Defense employee trapped in the honeytrap of Pakistani ISI handler reveals secrets UP Crime News: पाकिस्तान की ISI हैंडलर के हनीट्रेप में फंसा डिफेंस का कर्मचारी, उगले राज राज्य | उत्तर प्रदेश
UP Crime News: काफी समय से देश की सुरक्षा की जानकारी को पाकिस्तान को भेजने वाले एक शख्स को यूपी पुलिस की एटीएस टीम ने अरेस्ट किया है. आगरा में रहने वाले आरोपी शख्स को गुरुवार को लखनऊ एटीएस मुख्यालय में बुलाया गया था जहां उसने जब गहरे राज उगले तो फिर उसे अरेस्ट कर लिया गया.
जब उसके फोन से पाकिस्तानी एजेंट को भेजे गए गोपनीय संदेश मिले तो फिर उसके पास कुछ कहने को बचा ही नहीं और उसने सारी बातें कबूल कर लीं. Advertisment पूछताछ में आरोपी रविंद्र कुमार ने बताया कि वह 2006 से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम कर रहा है. 2009 से वह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, हजरतपुर, फिरोजाबाद काम कर रहा है और वर्तमान में चार्जमैन की पोस्ट पर है. साल 2024 की जून-जुलाई में उसकी दोस्ती फेसबुक पर पाकिस्तानी एजेंट और हैंडलर नेहा शर्मा से हुई जो अक्सर वाट्सएप चैट्स,ऑडियो कॉल और वीडियो कॉल करती थी और प्यार भरी बातें करती थी. रविंद्र को भी मालामाल होने का लालच हो गया और गोपनीय जानकारी भेजने लगा. उसने इस बात में चालाकी बरती और इन सबको वह फोन से डिलीट कर देता था लेकिन फिर भी उसके फोन में ऐसा कुछ रह गया जिससे वह पकड़ में आ गया. The Uttar Pradesh Anti Terror Squad has issued a press release on Ravindra Kumar, accused of sharing sensitive information with Pakistani ISI handlers. He has been arrested and is currently being interrogated. pic.twitter.com/YAw1eXFaQi — All India Radio News March 14, 2025 'लड़की के माध्यम से बहुत संवेदनशील जानकारी साझा की' ADG UP ATS नीलाब्जा चौधरी ने कहा, "एटीएस यूपी और उनकी सहयोगी एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि रविंद्र कुमार नाम का एक व्यक्ति अपने पाक ISI हैंडलर के साथ विभिन्न गोपनीय और संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था. इस पर काम करते हुए हमारी आगरा इकाई ने रविंद्र कुमार से प्रारंभिक पूछताछ की और उसे विस्तृत पूछताछ के लिए ATS मुख्यालय बुलाया गया. वहां यह साबित हुआ कि उसने नेहा नाम की एक हैंडलर लड़की के माध्यम से बहुत संवेदनशील जानकारी साझा की थी. यह ISI मॉड्यूल लंबे समय से चल रहा है. वे लोगों को फंसाते हैं और उनसे जानकारी निकालते हैं जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है. पूछताछ में पता चली ये बातें नीलाब्जा चौधरी ने आगे बताया कि उससे पूछताछ करने पर हमें पता चला कि वह समय-समय पर उक्त हैंडलर के साथ जानकारी साझा करता था जिसमें आयुध निर्माणी की दैनिक प्रोडक्टिव रिपोर्ट और स्टोर की रसीद, आपराधिक प्रचलन के अन्य दस्तावेज, आने वाला स्टॉक, मांग, सभी शामिल थे. Lucknow, Uttar Pradesh: ADG , Nilabja Choudhury says, "...There is a possibility of certain classified information being shared, which is under further scrutiny. At this stage, we cannot disclose details. Investigations are ongoing regarding other contacts and handlers… pic.twitter.com/eZ6TCRGKZG — IANS March 14, 2025 सरकारी संस्थानों से की ये अपील ADG UP ATS ने सरकारी संस्थानों से अपील करते हुए कहा, "मैं सभी संवेदनशील संस्थानों से अनुरोध करूंगा कि वे अपने सुरक्षा अभ्यास, SOP आदि को हमारे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के सभी अधिकारियों के साथ अपडेट करें और अपने कर्मचारियों की न्यूनतम स्तर की सुरक्षा जांच बनाए रखें ताकि भविष्य में ऐसी स्थितियों से बचा जा सके.आगे की जांच जारी है." ये भी पढ़ें: Mumbai News: रंगे हाथों पकड़ा रिश्वखोर स्टेशन मास्टर, सीबीआई के ट्रैप में फंसकर हो गया गिरफ्तार
Latest UP News In Hindi Up News In Hindi Up News In Hindi Live Update
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अरमान की यादें और कावेरी की साजिशशिवानी की पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं, आरके कावेरी को बेनकाब करने की योजना बनाता है और अरमान की मां के बारे में सच्चाई का राज खुलता है.
Read more »
डीसी की जीत में शैफाली और निकी की महत्वपूर्ण पारियों का अहम योगदान रहा: मिताली राजडीसी की जीत में शैफाली और निकी की महत्वपूर्ण पारियों का अहम योगदान रहा: मिताली राज
Read more »
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का परीक्षण: क्या कर पाएगा टीम ताकत-कमजोरी का सामना?पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब की रक्षा के लिए तैयार है, लेकिन टीम में चुनौतियां भी हैं। जानें पाकिस्तान की ताकत, कमजोरी और टूर्नामेंट में क्या खतरा है।
Read more »
गोगोई की पत्नी के ISI कनेक्शन का मामला, सरमा बोले- एलिजाबेथ का बॉस था तौकीरअसम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने के आरोप लगाए हैं।
Read more »
थकान कम करने और नींद सुधारने के पांच नुस्खेरात की नींद के बाद अच्छा महसूस करने का राज़ आपकी दिनचर्या में छिपा है.
Read more »
UP Crime News: पाकिस्तान की ISI हैंडलर के हनीट्रेप में फंसा डिफेंस का कर्मचारी, उगले राजDefense employee trapped in the honeytrap of Pakistani ISI handler reveals secrets UP Crime News: पाकिस्तान की ISI हैंडलर के हनीट्रेप में फंसा डिफेंस का कर्मचारी, उगले राज राज्य | उत्तर प्रदेश
Read more »
