Rinku Singh And Priya Saroj wedding Date: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया का हिस्सा रिंकू सिंह आईपीएल 2026 के बाद शादी कर लेंगे. वो जून के महीने में सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सात फेरे लेंगे. दोनों ने 8 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी.
Rinku Singh And Priya Saroj wedding Date: टी20 विश्व कप 2026 की धूम है, जिसमें रिंकू सिंह टीम इंडिया का हिस्सा हैं. अब इस खिलाड़ी को लेकर एक गुड न्यूज आई है. पिछले साल सगाई करने के बाद रिंकू सिंह अब प्रिया सरोज के साथ सात फेरे लेने वाले हैं.
शादी की फाइनल तारीख तो सामने नहीं आई है, लेकिन इतना कंफर्म है कि आईपीएल 2026 के बाद वो सात फेरे लेंगे. जून महीने में शादी संपन्न होगी. क्रिकेटर रिंकू सिंह के भाई ने यह पुष्टि की है. सगाई के बाद शादी की तारीख 18 नवंबर 2025 को तय थी, लेकिन बिजी क्रिकेट शेड्यूल के चलते उसे टालना पड़ा. फिर फरवरी 2026 में विकल्प था, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 के चलते फिर से शादी टल गई. अब फाइनली आईपीएल 2026 के बाद यह दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. परिवार के लोगों का मानना है कि क्रिकेट शेड्यूल फ्री होने के बाद शादी का प्लान किया गया है ताकि रिंकू सिंह को ज्यादा से ज्यादा वक्त मिल सके. कहां से होगी शादी? रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि शादी किस जगह होगी, इस पर फाइनल फैसला लेना अभी बाकी है. शादी के लिए वाराणसी और लखनऊ दो स्थल तय माने जा रहे हैं. शादी के बाद अलीगढ़ में एक भव्य रिसेप्शन भी होगा. रिंकू सिंह की शादी में क्रिकेट जगत के दिग्गज, राजनीति के दिग्गज और समाजसेवा से जुड़े कई बड़े चेहरे शामिल होने की पूरी उम्मीद है. गिने-चुने लोग ही क्यों आएंगे? शादी में ज्यादा लोगों को बुलाने का प्लान नहीं है. जानकारी के अनुसार, परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. इसके पीछे जो वजह सामने आई है, वो ये है कि दूल्हा पक्ष के कई करीबी भाजपा से ताल्लुक रखते हैं, जबकि दुल्हन पक्ष के लोग सपा समर्थक हैं. खुद प्रिया सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं. इसलिए सोच-समझकर मेहमानों की लिस्ट तैयार की गई है. रिसेप्शन में कई लोगों के आने की उम्मीद है. ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: इस टीम को बड़ा झटका...कप्तान के कंधे की खिसक गई हड्डी, कराहते हुए छोड़ा मैदान
Priya Saroj Rinku Singh And Priya Saroj Wedding Date IPL 2026 Rinku Singh And Priya Saroj Wedding From Kashi रिंकू सिंह प्रिया सरोज Rinku Singh Wedding Rinku Singh And Priya Saroj Wedding क्रिकेट न्यूज स्पोर्ट्स न्यूज रिंकू सिंह शादी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
WI vs SCO Highlights: हेटमायर की विस्फोटक फिफ्टी, शेफर्ड की कातिलाना बॉलिंग, वेस्टइंडीज ने जीता टी20 विश्व कप का पहला मैचT20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने पहले मुकाबले को जीत लिया है। शिमरोन हेटमायर ने विस्फोटक फिफ्टी के बाद रोमारियो शेफर्ड ने हैट्रिक विकेट चटकाया।
Read more »
वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड के नाम टी20 विश्व कप 2026 की पहली हैट्रिक, स्कॉटलैंड के इन 3 बल्लेबाजों का किया शिकारटी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने हैट्रिक ले ली। ये टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली हैट्रिक है।
Read more »
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पीएसएल 2026: गुरबाज ने पीएसएल से नाम वापस लियाअफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद शुरू होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों के कारण अफगान सरकार ने खिलाड़ियों को एनओसी देने से इनकार कर दिया था। गुरबाज ने कहा कि वह अफगानिस्तान में अपने फाउंडेशन के काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
Read more »
AFG vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11AFG vs NZ T20 World Cup 2026 Live Score Today Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी कि 08 फरवरी को कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
Read more »
PSEB Admit Card 2026 OUT: छात्रों का इंतजार खत्म, पंजाब बोर्ड ने जारी किए 10वीं के एडमिट कार्ड, pseb.ac.in से करें डाउनलोडPSEB 10th Admit Card 2026 OUT: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी कर दिए हैं.
Read more »
RRB Admit Card 2026 OUT: सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से एक क्लिक में डाउनलोड करें हॉल टिकटRRB Section Controller Admit Card 2026 Released: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.
Read more »
