अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में लगातार तीन बार उम्मीदवार बनने से पहले डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के सबसे चमक दमक दिखाने वाले अरबपति शख़्स थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में लगातार तीन बार उम्मीदवार बनने से पहले डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के सबसे चमक दमक वाले अरबपति थे. साल 2015-16 में राष्ट्रपति चुनावों से पहले के दशकों में न्यूयॉर्क के 'रियल एस्टेट मुग़ल' डोनाल्ड ट्रंप के जीवन के बारे में टैबलॉयड्स और टेलीविजन में ख़ूब कहानिया छपा करती थीं.
लेकिन विवादों की वजह से उन्हें एक ही कार्यकाल के बाद राष्ट्रपति चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार 78 साल के डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर मुश्किलों को चुनौती देते हुए एक ज़ोरदार राजनीतिक वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी वजह से वो एक बार फिर राष्ट्रपति के पद पर पहुंच सकते हैं.अमेरिका के ओहायो में ट्रंप की रैली से कौन फ़िक्रमंद?अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: कमला हैरिस या डोनाल्ड ट्रंप? पहली डिबेट में कौन पड़ सकता है भारीलेबनान में इसराइली हमलों के कारण बेघर हुए लोगों की आपबीती: 'पहले एसएमएस आए और फिर हुई बमबारी' अमित शाह की टिप्पणी पर बांग्लादेश के मीडिया में कैसी चर्चा, बाइडन-यूनुस मुलाक़ात पर क्या कह रहे हैं विशेषज्ञडोनाल्ड ट्रंप न्यूयॉर्क के रियल एस्टेट टायकून फ्रेड ट्रंप की चौथी संतान हैं. पारिवारिक संपत्ति के बावजूद ट्रंप अपने पिता की कंपनी में सबसे छोटी नौकरी करना चाहते थे. 13 साल की उम्र में वो जब स्कूल में दुर्व्यवहार करने लगे थे, तब उन्हें मिलिट्री स्कूल भेज दिया गया था. पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के वार्टन स्कूल से डिग्री लेने के बाद वो अपने पिता के उत्तराधिकारी बनने के दावेदार बन गए, क्योंकि उनके बड़े भाई फ्रेड ने पायलट बनने का फैसला कर लिया था.ट्रंप का कहना है कि उन्होंने इसी वजह से पूरी ज़िंदगी शराब और सिगरेट से परहेज़ किया.ट्रंप ने अपने कंपनी का फ़ोकस ब्रुकलिन और क्वींस की बजाय चमक दमक वाले मैनहट्टन की ओर किया. ट्रंप का कहना है कि उन्होंने कंपनी में शामिल होने से पहले अपने पिता से रियल एस्टेट बिज़नेस के लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर का एक 'छोटा' कर्ज़ लिया था. उन्होंने अपने पिता के न्यूयॉर्क शहर में रिहाइशी परियोजनाओं के व्यापक पोर्टफ़ोलियो को संभालने में उनकी मदद की और कंपनी का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया.डोनाल्ड ट्रंप अपने पिता को 'अपनी प्रेरणा' मानते हैं. साल 1999 में उनके पिता की मौत हो गई थी.तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन ने यूएन में कश्मीर पर क्यों साधी चुप्पी, क्या यह भारत की जीत है?ट्रंप के नेतृत्व में उनका फ़ेमिली बिज़नेस ब्रुकलिन और क्वींस में आवासीय फ़्लैटों से बढ़कर तड़क भड़क वाली मैनहट्टन परियोजनाओं तक पहुंच गया. जाना माना 'फ़िफ़्थ एवेन्यू' ट्रंप का घर बन गया, जो कई सालों तक उनका घर रहा. यह ट्रंप की सबसे मशहूर संपत्ति भी रही. वहीं जर्जर हो चुका कमोडोर होटल को ग्रैंड हयात के रूप में फिर से स्थापित किया गया. कैसिनो, साझेदारियां, गोल्फ़ कोर्स और होटल समेत डोनाल्ड ट्रंप की कई संपत्तियां हैं, जो अटलांटिक शहर, शिकागो और लास वैगास से भारत, तुर्की और फिलीपींस तक फैली हैं. उनका स्टारडम मनोरंजन के क्षेत्र में भी बढ़ता रहा. पहले वो मिस यूनिवर्स, मिस यूएसए और मिस टीन यूएसए ब्यूटी प्रतियोगिताओं के कर्ताधर्ता रहे, फिर एनबीसी रियालटी शो के क्रिएटर-होस्ट बने.ट्रंप ने रियलिटी शो 'द अप्रेंटिस' के 14 सीज़न को होस्ट किया, जिसमें उनके बच्चे भी शामिल थे. 14 सीज़न से भी ज़्यादा समय तक जब अप्रेंटिस प्रतिभागियों ने उनके बिज़नेस साम्राज्य में एक प्रबंधन अनुबंध के लिए प्रतिस्पर्धा की, तब उनके ट्रेडमार्क 'यू आर फ़ायर्ड' ने 'द डोनाल्ड' को एक मशहूर नाम बना दिया. ट्रंप ने कई किताबें लिखी हैं, कई फिल्मों में अभिनय किया है और प्रो रेसलिंग जैसे कई टीवी कार्यक्रमों में दिखे हैं. इसके अलावा उन्होंने सोडा ड्रिंक से लेकर गले में बांधी जानी वाली टाई जैसी लगभग हर चीज़ बेची है. हालांकि, हाल के सालों में उनकी कुल माली हैसियत में गिरावट हुई है. फ़ोर्ब्स के मुताबिक़ वर्तमान में उनकी संपत्ति 4 अरब डॉलर के क़रीब है. ट्रंप को छह अलग-अलग मौकों पर व्यापारिक दिवालियापन का भी सामना करना पड़ा है. उनके कई व्यवसाय जैसे- ट्रंप स्टीक्स और ट्रंप यूनिवर्सिटी जैसे प्रोजेक्ट डूब गए हैं. उन्होंने जांच से बचने के लिए टैक्स से जुड़ी अपनी जानकारी भी छुपाई, जिस पर साल 2020 में न्यूयॉर्क टाइम्स ने विस्तार से प्रकाशित किया था.ईरान की भारत से नाराज़गी के पीछे की वजह और पाकिस्तान कनेक्शनडोनाल्ड ट्रंप के निजी जीवन को व्यापक सुर्खियां मिली हैं. उनकी पहली और सबसे ज़्यादा चर्चित पत्नी इवाना ज़ेलनिकोवा एक चेक एथलीट और मॉडल थीं. साल 1990 में तलाक से पहले इन दोनों के तीन बच्चे हुए- डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक. दोनों की क़ानूनी लड़ाई गॉशिप कॉलम्स के पहले पन्ने पर छपीं और दिवंगत मिसेज ट्रंप की ओर से घरेलू हिंसा के आरोपों को ट्रंप पर बनी एक नई फ़िल्म में दिखाया गया था.इसके बाद ट्रंप ने अभिनेत्री मार्ला मेपल्स से साल1993 में शादी की. शादी के दो महीने बाद उन्होंने अपने इकलौते बच्चे टिफ़नी को जन्म दिया. साल 1999 में दोनों में तलाक हो गया.ट्रंप की वर्तमान पत्नी पूर्व स्लोवेनियाई मॉडल मेलानिया नॉस हैं. दोनों ने साल 2005 में शादी की और उनका एक बेटा है, जिनका नाम बैरन विलियम ट्रंप है, वो हाल ही में 18 साल के हुए हैं.इस साल की शुरुआत में दो अलग-अलग जूरी ने फैसला सुनाया कि ट्रंप ने यौन उत्पीड़न के आरोपों से इनकार कर लेखिका ई जीन कैरोल को बदनाम किया है. उनसे लेखिका को 8.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने को कहा गया. लेकिन ट्रंप ने इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ आगे अपील की. इसके अलावा ट्रंप को पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ 'हश मनी' को छुपाने के लिए बिज़नेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 मामलों में दोषी ठहराया गया है.इसराइल ने हिज़्बुल्लाह से जंग के बीच लेबनान के लोगों को दी चेतावनीसाल 1980 में ट्रंप 34 साल के थे. उन्होंने उस वक़्त एक इंटरव्यू में राजनीति को "बहुत ही बदतर जीवन" बताया था और कहा था,"सबसे सक्षम लोग राजनीति की बजाय बिज़नेस को चुनें." हालांकि, साल 1987 के आते-आते उन्होंने राष्ट्रपति पद की दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी. ट्रंप ने साल 2000 के राष्ट्रपति चुनाव में रिफ़ॉर्म पार्टी के उम्मीदवार बनने की संभावना को तलाशा था.ट्रंप 'बर्थरिज़्म' यानी 'जन्म लेने के सिद्धांत' के सबसे मुखर समर्थकों में शामिल रहे हैं. इसे एक षडयंत्रकारी सिद्धांत बताया जाता है जिसके मुताबिक़ बराक ओबामा के अमेरिका में पैदा होने पर संदेह जताया जाता है. साल 2016 तक ट्रंप ने इस सिद्धांत को झूठ क़रार नहीं दिया था और ऐसा न कर पाने लिए कभी माफ़ी भी नहीं मांगी.ट्रंप ने साल 2016 तक यह स्वीकार नहीं किया कि यह 'झूठ' था और उन्होंने कभी इसके लिए माफ़ी भी नहीं मांगी. साल 2015 के जून महीने के अंत तक ट्रंप के व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल होने के लिए आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई थी. तब उन्होंने अमेरिकी सपनों को मृत बताया था और इसे " बड़ा और बेहतर बनाने" का वादा किया था. ट्रंप के भाषणों में उन्हें अपनी संपत्ति और व्यावसायिक सफलता का दिखावा करते देखा गया. साथ ही उन्होंने मेक्सिको पर आरोप लगाया कि उसने ड्रग्स, अपराध और बलात्कारियों को अमेरिका भेजा है. उन्होंने देश से सीमा पर दीवार बनाने का वादा किया. उन्होंने बहस के मंच पर अपने प्रभावी प्रदर्शन और विवादों से भरी नीति के ज़रिए से प्रशंसकों और आलोचकों को अपनी ओर आकर्षित किया.'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' अभियान के नारे के ज़रिए उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का सामना करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी में प्रतिद्वंद्वियों को आसानी से हरा दिया. इस अभियान को लेकर कई विवाद हुए, जिसमें यौन शोषण के बारे में लीक हुआ ऑडियो टेप भी शामिल था. इसकी वजह से वो आम चुनाव से पहले हुए जनमत सर्वेक्षणों में पिछड़ते दिखे. लेकिन, ट्रंप ने अनुभवी हिलेरी क्लिंटन को हराकर राजनीतिक पंडितों और सर्वेक्षणकर्ताओं को चौंका दिया. उन्होंने 20 जनवरी 2017 को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली.ट्रंप का राष्ट्रपति कार्यकाल अमेरिकी सहयोगियों के लिए एक अनिश्चितता का समय था.अपने कार्यकाल के पहले घंटे से ही डोनाल्ड ट्रंप ने बड़े नाटकीय ढंग से काम किया. वो अक्सर ट्विटर पर घोषणाएं करते दिखे और खुले तौर पर विदेशी नेताओं से भिड़ते दिखे. उन्होंने प्रमुख जलवायु और व्यापार समझौतों से अमेरिका को अलग कर लिया. इसके अलावा सात मुस्लिम बहुल देशों से होकर गुज़रने वाली यात्रा पर प्रतिबंध लगाया, अप्रवासन को लेकर सख्त प्रतिबंध लगाए. ट्रंप ने चीन के साथ ट्रेड वॉर शुरू किया, रिकॉर्ड टैक्स कटौती लागू की और मध्य-पूर्व क्षेत्र के साथ संबंधों को नया रूप दिया. साल 2016 के ट्रंप के अभियान और रूस की मिलीभगत के आरोपों को लेकर करीब दो सालों तक एक विशेष अभियोजनकर्ता ने जांच की. इस दौरान कंप्यूटर हैकिंग और वित्तीय अपराधों जैसे आरोप में 34 लोगों पर आपराधिक मामले दर्ज हुए.इसके तुरंत बाद अमेरिका के इतिहास में महाभियोग का सामना करने वाले ट्रंप तीसरे राष्ट्रपति बने. उन पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन के बारे में जानकारी जुटाने के लिए एक विदेशी सरकार पर दबाव डाला. डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्व वाले हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स ने उन पर महाभियोग चलाया, लेकिन रिपब्लिकन के दबदबे वाली सीनेट में उन्हें बरी कर दिया गया.इस संकट से निपटने के उनके तरीक़ों के लिए उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा क्योंकि अमेरिका संक्रमण और मौतों के मामले में दुनिया भर में सबसे आगे था. इसके अलावा उनकी विवादास्पद टिप्पणियों की वजह से भी उनकी कड़ी आलोचना हुई, जिसमें शरीर में कीटाणुनाशक डालकर वायरस का इलाज करने को लेकर शोध करने का सुझाव देना शामिल है. अक्तूबर 2020 में कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें कुछ दिनों के लिए चुनाव प्रचार अभियान रोकना पड़ा था. राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को करीब 7.4 करोड़ वोट मिले थे, जो कि किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति से ज़्यादा थे. फिर भी वो बाइडन से 70 लाख से अधिक वोटों से चुनाव हार गए थे. नवंबर 2020 से जनवरी 2021 तक उन्होंने व्यापक चुनावी धोखाधड़ी और वोटों की चोरी का आरोप लगाते हुए कानूनी लड़ाई लड़ी, जिसे 60 से अधिक अदालती मामलों में खारिज किया गया. चुनाव परिणामों को नकारते हुए ट्रंप ने अपने समर्थकों के साथ छह जनवरी को वाशिंगटन में रैली की और उनसे एकजुट होने की अपील की. उसी दिन बाइडन की जीत को औपचारिक रूप से कांग्रेस द्वारा प्रमाणित किया जाना था. ट्रंप की यह रैली दंगों में बदल गई, जिसकी वजह से सांसदों और उनके खुद के उप राष्ट्रपति ख़तरे में पड़ गए थे. यह ऐतिहासिक और दूसरे महाभियोग का कारण बना. हालांकि ट्रंप को फिर से सीनेट ने बरी कर दिया.इसराइल ने हिज़्बुल्लाह से जंग के बीच लेबनान के लोगों को दी चेतावनीदक्षिण अमेरिकी प्रवासियों के बीच 'कॉमरेड कमला' वाले मीम्स क्यों हो रहे हैं वायरल?इसी साल 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली दौरान ट्रंप पर हमला हुआ था कैपिटल हिल पर हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप का राजनीतिक करियर खत्म सा हो गया था. उनके डोनर और समर्थकों का कहना था कि वो उनका अब कभी समर्थन नहीं करेंगे.बाइडन के उद्घाटन समारोह में वो शामिल नहीं हुए और अपने परिवार के साथ फ्लोरिडा चले गए. लेकिन अपने प्रशंसकों के एक भरोसेमंद दल के साथ उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी की लगाम थामे रखी. ट्रंप के राष्ट्रपति पद की सबसे बड़ी विरासत तब सामने आई जब सुप्रीम कोर्ट के तीन दक्षिणपंथी न्यायाधीशों ने 50 साल पुराने राष्ट्रीय गर्भपात अधिकारों को ख़त्म करने में उनकी मदद की. इन न्यायाधीशों को ट्रंप ने नामित किया था, जिन्होंने रूढ़िवादी बहुमत को मजबूत किया और लगभग 50 साल पुराने राष्ट्रीय गर्भपात अधिकारों को ख़त्म करने में मदद की. साल 2022 के बीच में हुए चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की कमज़ोर वापसी के लिए दोषी ठहराए जाने के बावजूद ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के लिए एक और चुनाव लड़ने की घोषणा की और जल्द ही अपनी पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार बन गए. पूर्व उपराष्ट्रपति सहित एक दर्जन से अधिक विरोधियों ने उन्हें चुनौती दी. लेकिन ट्रंप ने बहस से परहेज किया और बाइडन पर निशाना साधा. ट्रंप ने आम चुनाव की शुरुआत चार आपराधिक मामलों में 91 आरोपों का सामना करते हुए की थी. लेकिन, कानूनी मामलों को टालने की उनकी रणनीति काफ़ी हद तक कारगर रही. चुनाव से पहले तीन मामले में सुनवाई अभी नहीं होगी और न्यूयॉर्क में उनकी सज़ा नवंबर के अंत तक टाल दी गई है. बीते 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक 20 साल के बंदूकधारी ने एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप की पर जानलेवा हमला किया था. थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने पास की छत से एआर-स्टाइल राइफ़ल से आठ राउंड फ़ायर किए थे. इससे पहले कि हमला करने वाला मारा जाता, ट्रंप के दाहिने कान को छूती हुई गोली चली थी. इसके कुछ दिनों बाद रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में पार्टी ने उनकी प्रशंसा की और आधिकारिक तौर पर उन्हें लगातार तीसरी बार रिपब्लिकन पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया.महामारी के बाद बाइडन का कार्यकाल आर्थिक और बुनियादी ढांचे मं मजबूती के साथ अधिक महंगाई, अवैध अप्रवासन में बढ़ोत्तरी और विदेश नीति में अराजकता से घिरा रहा है. जब से बाइडन ने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी छोड़ी है और अपनी डिप्टी कमला हैरिस का समर्थन किया है, तब से ट्रंप ने कमला हैरिस को प्रशासन की विफलताओं के साथ जोड़ने की कोशिश की है. राष्ट्रीय सर्वेक्षणों से यह संकेत मिल रहा है कि कमला हैरिस ने लिबरल वोटरों को प्रेरित किया है और लाखों डॉलर जुटाए हैं. जिससे नवंबर में होने वाला अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव दिलचस्प हो गया है. ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा है कि "पांच नवंबर 2024 की तारीख़ अमेरिका के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण तारीख़ होगी."हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर तेज़ हुए इसराइली हवाई हमले, लेबनान ने कहा मरने वालों की संख्या 492 हुईसंयुक्त राष्ट्र महासभा में शहबाज़ शरीफ़ के भाषण पर भारत ने दिया ये जवाबहरियाणा चुनाव में अग्निपथ स्कीम क्या बीजेपी को परेशान कर रही है?- ग्राउंड रिपोर्टबांग्लादेश: शेख़ हसीना की पार्टी के भूमिगत हुए लोगों के घर लौटने पर हो रही है उगाहीकश्मीर पर तुर्की के नए रुख़ को लेकर पाकिस्तान के लोगों की कैसी प्रतिक्रियासूडान गृहयुद्ध: लाचार माँएं कह रहीं- मेरे साथ जो करना है करो, बेटियों पर रहम करोसऊदी अरब की महिला जो सेक्स ग़ुलामी से भागकर ऑस्ट्रेलिया आईं और फिर हुईं लापता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
US Elections: अमेरिका के इस हिंदू संगठन ने डोनाल्ड ट्रंप का किया समर्थन, जीत के लिए लोगों को कर रहा एकजुटHindu organisation Hindus for America first supports Donald Trump ahead US Elections 2024 अमेरिका के इस हिंदू संगठन ने डोनाल्ड ट्रंप का किया समर्थन विदेश
Read more »
Haryana Elections 2024 : भाजपा-देवीलाल परिवार का 52 साल पुराना नाता टूटा, छठी बार अकेले कमल खिलाने की तैयारीहरियाणा की राजनीति में देवीलाल परिवार और भाजपा का 52 साल पुराना नाता है।
Read more »
राष्ट्रपति चुनाव: अमेरिका से जुड़े मुद्दों पर क्या है कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप का रुख़अमेरिका के वोटरों को डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस या रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप में से किसी एक को चुनना होगा.
Read more »
डोनाल्ड ट्रंप के हमले पर एलन मस्क का ट्वीटअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश हुई. फ्लोरिडा में गोल्फ गोर्स में हुई Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
ट्रंप पीएम मोदी से अमेरिका में मुलाकात करेंगेपूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी अमेरिका यात्रा के दौरान मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात का राजनीतिक उद्देश्य भी है, क्योंकि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव चल रहा है।
Read more »
भारत का फार्मास्युटिकल क्षेत्र 2030 तक 130 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमानभारत का फार्मास्युटिकल क्षेत्र 2030 तक 130 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान
Read more »
