानि वो दल जो राज्य के किसी हिस्से में प्रभावी हैं ताकि गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस के हाथ में रह सके.
सूत्रों की माने तो कांग्रेस में ये फैसला एक रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है. इस रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि कांग्रेस अगर उत्तर प्रदेश और बिहार में अल्पसंख्यक वोट बैंक को अपने पास वापस लाना चाहती है तो उसे कम से कम इन चुनावों में 20 फीसदी वोट पाना ही होगा. रिपोर्ट के बाद कांग्रेस ने सहयोगी दलों के आगे झुकने की बजाय इन राज्यों में अपना वोट बैंक और संगठन मजबूत करने का फैसला किया है, इसलिए कांग्रेस ने बिहार में आरजेडी से बराबर-बराबर सीटों की मांग कर दी और उत्तर प्रदेश में भी गठबंधन से 25 सीटे मांगी.कांग्रेस ने ये फैसला सहयोगी दलों के लागातार राहुल गांधी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार न मानने और कांग्रेस को गठबंधन का नेता न मामने के बयानों के बाद आया है. ऐसे में कांग्रेस के पास अपनी पार्टी को मजबूत करने का अलावा कोई रास्ता नहीं है. कांग्रेस को करीब से जानने वाले लोगों का दावा है कि कांग्रेस ये मान चुकी है 2019 के चुनावों में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना संभव नहीं है. ऐसे में पार्टी सिर्फ मोदी को हटाने के नाम पर अपना सबकुछ सहयोगी दलों को देने के तैयार नहीं है.उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड इन तीनो राज्यों में कांग्रेस पिछल तीन दशक से गठबंधन की बैसाखी पर चल रही है, इन तीनों राज्यों के सांसदों की संख्या देखें तो इनकी तादात एक तिहाई से थोड़ी कम है. ऐसे में कांग्रेस के नए एक्शन प्लान के तहत बिना इन राज्यों में मजबूत हुए कांग्रेस के लिए दिल्ली की कुर्सी दूर होती जा रही है. इन राज्यों में कांग्रेस बिना दलित और अल्पसंख्य वोटों को मजबूत नहीं हो सकती.क्या हैं कांग्रेस का अगला गेम प्लान उत्तर प्रदेश में कांग्रेस जहां दलित वोटों को साधने के लिए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को अपने साथ लाने की तैयारी कर रहगी है. वहीं शिवपाल को साथ लाकर बीजेपी के खिलाफ खड़े उन मतदाताओं को अपने साथ लाने की कोशिश में लगी है जो एसपी-बीएसपी गठबंधन के साथ नहीं जाना चाहते हैं. नाम न छापने की शर्त पर पार्टी के एक वरिष्ट नेता ने बताया कि पार्टी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सिर्फ 25 लोकसभा सीटों और सहयोगियों की 4-5 सीटों पर प्रचार फोकस रखेगी और पार्टी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश से 15 सीटें और 20 फीसदी वोट है.कुछ यही हाल बिहार में भी है. लगातार बढ़ रहे सहयोगियों के बाद भी कांग्रेस आरजेडी से बराबर की सीटें मांग रही है और किसी भी हालत में पिछले चुनाव के कम सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है. यहां भी पार्टी का लक्ष्य 7-8 सीटें और 20 फीसदी के आस-पास वोट पाना है. झारखंड में भी कांग्रेस इसी प्लान पर काम कर रही है. साफ है, बदले हुए राजनीतिक हालात में कांग्रेस आक्रामक राजनीति में अपना फायदा देख रही है और पार्टी के नेता ये समझ चुके हैं कि सिर्फ मोदी हटाने से कांग्रेस सत्ता में आने वाली नहीं है. कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी का बेस वोट बैंक भी बढ़ाना पड़ेगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज लोकसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव– News18 हिंदीसमाजवादी पार्टी ने तीन और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी.
Read more »
आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म स्काई इज पिंक के अंडमान शेड्यूल की शूटिंग खत्मप्रियंका चोपड़ा की फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग खत्म हो गई है. पूरी टीम फिल्म की शूटिंग के लिए पिछले एक हफ्ते से अंडमान आइलैंड में थी.
Read more »
Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »
IND vs AUS: मैथ्यू हेडन ने माना- युजवेंद्र चहल की तुलना में कुलदीप यादव को खेलना मुश्किलKuldeep and Chahal, the two Indian wrist spinners, have troubled the best batsmen in the shorter formats. कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने छोटे प्रारूप में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को परेशान किया है.
Read more »
पहली रैली के बाद प्रियंका गांधी का पहला ट्वीट, महात्मा गांधी की लाइन की साझाकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अहमदाबाद में पहली बार रैली को संबोधित करने के साथ ही मंगलवार देर रात पहली बार ट्वीट किया. उन्होंने लगातार दो ट्वीट किए. एक ट्वीट में उन्होंने अहमदाबाद स्थित महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम के बारे में लिखा जबकि दूसरे ट्वीट में महात्मा गांधी का एक कथन साझा किया.
Read more »
