RRB Section Controller Admit Card 2026 Released: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.
RRB Section Controller Admit Card 2026 OUT: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आज, 08 फरवरी, 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था और एग्जाम की तैयारी के साथ हॉल टिकट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब ऑफिशियल पोर्टल पर जाने के बाद अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
हालांकि, कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. कब होगी परीक्षा? आरआरबी की ओर से सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए भर्ती परीक्षा 11 और 12 फरवरी, 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा ऑनलाइन, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित होंगी, जिसमें कुल 100 अंकों के लिए 100 सवाल पूछे जाएंगे और अवधि 2 घंटे होगी. वहीं, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 13 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी. इतने पदों पर होगी भर्ती आरआरबी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से सेक्शन कंट्रोलर के रिक्त 368 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा. वहीं, एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन आवंटित केंद्र पर समय से पहुंचने के साथ अपना एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें, क्योंकि बिना हॉल टिकट के छात्रों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ये भी पढ़ें: NHAI Recruitment 2026: हाथ से न निकल जाए मौका, डिप्टी मैनेजर पदों पर आवेदन का कल लास्ट डेट, 1.77 लाख होगी सैलरी RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 2026 इंपोर्टेंट डेट्स- रजिस्ट्रेशन स्टार्ट डेट - 15 सितंबर, 2025 रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट - 14 अक्टूबर, 2025 आवेदन शुल्क भुगतान अंतिम तिथि - 16 अक्टूबर, 2025 करेक्शन विंडो - 17 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2025 तक एप्लीकशन स्टेटस - 12 दिसंबर, 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप - 03 फरवरी, 2026 एडमिट कार्ड - 08 फरवरी, 2026 CBT एग्जाम डेट - 11 और 12 फरवरी, 2026 ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड- आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें. उम्मीदवार सबसे पहले आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट कर दें. फिर एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा. एडमिट कार्ड को चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें. भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें. आधिकारिक वेबसाइट लिंक RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड डायरेक्ट लिंक ये भी पढ़ें: PSEB Admit Card 2026 OUT: छात्रों का इंतजार खत्म, पंजाब बोर्ड ने जारी किए 10वीं के एडमिट कार्ड, pseb.ac.in से करें डाउनलोड
RRB Section Controller Admit Card 2026 Released Rrbcdg.Gov.In Rrbapply.Gov.In RRB Section Controller Exam 2026 RRB Section Controller Exam 2026 Date RRB Section Controller Admit Card 2026 Rrb
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
WI vs SCO Highlights: हेटमायर की विस्फोटक फिफ्टी, शेफर्ड की कातिलाना बॉलिंग, वेस्टइंडीज ने जीता टी20 विश्व कप का पहला मैचT20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने पहले मुकाबले को जीत लिया है। शिमरोन हेटमायर ने विस्फोटक फिफ्टी के बाद रोमारियो शेफर्ड ने हैट्रिक विकेट चटकाया।
Read more »
वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड के नाम टी20 विश्व कप 2026 की पहली हैट्रिक, स्कॉटलैंड के इन 3 बल्लेबाजों का किया शिकारटी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने हैट्रिक ले ली। ये टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली हैट्रिक है।
Read more »
AFG vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11AFG vs NZ T20 World Cup 2026 Live Score Today Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी कि 08 फरवरी को कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
Read more »
UP Board Admit Card 2026: बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड कभी भी हो सकते हैं उपलब्ध, स्कूल से प्रवेश पत्र कर पाएंगे प्राप्तमाध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की ओर से 10th 12th बोर्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड UPMSP Admit Card 2026 कभी भी उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने स्कूल में सम्पर्क करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर पाएंगे।
Read more »
RRB Admit Card Download Link: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर CBT 1 एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 11 व 12 फरवरी को होगी आयोजितआरआरबी की ओर से सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड RRB Admit Card 2026 जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 11 एवं 12 फरवरी 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा।
Read more »
PSEB Admit Card 2026 OUT: छात्रों का इंतजार खत्म, पंजाब बोर्ड ने जारी किए 10वीं के एडमिट कार्ड, pseb.ac.in से करें डाउनलोडPSEB 10th Admit Card 2026 OUT: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी कर दिए हैं.
Read more »
