दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अहम ऑपरेशन चलाते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है.
"दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अहम ऑपरेशन चलाते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारियां उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश में की गईं, जिससे साफ है कि नेटवर्क काफी फैला हुआ था.
शुरुआती जांच में पता चला है कि इन लोगों के संपर्क पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी तक जा सकते हैं, जो फिलहाल यूएई में सक्रिय बताया जाता है.Advertisment ये नेटवर्क काफी बड़ा अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई को राजधानी के लाल किले के पास हुए हालिया ब्लास्ट के एक नए एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि इन तीनों का सीधा संबंध ब्लास्ट के मुख्य आरोपी डॉक्टर उमर उम नबी से अब तक सामने नहीं आया है. इसके बावजूद, इनकी गतिविधियों और चैट पैटर्न की जांच से यह संकेत मिल रहे हैं कि मामला जितना दिख रहा था, उससे कहीं बड़ा नेटवर्क सक्रिय था. लगातार पकड़े जा रहे हैं आतंकी जांच टीम ने पाया है कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवक नॉर्थ इंडिया में फैले ISI-सपोर्टेड मॉड्यूल के संपर्क में थे. ऐसा भी माना जा रहा है कि पाकिस्तान आधारित आपराधिक सिंडिकेट और आतंकी संगठनों के बीच पिछले कई महीनों में बढ़ा समन्वय इस केस में पहली बार साफ तौर पर उजागर हो रहा है. शहजाद भट्टी से जुड़ रहा है कनेक्शन? इस पूरी जांच में शहजाद भट्टी का नाम एक अहम कड़ी के रूप में सामने आया है. भट्टी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है, लेकिन मोरक्को का पासपोर्ट लेकर यूएई में सक्रिय ऑपरेट करता है. वह खुद को पाकिस्तान और "इस्लाम का सिपाही" बताकर सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो पोस्ट करता है. दिलचस्प बात यह है कि वह कभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ हथियार तस्करी में पार्टनर था, लेकिन 2025 में दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए. बिश्नोई कभी हुआ करता था पार्टनर अप्रैल में पहलगाम हमले के बाद बिश्नोई ने खुले तौर पर पाकिस्तान को चुनौती दी थी. इसी दौरान भट्टी ने भी सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी की हत्याओं को लेकर धमकी भरे बयान दिए थे. अब, इन तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद एजेंसियां मान रही हैं कि दिल्ली ब्लास्ट की जांच एक नई दिशा में मुड़ सकती है, जहां पाकिस्तानी गैंगस्टरों और आतंकी संगठनों की संयुक्त भूमिका की परतें खुलने की संभावना है. ये भी पढ़ें- Delhi Blast: दिल्ली धमाके में बड़ी कामयाबी, आतंकी डॉ. शाहीन की अलमारी से मिला 18 लाख कैश"
Delhi Blast News Delhi Police Delhi Police Special Team ISI Terrorist Three Terrorists Arrested Faridabad Terror Module Pakistani Terrorist
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pakistan: पाकिस्तान के दिलो-दिमाग में बस चुका भारत का डर, ISI चीफ को दे दिया अजीत डोभाल जैसा पदPakistan Govt appoints ISI Chief Asim Malik as NSA विदेश Pakistan: पाकिस्तान के दिलो-दिमाग में बस चुका भारत का डर, ISI चीफ को दे दिया अजीत डोभाल जैसा पद
Read more »
ISI एजेंट्स को देता था सिम कार्ड, पैसे... यूपी के मुरादाबाद से जासूस गिरफ्तार, तस्‍करी की आड़ में करता था जासूसीUP ATS Arrested Spy In Moradabad: यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जासूस शहज़ाद गिरफ्तार | Pakistan | ISI
Read more »
दोस्ती से जानी दुश्मन तक..., इमरान खान और आसिम मुनीर के संबंध की Inside Storyकभी गहरे दोस्त रहे इमरान खान और आसिम मुनीर आज जानी दुश्मन हैं। इमरान के सत्ता में आने से पहले मुनीर उनके करीबी सहयोगी थे, लेकिन ISI चीफ के पद से हटाए जाने के बाद दोनों के बीच दरार आ गई। इमरान ने मुनीर पर सरकार गिराने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों के बीच राजनीतिक टकराव और बढ़ गया। अब दोनों के रिश्ते बेहद खराब हो चुके...
Read more »
इंटरनेशनल टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश, 3 आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े हैं तारदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक इंटरनेशनल और अंतरराज्यीय पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया है. इस मॉड्यूल का सरगना शाहजाद भट्टी है, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहा था. पुलिस ने तीन से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब से गिरफ्तारियां शामिल हैं.
Read more »
दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी; एमपी, यूपी, पंजाब से 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ISI और शहजाद भट्टी से जुड़े ता...दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने तीन संदिग्ध आतंकियों को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब से पकड़ा, जिनके ISI और शहजाद भट्टी नेटवर्क से सीधे लिंक मिले हैं. पूछताछ जारी है.
Read more »
Delhi Police Arrest 3 Terrorists Linked To Pakistans ISI-Associated TerroristThis comes after the Delhi Crime Branch on November 22 busted an international arms-trafficking network linked to Pakistans intelligence agency, ISI, with the arrest of four accused.
Read more »
