भारत में फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खुमार छाया हुआ है, मेगा इवेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. इसके बाद आईपीएल 2026 का फीवर देखने को मिलेगा जिसकी शुरुआत 26 मार्च से होगी. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा दांव खेला है. टीम में अचानक 97 शतक लगाने वाले दिग्गज की एंट्री हो गई है.
भारत में फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खुमार छाया हुआ है, मेगा इवेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. इसके बाद आईपीएल 2026 का फीवर देखने को मिलेगा जिसकी शुरुआत 26 मार्च से होगी. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा दांव खेला है.
टीम में अचानक 97 शतक लगाने वाले दिग्गज की एंट्री हो गई है. इस दिग्गज को असिस्टेंट कोच के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. फ्रेंचाइजी ने ऑफीशियल अकाउंट से इस खबर का ऐलान किया है. कौन है ये खिलाड़ी? हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के पूर्व बैट्समैन इयान बेल को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स का असिस्टेंट कोच बनाया गया है. फ्रैंचाइजी के ऑफिशियल हैंडल ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर बेल के अपॉइंटमेंट की घोषणा की. DC ने अपने X पर पोस्ट किया, इंग्लैंड का यह महान खिलाड़ी अब दिल्लीवाला बन गया है. इयान बेल, घर में आपका स्वागत है. 11 साल चला करियर बेल का इंटरनेशनल करियर 11 साल का रहा. उन्होंने 2004-15 तक इंग्लैंड के लिए खेला, 118 टेस्ट मैचों में 42.69 के औसत से 7,727 रन बनाए, जिसमें 22 शतक और 46 अर्द्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 235 रहा. 161 ODI मैचों और 157 पारियों में 37.87 के औसत से 5416 रन बनाए. उन्होंने चार शतक और 35 अर्द्धशतक के साथ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 141 रहा. आठ T20I मैचों में, उन्होंने 26.85 के औसत से 188 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्द्धशतक शामिल है. 107 T20 मैचों और 103 पारियों में 30.65 के औसत से, उन्होंने एक शतक और 18 अर्द्धशतक के साथ 2,790 रन बनाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131 रहा. ये भी पढे़ं.. पाकिस्तान ने दूसरी बार नहीं लगने दिया कलंग, यूएसए को शिकस्त देकर बुझाई बदले की आग करियर में 97 शतक इयान बेल के ओवरऑल क्रिकेट करियर की बात करें तो उनके नाम 101 शतक दर्ज हैं. उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 312 मैच की 524 पारियों में 57 शतक ठोके. वहीं, लिस्ट ए में 318 मैच में 11 हजार से ज्यादा रन और 13 शतक दर्ज हैं. 2020 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद से उनके पास कोचिंग का बहुत अनुभव है, उन्होंने इंग्लैंड लायंस और अंडर-19 सेटअप के साथ काम किया है. उन्होंने 2024 में इंग्लैंड दौरे के दौरान श्रीलंकाई टेस्ट टीम के साथ बैटिंग कोच के तौर पर भी काम किया था.
Ian Bell Delhi Capitals Delhi Capitals New Assistan Coach Cricket News In Hindi Cricket News IPL 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PAK vs USA: टी20 वर्ल्डकप 2026 में कब और कहां भिड़ेंगे पाकिस्तान-अमेरिका, पिछली बार हुआ था बड़ा उलटफेरT20 World Cup 2026, PAK vs USA: पाकिस्तान और अमेरिका टी20 वर्ल्डकप 2026 में एक ही ग्रुप में हैं, आइए आपको बताते हैं दोनों टीमों का मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा.
Read more »
India Today Education Conclave: 'टीचर खतरे में है, अगर ये नहीं किया तो...' प्रोफेसर दिनेश सिंह ने ऐसा क्यों कहा?India Today Conclave 2026: इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में शिक्षा जगत की हस्तियां बदलते एजुकेशन ट्रेंड और अवसरों को लेकर बात कर रहे हैं.
Read more »
India Today Education Conclave 2026: कॉलेज है... मगर टीचर नहीं! प्रोफेसर दिनेश सिंह ने बताया- US में कैसे पढ़ते हैं बच्चे?India Today Education Conclave 2026: इंडिया टुडे एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में प्रोफेसर दिनेश सिंह ने बताया कि अमेरिका में किस तरह से पढ़ाई हो रही है.
Read more »
IPL 2026 के बाद शादी करेंगे रिंकू-प्रिया, अलीगढ़ नहीं, इस जगह जाकर लेंगे 7 फेरेRinku Singh And Priya Saroj wedding Date: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया का हिस्सा रिंकू सिंह आईपीएल 2026 के बाद शादी कर लेंगे. वो जून के महीने में सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सात फेरे लेंगे. दोनों ने 8 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी.
Read more »
India Today Education Conclave 2026: कॉलेजों में हो रहे सुसाइड के लिए कोई एक कारण जिम्मेदार नहीं: UGC चेयरमैन विनीत जोशीIndia Today education Conclave 2026: इंडिया टुडे एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के चेयरमैन विनीत जोशी ने हायर एजुकेशन को लेकर बात की.
Read more »
27 लाख से ज्यादा गाड़ियां जनवरी 2026 में बिकीं, 5 लाख से ज्यादा कार तो 18.52 लाख बाइक-स्कूटर बिकेVehicle Sale In January 2026: साल 2026 के पहले महीने जनवरी में भारतीय बाजार में 27.
Read more »
