दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने तीन संदिग्ध आतंकियों को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब से पकड़ा, जिनके ISI और शहजाद भट्टी नेटवर्क से सीधे लिंक मिले हैं. पूछताछ जारी है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारियां मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब से की गई हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों आतंकियों के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से सीधे लिंक जुड़े हुए हैं.
पता चला है कि ये सभी आरोपी ISI से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से संपर्क में थे. स्पेशल सेल काफी समय से इनके नेटवर्क पर नज़र रख रही थी. फिलहाल तीनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है और पुलिस को इनके जरिए बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने की उम्मीद है. हाल ही में अनमोल बिश्नोई ने शहजाद भट्टी से अपनी जान को खतरा बताया था. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है. कौन है शहजाद भट्टी? शहजाद भट्टी पाकिस्तानी गैंगस्टर या माफिया डॉन है, जिसके ऊपर भारत में आतंकी हमलों और हिंसा भड़काने की कोशिशों में शामिल होने के कई आरोप हैं. कभी लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी, जो जेल से ही ईद की बधाई देता था, अब उसके भाई अनमोल बिश्नोई को धमकी दे रहा है. हाल ही में अनमोल ने कोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाई, दावा किया कि भट्टी की धमकी से उसकी जान को खतरा है. शहजाद भट्टी का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक सामान्य परिवार में हुआ. शुरुआती दिनों में वह लाहौर और कराची के अपराधी गिरोहों से जुड़ा. 2020 के आसपास वह पाकिस्तान छोड़कर दुबई भाग गया, जहां से वह अपना साम्राज्य चला रहा है. मोरक्को पासपोर्ट पर वह कई देशों में घूमता है – अमेरिका, कनाडा, यूएई. लॉरेंस का दोस्त, अब कैसे बना दुश्मन? खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से उसके कथित लिंक भी सामने आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि भट्टी ISI के लिए भारत में साजिशें रचता है, खासकर पंजाब में. वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है, जहां हमलों का दावा करता है. पंजाब पुलिस ने मार्च 2025 में उसके अकाउंट्स को भारत में ब्लॉक करा दिया. भट्टी की कहानी बिश्नोई गैंग से जुड़ती है. जून 2024 में गुजरात की सबरमती जेल से लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह जेल से ही भट्टी को वीडियो कॉल पर ईद मुबारक कह रहा था. लॉरेंस ने रियासी हमले की भी बधाई दी थी. लेकिन यह दोस्ती जल्द ही दुश्मनी में बदल गई. नवंबर 2025 में अनमोल बिश्नोई ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दाखिल की और कहा कि भट्टी ने उसके सोशल मीडिया पोस्ट्स पर गुस्सा होकर जान से मारने की धमकी दी है. अनमोल ने बुलेटप्रूफ जैकेट और वाहन की मांग की है. यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर… यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
आतंकियों की गिरफ्तारी Delhi Police ISI Links Pakistani Intelligence Agency Special Cell Shahzad Bhatti Network Terror Module
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP Crime News: पाकिस्तान की ISI हैंडलर के हनीट्रेप में फंसा डिफेंस का कर्मचारी, उगले राजDefense employee trapped in the honeytrap of Pakistani ISI handler reveals secrets UP Crime News: पाकिस्तान की ISI हैंडलर के हनीट्रेप में फंसा डिफेंस का कर्मचारी, उगले राज राज्य | उत्तर प्रदेश
Read more »
Pakistan: पाकिस्तान के दिलो-दिमाग में बस चुका भारत का डर, ISI चीफ को दे दिया अजीत डोभाल जैसा पदPakistan Govt appoints ISI Chief Asim Malik as NSA विदेश Pakistan: पाकिस्तान के दिलो-दिमाग में बस चुका भारत का डर, ISI चीफ को दे दिया अजीत डोभाल जैसा पद
Read more »
ISI एजेंट्स को देता था सिम कार्ड, पैसे... यूपी के मुरादाबाद से जासूस गिरफ्तार, तस्‍करी की आड़ में करता था जासूसीUP ATS Arrested Spy In Moradabad: यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जासूस शहज़ाद गिरफ्तार | Pakistan | ISI
Read more »
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर दिल्ली में गिरफ्तार, चाइनीज पिस्टल बरामद; ISI लिंकKapil Sharma Cafe Caps Shoot Main conspirator arrestedदिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कनाडा से दिल्ली तक चल रहे बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया है. पुलिस ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में बने कैफे पर फायरिंग करने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता बंधु मान सिंह सेखों को गिरफ्तार कर लिया है.
Read more »
दोस्ती से जानी दुश्मन तक..., इमरान खान और आसिम मुनीर के संबंध की Inside Storyकभी गहरे दोस्त रहे इमरान खान और आसिम मुनीर आज जानी दुश्मन हैं। इमरान के सत्ता में आने से पहले मुनीर उनके करीबी सहयोगी थे, लेकिन ISI चीफ के पद से हटाए जाने के बाद दोनों के बीच दरार आ गई। इमरान ने मुनीर पर सरकार गिराने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों के बीच राजनीतिक टकराव और बढ़ गया। अब दोनों के रिश्ते बेहद खराब हो चुके...
Read more »
इंटरनेशनल टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश, 3 आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े हैं तारदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक इंटरनेशनल और अंतरराज्यीय पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया है. इस मॉड्यूल का सरगना शाहजाद भट्टी है, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहा था. पुलिस ने तीन से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब से गिरफ्तारियां शामिल हैं.
Read more »
