Supreme Court Delhi NCR Air Pollution Case Update; Follow Air Quality Index (AQI) Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि हमारे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है। देश के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने कहा- कोर्ट कौन सी जादुई छड़ी घुमा सकता है? मुझे बताइए कि हम क्या आदेश दे सकते हैं जिससे हवा तुरंत साफ हो...
जिससे आदेश जारी करते ही हवा साफ हो जाए; एक्सपर्ट-साइंटिस्ट को समाधान खोजना चाहिएसुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्य कांत ने गुरुवार को दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि हमारे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है। मुझे बताइए कि हम क्या आदेश दे सकते हैं, जिससे हवा तुरंत साफ हो जाए। CJI ने कहा- दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स के बिगड़ने के कई कारण हैं। इस क्षेत्र के एक्सपर्ट्स और साइंटिस्ट्स ही इसका हल निकाल सकते हैं। समस्या हम सबको पता है। समाधान ढूंढने की जरूरत है। प्रदूषण का कोई एक कारण है, यह सोचना बहुत बड़ी गलती हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 1 दिसंबर की तारीख तय की। CJI के साथ जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा- सोमवार को देखते हैं कि मामले पर हम क्या कर सकते हैं।इससे पहले बुधवार को CJI सूर्य कांत ने SIR मामले पर सुनवाई के दौरान दिल्ली प्रदूषण को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा- मैं मंगलवार शाम को एक घंटा टहलने गया। प्रदूषण की वजह से मेरी तबीयत बिगड़ गई। CJI ने कहा- हमें जल्द इसका हल निकालना होगा। उन्होंने गंभीर वायु प्रदूषण के चलते सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई वर्चुअल मोड में शिफ्ट करने की संभावना पर विचार की बात भी कही। CJI ने कहा- 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के वकीलों को इन-पर्सन हियरिंग से बाहर रखने की बात पर विचार किया गया है। फैसला जल्द होगा। दरअसल, इलेक्शन कमीशन के एडवोकेट राकेश द्विवेदी ने CJI से खराब सेहत की वजह से सुनवाई से छूट मांगी थी। इस पर CJI ने कहा- यह दिल्ली के मौसम की वजह से हो रहा है। मैं सिर्फ टहलता हूं। अब यह भी मुश्किल हो रहा है।देश में वायु प्रदूषण का संकट अनुमान से कहीं ज्यादा बढ़ चुका है। 749 में से 447 जिलों की हवा में पीएम 2.
5 का सालाना औसत राष्ट्रीय मानक से ज्यादा है। पीएम 2.5 का राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक 40 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर है। 19 राज्यों में प्रदूषण का वार्षिक औसत भी राष्ट्रीय मानक से ज्यादा है। एक चिंताजनक पहलू यह भी है कि देश का कोई भी जिला या राज्य वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के 5 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर के मानक पर खरा नहीं है। 50 सर्वाधिक प्रदूषित जिले चार राज्यों- दिल्ली, असम, हरियाणा और बिहार में ही केंद्रित हैं। ऊर्जा और स्वच्छ हवा पर काम करने वाले संगठन सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर की सैटेलाइट बेस्ड रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली, त्रिपुरा, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मेघालय और चंडीगढ़ में मानसून के अलावा हर मौसम में सभी जिले मानक से ज्यादा प्रदूषित रहे।दिल्ली-NCR में बुधवार को हवा की गुणवत्ता में हल्के सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप-3 की पाबंदियों को हटा लिया। इसके साथ ही दिल्ली में आधे कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा और वाहनों पर लगी पाबंदियां खत्म कर दी गई हैं। साथ ही स्कूलों में चल रहीं हाइब्रिड मोड क्लास भी अब बंद कर दी गई हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने CAQMके निर्देशों के बाद 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था खत्म होने की बात कही है। CAQM के अनुसार, पिछले कुछ दिनों के AQI डेटा की समीक्षा की गई। दिल्ली का AQI लगातार सुधार पर है। बुधवार को AQI 327 दर्ज किया गया है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है लेकिन गंभीर श्रेणी से नीचे है। दिल्ली में 11 नवंबर को ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू कर दी गई थीं। इनमें मुख्य तौर पर बीएस-3 तक के चार पहिया वाहनों के दिल्ली-NCR में प्रवेश पर रोक लगा दी थी।इंडिया गेट पर नक्सली हिड़मा के पोस्टर लहराए, 22 गिरफ्तार; दिल्ली प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में लाल सलाम और अमर रहे के नारे लगे दिल्ली में इंडिया गेट पर 23 नवंबर को वायु प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल लोगों ने देश के मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा के पोस्टर लहराए। पोस्टरों में हिड़मा की तुलना आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा से की गई। हिड़मा को जल, जंगल और जमीन का रखवाला बताया गया। सुरक्षाबलों ने 18 नवंबर को उसे एनकाउंटर में मार गिराया था।जब तक गंदा कंटेंट रोका जाता, लाखों लोग देख लेते; सरकार 4 हफ्ते में रेगुलेशन बनाएअल फलाह के पास मस्जिद में निकाह हुआ; महिला ने जैश के लिए ₹28 लाख जुटाए थेमद्रास हाई कोर्ट ने 28 वकीलों के खिलाफ चार्जशीट रद्द की, 2009 को कोर्ट में हुई थी हिंसा300 किलो तक के सैटेलाइट अंतरिक्ष में ले जाएगा; मोदी ने उद्घाटन किया, अगले साल लॉन्चिंगउज्जैन में नवंबर के आखिरी हफ्ते में बढ़ा तापमानअधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक गिरावटसीकर में बर्फीली-हवाओं का असर कमजोर, पारा 6.2 डिग्री पहुंचासवाई माधोपुर में बर्फीली हवाएं बढ़ीं, सुबह धुंध छाई रही
Delhi Air Pollution Delhi NCR Grap 4 Restrictions Delhi Ncr Air Pollution Survey Delhi Ncr Air Pollution Kitna Hai
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CJI Suryakant News: मैं तुम्हें कोर्ट में देख लूंगा... नए CJI सूर्यकांत ने क्यों कहा- ये भरोसा बना रहना चाहिएCJI Suryakant Oath Ceremony: देश के 53 वें CJI जस्टिस सूर्यकांत ने कार्यभार संभाल लिया है। पहले ही दिन दो घंटे में 17 मामलों की सुनवाई की। और दिलचस्प ये कि पहला ही सवाल यही पूछा गया “कोर्ट पर भरोसा कैसे बनाए रखेंगे?” chief justice of india का जवाब न्यायपालिका की सोच और सिस्टम—दोनों में एक बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है .
Read more »
महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव पर सुप्रीम फैसला...फडणवीस सरकार को सख्त निर्देश, जानें CJI सूर्यकांत ने क्या कहा?Maharashtra Local Body Polls: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों में पेच फंसने के आसार बढ़ गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहे चुनावों में आरक्षण की सीमा टूटने से नई मुश्किल खड़ी हो गई। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और चुनाव आयोग से कहा है कि 50 फीसदी लिमिट का पालन किया जाए। सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 28 नवंबर को...
Read more »
पूर्व CJI से सवाल, कभी पॉलिटिकल प्रेशर आया, जवाब- नहीं: बोले- हमने नागरिकों को आजादी दी, बेझिझक कोर्ट आएं; ...पूर्व CJI बीआर गवई ने बुधवार को कहा कि उन्हें अपने करियर में कभी भी नेताओं या पॉलिटिकल पॉर्टियों की तरफ से कोई प्रेशर नहीं झेलना पड़ा। बल्कि हमने नागरिकों को आजादी दी कि जहां भी कोई वायलेशन हो, वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएं। गवईSupreme Court Chief Justice (CJI) BR Gavai Ani Interview Update.
Read more »
ज्यूडिशियल एक्टिविज्म को ज्यूडिशियल टेररिज्म में नहीं बदलना चाहिए... जानें पूर्व CJI गवई ने क्यों कही ये बातFormer Chief Justice BR Gavai: पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा कि न्यायिक सक्रियता आवश्यक है, लेकिन इसकी भी सीमाएं हैं. उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई और कॉलेजियम प्रणाली पर भी बात की.
Read more »
CJI सूर्यकांत बोले- न्याय बेसुरी आवाज जैसा नहीं चाहिए: इसमें एक रिदम हो, आवाज और भाषा भले अलग लेकिन सुर एक ...CJI Surya Kant said – Justice should not be like a tuneless voiceभारत के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने बुधवार को देश में नेशनल ज्यूडिशियल पॉलिसी की वकालत की। ताकि देशभर की हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में दिए जाने वाले फैसलों में समानता दिखे। CJI ने इसे एक उदाहरण देकर समझाया। उन्होंने कहा कि न्याय ऐसे...
Read more »
55 मिनट टहलने गया था, सुबह तक बेहाल रहा; दिल्ली की जहरीली हवा पर CJI सूर्यकांत का दर्द, सिब्बल भी बोल उठेCJI Surya Kant News: सीजेआई सूर्यकांत, कपिल सिब्बल और राकेश द्विवेदी ने दिल्ली की जहरीली हवा पर चिंता जताई. सुप्रीम कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई और 60 से ज्यादा उम्र के वकीलों को छूट का प्रस्ताव सामने आया है. द्विवेदी ने अनुरोध किया कि सुनवाई को वर्चुअल मोड में बदला जाए. इस पर सिब्बल ने भी समर्थन दिया और कहा कि ऐसा सुझाव पूर्व CJI बी.आर.
Read more »
