US Elections: अमेरिका के इस हिंदू संगठन ने डोनाल्ड ट्रंप का किया समर्थन, जीत के लिए लोगों को कर रहा एकजुट

US Elections News

US Elections: अमेरिका के इस हिंदू संगठन ने डोनाल्ड ट्रंप का किया समर्थन, जीत के लिए लोगों को कर रहा एकजुट
US Election2024 US ElectionUS Election 2024
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 51%

Hindu organisation Hindus for America first supports Donald Trump ahead US Elections 2024 अमेरिका के इस हिंदू संगठन ने डोनाल्ड ट्रंप का किया समर्थन विदेश

US Elections: अमेरिका के इस हिंदू संगठन ने डोनाल्ड ट्रंप का किया समर्थन, जीत के लिए लोगों को कर रहा एकजुट अमेरिका के एक हिंदू संगठन ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया है. उनका कहना है कि कमला हैरिस के राष्ट्रपति बनने से भारत के साथ रिश्तें खराब होने की आशंका है.

अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति पद का चुनाव होने वाला है. नवंबर में मतदान होंगे. पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच सीधा मुकाबला है. राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिका के एक हिंदू संगठन ने कमला हैरिस को तगड़ा झटका दे दिया है. हिंदू संगठन ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए कमला हैरिस की बजाए डोनाल्ड ट्रप का समर्थन कर दिया है. US Elections: ‘पुतिन चाहते हैं कमला हैरिस की बजाय ट्रंप जीतें चुनाव’, चुनावों में रूस के हस्तक्षेप का आरोप हिंदू संगठन ने दावा किया है कि कमला हैरिस ने अगर इस बार राष्ट्रपति चुनाव जीता तो भारत और अमेरिका के संबंध अस्थिर हो सकते हैं. हिंदू संगठन ने जॉर्जिया, पेंसिल्वेनिया और नॉर्थ कैरोलिना सहित अन्य प्रांतों में ट्रंप के लिए मतदाताओं को एकजुट करना भी शुरू कर दिया है.अमेरिका के हिंदू संगठन हिंदूज फॉर अमेरिका फर्स्ट के अध्यक्ष और संस्थापक उत्सव संदुजा ने कहा कि अगर कमला हैरिस राष्ट्रपति चुनाव जीतती हैं तो वे सुप्रीम कोर्ट में ऐसे उदारवादी लोगों को नियुक्त कर सकती हैं, जिससे एशियाई-अमेरिकी लोगों पर असर पड़ सकता है. और यह सचमुच चिंता का विषय है. बता दें, कमला हैरिस उदारवादी नेता हैं. वामपंथ की तरफ उनका झुकाव रहा है. ट्रंप भी कई बार चेतावनी दे चुके हैं कि कमला अगर राष्ट्रपति चुनाव जीतती हैं तो वे आप्रवासन नीति को लेकर उदार रुख अपना सकती हैं. US Elections: ‘ट्रंप देश बांट रहे हैं’, कमला हैरिस बोलीं- राष्ट्रपति बनने पर मंत्रिमंडल में एक विपक्षी नेता को भी दूंगी जगह इसके अलावा, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के भाई एबोंगे मलिक ओबामा ने भी डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने लिका कि मैं मलिक ओबामा राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को वोट दूंगा. मीडिया से बात करते हुए मलिक ने कहा कि वे ट्रंप को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि वे दिल से बोलते हैं. मेक अमेरिका ग्रेट अगेन कमाल का नारा है. मैं उनसे मिलना चाहता हूं. मलिक ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की आलोचना की और उन्हें स्वार्थी बताया. बता दें, मलिक ओबामा ने जो बाइडन और हिलेरी क्लिंटन के वक्त भी डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया था. मलिक बराक के चचेरे भाई हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

US Election 2024 US Election US Election 2024 US Election In Hindi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

USA: पोल सर्वेक्षण में डोनाल्ड ट्रंप से आगे निकलीं कमला हैरिस, लगातार बढ़ रही लोकप्रियताUSA: पोल सर्वेक्षण में डोनाल्ड ट्रंप से आगे निकलीं कमला हैरिस, लगातार बढ़ रही लोकप्रियताजुलाई में हुए सर्वेक्षण में कमला हैरिस को 37 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया था। वहीं डोनाल्ड ट्रंप को 34 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला था।
Read more »

Donald Trump: ‘देश से बाहर निकाल दूंगा’ - गाजा में युद्धविराम समर्थकों पर भड़के ट्रंप, हैरिस पर भी साधा निशानाDonald Trump: ‘देश से बाहर निकाल दूंगा’ - गाजा में युद्धविराम समर्थकों पर भड़के ट्रंप, हैरिस पर भी साधा निशानाGaza War: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैं इजरायल को वह समर्थन दूंगा जिसकी उसे जीतने के लिए जरूरत है, लेकिन मैं चाहता हूं कि वे तेजी से जीतें.
Read more »

ट्रंप की संपत्ति: क्रिप्टो-सोने से मीडिया में निवेश तक; जानें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के खजाने के बारे मेंट्रंप की संपत्ति: क्रिप्टो-सोने से मीडिया में निवेश तक; जानें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के खजाने के बारे मेंराष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से मैदान में उतरे डोनाल्ड ट्रंप ने प्रचार अभियान के तहत अपनी संपत्ति और आय का खुलासा किया है।
Read more »

Donald Trump: ट्रंप मानते थे जिसकी हर बात! उसपर लगा रूसी मीडिया के लिए काम करने का आरोपDonald Trump: ट्रंप मानते थे जिसकी हर बात! उसपर लगा रूसी मीडिया के लिए काम करने का आरोपUS politics: अमेरिका सरकार ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान में सलाहकार की भूमिका निभाने वाले दिमित्री साइम्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
Read more »

US Elections: बराक ओबामा के भाई ने डोनाल्ड ट्रंप का किया समर्थन, कहा- वे हमेशा दिल से बात करते हैंUS Elections: बराक ओबामा के भाई ने डोनाल्ड ट्रंप का किया समर्थन, कहा- वे हमेशा दिल से बात करते हैंUS Elections: बराक ओबामा के भाई ने डोनाल्ड ट्रंप का किया समर्थन, कहा- वे हमेशा दिल से बात करते हैं Malik Obama supports Donald trump ahead US Elections 2024 विदेश
Read more »

'मेट्रो मैन' ने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचने के लिए पुल के रिअलाइनमेंट के लिए केरल हाईकोर्ट का किया रुख'मेट्रो मैन' ने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचने के लिए पुल के रिअलाइनमेंट के लिए केरल हाईकोर्ट का किया रुख'मेट्रो मैन' ने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचने के लिए पुल के रिअलाइनमेंट के लिए केरल हाईकोर्ट का किया रुख
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:32:58