भारत और दुनिया की सारी बड़ी खबरें एक साथ, एक जगह पढ़ने के लिए आप सही जगह पर हैं. इस पेज को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा अपडेट लाइव आप तक ला सकें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्पेस स्टार्टअप ‘स्काईरूट’ के इनफिनिटी कैंपस का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया. भारतीय स्टार्टअप ‘स्काईरूट’ का यह कैंपस तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बनाया गया है.
दो लाख वर्गफीट में फैले इस कैंपस में अलग अलग तरह के लॉन्च व्हीकल को डिजायन करने से लेकर, उन्हें विकसित करने और फिर उनका परीक्षण करने तक का काम होगा. इस दौरान पीएम मोदी ने स्काईरूट के पहले ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-आई’ का भी अनावरण किया. यह रॉकेट सैटेलाइटों को अंतरिक्ष की कक्षाओं तक पहुंचाने में सक्षम है. प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो के मुताबिक, स्काईरूट ने नवंबर, 2022 में सब-ऑर्बिटल रॉकेटइस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा सीमित संसाधनों के साथ शुरू हुई थी लेकिन हमारी आकांक्षाएं कभी सीमित नहीं रहीं. उन्होंने कहा, “इस बदलते समय में अंतरिक्ष क्षेत्र का विस्तार हो रहा है…हमने भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए हैं…हमने नई अंतरिक्ष नीति बनाई है. हमने स्टार्टअप्स और उद्योगों को इसके साथ जोड़ने की कोशिश की है.”ऑस्ट्रेलिया में एक शार्क के हमले में एक महिला की मौत हो गई है ऑस्ट्रेलिया में एक बुल शार्क ने एक महिला को मार दिया है. यह महिला पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के एक सुदूर बीच पर तैर रही थी. घटना गुरुवार सुबह की है और इसमें एक आदमी भी बुरी तरह घायल हुआ है. वहां से गुजर रहे एक आदमी की"बहादुरी से" उसकी जान बचने की उम्मीद है. उसे हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया, उसके पैर बुरी तरह जख्मी है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि उसकी हालत स्थिर है. महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. क्राउडी बे नाम का यह बीच सिडनी के उत्तर में करीब 250 किलोमीटर की दूरी पर है. पुलिस का कहना है कि वे दोनों एक दूसरे को जानते थे और बीच पर तैरने गए थे, तभी शार्क ने हमला कर दिया. यह बीच दूरदराज के इलाके में है और यहां लाइफ गार्ड नहीं रहते हैं. अमेरिका में अफगान लोगों को वीजा देने की प्रक्रिया रोकी गईअमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने सभी अफगान लोगों के आप्रवासन आवेदनों की मंजूरी की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी है. वॉशिंगटन में नेशनल गार्ड के दो सदस्यों को गोली मारने की घटना में एक अफगान व्यक्ति के संदिग्ध होने के बाद यह कदम उठाया गया. यह आदेश"तत्काल प्रभाव" से लागू हो गया है. यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज ने एक्स पर इस बारे में जानकारी दी है. इससे पहले राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने नेशनल गार्ड के सदस्यों को गोली मारने की घटना को"आतंक की कार्रवाई" कहा था. यह घटना बुधवार दोपहर में फरागुट वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर हुई. यह जगह व्हाइट हाउस से ज्यादा दूर नहीं है. गोली मारने वाला संदिग्ध अफगानिस्तान से 2021 में अमेरिका आया था. दोनों गार्डों की स्थिति फिलहाल गंभीर है. ट्रंप ने फ्लोरिडा के पाम बीच से एक वीडियो संदेश में कहा है,"मौजूद जानकारियों के आधार पर डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी को यकीन है कि हिरासत में लिया गया संदिग्ध विदेशी है जो हमारे देश में अफगानिस्तान से आया था." ट्रंप ने इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि संदिग्ध"को 2021 में बाइडेन प्रशासन यहां ले कर आया...उसका दर्जा उस कानून के तहत बढ़ाया गया, जिस पर राष्ट्रपति बाइडेन ने दस्तखत किए थे." अमेरिकी प्रसारक सीएनएन के मुताबिक, संदिग्ध ने 2024 में शरण के लिए आवेदन किया था, जब बाइडेन राष्ट्रपति थे. हालांकि, शरण की मंजूरी अप्रैल 2025 में मिली जब व्हाइट हाउस में ट्रंप आ चुके थे. ट्रंप ने यह भी कहा है कि बाइडेन प्रशासन के दौर में जितने भी अफगान लोग आए हैं, सुरक्षा के लिहाज से उनकी समीक्षा की जाएगी. शेख हसीना को वापस भेजने के अनुरोध की जांच कर रहा भारततस्वीर: Christophe Ena/AP Photo/picture alliance बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने के बांग्लादेश के अनुरोध की भारत जांच कर रहा है. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में यह बात कही. हसीनाके बाद पिछले साल अगस्त में भागकर भारत आ गई थीं और तब से यहीं रह रही हैं. हसीना के प्रत्यर्पण का अनुरोध पहली बार दिसंबर, 2024 में किया गया और इस महीने उन्हें मौत की सजा सुनाए जाने के बाद इस अनुरोध को दोहराया गया है. जायसवाल ने कहा कि हमें अनुरोध मिला है और न्यायिक और आंतरिक कानूनी प्रक्रियाओं के तहत इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि हम बांग्लादेश के लोगों के सर्वोत्तम हितों के लिए प्रतिबद्ध हैं. पांच आरोपों का दोषी मानते हुए उनको मौत की सजा सुनाई है. उन्हें “मानवता के खिलाफ अपराध” करने और “घातक दमन” का दोषी करार दिया गया है. जिस न्यायाधिकरण ने यह सजा सुनाई है उसका गठन युद्ध अपराधों की जांच के लिए खुद हसीना ने ही किया था.हांगकांग की बहुमंजिला इमारतों में बुधवार को लगी भीषण आग अभी तक बुझाई नहीं जा सकी है. दमकल विभाग के कर्मचारी आग की लपटों को काबू करने की कोशिश में लगे हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स और एपी के मुताबिक, इस आग की चपेट में आने से अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 270 से अधिक लोग लापता हैं. बचाव कार्य अभी जारी है और एक निर्माण कंपनी के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. के ताई पो जिले के वांग फुक कोर्ट परिसर में आग शुरू हुई थी. न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, धीरे-धीरे यह आग परिसर की आठ में से सात बहुमंजिला इमारतों में फैल गई. शहर के दमकल विभाग ने बताया कि गुरुवार सुबह तक चार इमारतों में आग पर काबू पा लिया गया था. आग की चपेट में आने से दमकल विभाग के एक कर्मचारी की भी मौत हुई है. एपी के मुताबिक, यह आग 32 मंजिला इमारत के बाहरी हिस्से में लगे अस्थायी निर्माण ढांचे से शुरू हुई थी. उसके बाद इमारत के बाहर लगे बांस के ढांचे और प्लास्टिक जाली ने भी आग पकड़ ली, फिर आग इमारत के अंदर तक पहुंच गई. उसके बाद यह आग एक इमारत से दूसरी इमारत में फैलती गई. दमकल विभाग आग बुझाने में चुनौतियां का सामना कर रहा है और उसका कहना है कि यह अभियान गुरुवार शाम तक जारी रह सकता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Celina Jaitlys Divorce: ভয়ংকর দুঃসময়ের মুখে মিস ইন্ডিয়া সেলিনা, অস্ট্রিয়ায় স্বামীর নিষ্ঠুর নির্যাতনের শিকার! নিজের ভাইও...Celina Jaitly Accuses Husband Of Domestic Violence demand 50 crore
Read more »
ಸಿಎಂ ಆಯ್ಕೆ ಮಾಡುವಾಗ ಯಾವ ಒಪ್ಪಂದವೂ ಆಗಿಲ್ಲ: ಕೆ.ಜೆ.ಜಾರ್ಜ್ಸಿಎಲ್ಪಿ ಸಭೆಯಲ್ಲಿ ಸಿದ್ದರಾಮಯ್ಯರನ್ನ ಆಯ್ಕೆ ಮಾಡಿದಾಗ, 50-50 ಅಂತಾ ಏನೂ ಚರ್ಚೆಯಾಗಿಲ್ಲ. CLP ಸಭೆಯಲ್ಲಿ ಶಾಸಕರ ಒಮ್ಮತದಿಂದ ಸಿಎಂ ಆಯ್ಕೆ ಮಾಡಿದ್ದಾರೆ ಎಂದು ಕೆಜೆ ಜಾರ್ಜ್ ಹೇಳಿದ್ದಾರೆ.
Read more »
અલ્પેશ ઠાકોરે બાંયો ચઢાવી! દૂધસાગર ડેરીના વહીવટમાં ઠાકોર સમાજ માટે કરી મોટી માંગAlpesh Thakor on Dudhsagar Dairy: અલ્પેશ ઠાકોરે દૂધસાગર ડેરીના રાજકારણમાં રણશિંગું ફૂંકીને કહ્યું, અન્યાય નહીં ચાલે! 50% વસ્તી છતાં ઠાકોર સમાજની બાદબાકી કેમ?
Read more »
பயணிகளுக்கு ரயில்வே எச்சரிக்கை! கடும் பனிப்பொழிவு..247 ரயில்கள் ரத்து -காரணம் என்ன?Railway Announcement: ரயில்வேயின் அதிரடி முடிவு - வட இந்தியாவில் கடும் பனிப்பொழிவு! 247 ரயில்கள் ரத்து, 50-90 நாட்கள் பயணம் பாதிப்பு.
Read more »
8th Pay Commission EXPLAINED: অষ্টম পে কমিশনে বেসিক পে ও পেনশনের সঙ্গে ৫০% মহার্ঘ ভাতাও? সঙ্গে বেতনের ২০% ইন্টারিম রিলিফ? অবিশ্বাস্য...8th Pay Commission Update Merge 50 percent DA And DR With Basic Pay Pension Grant 20 percent Of Pay As Interim Relief From 1 Jan 2026 Demands Employee Body
Read more »
रिकॉर्ड हाई पर इस बैंक का शेयर, अब आया बड़ा टारगेटशेयर का RSI 81.9 पर है, जबकि फेडरल बैंक के शेयर 5 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहे हैं.
Read more »
