UP ATS Arrested Spy In Moradabad: यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जासूस शहज़ाद गिरफ्तार | Pakistan | ISI
उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में रामपुर के कारोबारी शहज़ाद को मुरादाबाद से किया गिरफ़्तार किया है. पकड़ा गया कारोबारी भारत पाकिस्तान के बीच कॉस्मेटिक, कपड़े, मसाले का अवैध रूप से कारोबार करता था.
बताया जा रहा है कि इसी की आड़ में शहजाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भी काम कर रहा था. शहजाद की पत्नी राजिया ने कहा कि उनका पति कोई पाकिस्तानी जासूस नहीं हे. उन्होंने, 'मेरे पति बेकसूर हैं, वो तो कपड़े का काम करते हैं. ऐसा ही काम दूसरे लोग भी यहां करते हैं. वे भी पाकिस्तान के साथ व्यापार कर रहे हैं.' एटीएस उत्तर प्रदेश को विश्वस्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि शहज़ाद नाम का एक व्यक्ति भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तस्करी का कार्य कर रहा है, जिसे पाकिस्तानी एजेंसी ISI का संरक्षण मिला हुआ है. शहज़ाद, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रहा है और देश-विरोधी गतिविधियों में भी शामिल है. इस सूचना को यूपी एटीएस द्वारा खंगालने पर पता चला कि शहजाद रामपुर में रहता है. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});पुलिस के मुताबिक, शहजाद बीते कई वर्षों से पाकिस्तान जाता-आता है और चोरी-छिपे भारत व पाकिस्तान के बीच कॉस्मेटिक्स, कपड़े, मसाले व अन्य सामान अवैध रूप से सीमा पार लेकर आता-जाता है और इसकी आड़ मे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करता है. शहजाद का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट्स से अच्छे संबंध हैं, जिनसे वह लगातार संपर्क में है. यूपी पुलिस के मुताबिक, शहजाद ने भारत की सुरक्षा से जुड़ी खुफिया जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेंट्स को साझा भी की हैं. इस सूचना के पुख्ता होने पर थाना- एटीएस, लखनऊ पर मु.अ.सं.-04/25, धारा-148, 152 बीएनएस रजिस्टर किया गया है. एटीएस की जांच से यह भी सामने आया है कि शहजाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के कहने पर कई बार भारत में मौजूद उनके एजेंट्स को पैसे भी उपलब्ध कराता था. शहजाद रामपुर व उत्तर प्रदेश के कई हिस्सो से भी लोगों को तस्करी की आड़ में ISI के लिए काम करने के उद्देश्य से पाकिस्तान भिजवाता था. इन लोगों के वीजा आदि का इंतजाम भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेन्ट्स द्वारा करवाया जाता था. शहजाद ने भारत के खिलाफ जासूसी करने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट्स को भारतीय सिम भी उपलब्ध करवाए थे.
ISI Spy Arrested In Moradabad India Pakistan Border UP ATS मुरादाबाद एटीएस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरियाणा में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ISI को भेज रहा था अहम जानकारियांहरियाणा के कैथल में एक पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एक अलग मामले में पूछताछ के दौरान 25 वर्षीय स्नातकोत्तर छात्र के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संबंध सामने आए हैं. आरोपी की पहचान कैथल जिले के गुहला इलाके के निवासी देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है.
Read more »
पाकिस्तान में रिश्तेदारी, दानिश के साथ दोस्ती... कौन हैं हरियाणा के नूंह से पकड़ा गया ISI का जासूस अरमान?नूंह जिले से एक पाकिस्तानी जासूस अरमान को गिरफ्तार किया गया है। वह पाकिस्तान के दूतावास को खुफिया जानकारी देता था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया है। वह 2023 से जासूसी कर रहा था। आरोपी ने पाकिस्तानी एजेंट को भारतीय सिम कार्ड दिए थे। एनआईए उससे पूछताछ कर सकती...
Read more »
UP News: ISI एजेंट शहजाद मुरादाबाद से गिरफ्तार, तस्करी की आड़ में कर रहा था पाक के लिए जासूसीMoradabad Latest News: मुरादाबाद में एटीएस ने आईएसआई एजेंट शहजाद को गिरफ्तार किया, जो भारत विरोधी गतिविधियों और जासूसी में लिप्त था. जांच जारी है.
Read more »
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला एजेंट गिरफ्तार, यूपी एटीएस को मिली सफलताएटीएस उत्तर प्रदेश जानकारी मिली की एक शख्स को गिरफ्तार किया है. शहजाद का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट्स से अच्छे संबंध हैं.
Read more »
यूपी के मुरादाबाद से ISI जासूस गिरफ्तार, भारत-पाक सीमा पर करता था तस्‍करीयूपी एटीएस ने जासूसी के आरोप में रामपुर के रहने वाले शहजाद को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है, जिसके बाद से उससे पूछताछ की जा रही है.
Read more »
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूपी का व्यापारी गिरफ्तारपाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूपी का व्यापारी गिरफ्तार
Read more »
