अमेरिका के वोटरों को डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस या रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप में से किसी एक को चुनना होगा.
कमला हैरिस का कहना है कि वो पहले दिन से कामकाजी परिवारों के लिए खाने-पीने की चीज़ों और मकान की क़ीमतें कम करने की कोशिश करेंगीअमेरिकी वोटरों को राष्ट्रपति चुनाव के दिन डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस या रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप में किसी एक को चुनना होगा.
अर्थव्यवस्था उप राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा है कि उनकी पहले दिन से ये प्राथमिकता होगी कि वो कामकाजी परिवारों के लिए खाने-पीने की चीज़ों और मकान की क़ीमतों को कम करने की कोशिश करेंगी. उन्होंने कहा है कि वो ग्रॉसरी की क़ीमतें ग़ैर वाजिब ढंग से बढ़ाने पर प्रतिबंध लगाएंगी और पहली बार घर ख़रीद रहे लोगों की मदद के लिए क़दम उठाएंगी. वो ये सुनिश्चित करेंगी कि अधिक से अधिक मकान बनाए जाएं. इसके लिए वो इन्सेंटिव देने की व्यवस्था करेंगी. वहीं ट्रंप ने महंगाई को ख़त्म करने का वादा किया है. उन्होंने अमेरिका को एक बार फिर से वैसा देश बनाने का वादा किया है जहां लोग सस्ती चीज़ें ख़रीद सकें. ट्रंप ने ब्याज दरों को कम करने का वादा किया है. हालांकि ब्याज दरें सरकार के नियंत्रण में नहीं होतीं. उन्होंने कहा है कि जिन आप्रवासियों के पास अमेरिका में रहने के दस्तावेज़ नहीं हैं, उन्हें वापस भेजने से हाउसिंग पर बोझ कम होगा और लोगों को मकान मिल पाएंगे.गर्भपात कमला हैरिस ने गर्भपात के अधिकार को अपने चुनावी अभियान के केंद्र में रखा है. वो ऐसे क़ानून का समर्थन कर रही हैं जो पूरे देश में लोगों के लिए एक जैसे प्रजनन अधिकारों का रास्ता साफ़ करेगा.ट्रंप ने अपने कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट में जिन तीन जजों को नियुक्त किया था उन्होंने 1973 के ‘रो बनाम वेड केस’ में दिए गए उस फ़ैसले को पलट दिया था जिसमें गर्भपात को संवैधानिक अधिकार बना दिया गया था.कमला हैरिस को देश की दक्षिणी सीमा पर आप्रवासियों की भीड़ को नियंत्रित करने का ज़िम्मा दिया गया था. उन्होंने वहां उन इलाकों में अरबों डॉलर का निजी निवेश कराया ताकि लोगों को उत्तर की ओर आने से रोका जाएगा. 2023 के आख़िर में मैक्सिको से रिकॉर्ड संख्या से आप्रवासी सीमा पार कर अमेरिका में घुसे. लेकिन अब ये तादाद कम हुई है. मौजूदा प्रचार अभियान के दौरान हैरिस ने दक्षिण अमेरिकी देशों से अमेरिका में आने वाले आप्रवासियों के मामले में कड़ा रुख़ अपनाया है. उन्होंने बार-बार इस बात पर ज़ोर दिया कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग को रोकने में कैलिफोर्निया का उनका अभियोजक का बैकग्राउंड काफी काम आएगा. जबकि ट्रंप ने कथित अवैध आप्रवासियों को रोकने के लिए बॉर्डर को सील करने का वादा किया है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाने की वकालत की है. लेकिन उन्होंने रिपब्लिकन समर्थकों से हैरिस समर्थित कड़े और क्रॉस-पार्टी बॉर्डर बिल को समर्थन न देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि वो जीते तो अमेरिका के इतिहास में बगैर दस्तावेज़ों वाली अब तक की सबसे बड़ी आप्रवासी आबादी को वापस भेजा जाएगा.Play video, "ट्रंप ने नस्लीय पहचान पर उठाए सवाल, कमला हैरिस ने क्या कहा", अवधि 2,04कमला हैरिस बड़ी कंपनियों, उद्योगों और साल भर में चार लाख डॉलर कमाने वाले अमेरिकियों पर टैक्स बढ़ाना चाहती हैं. लेकिन उन्होंने मतदाताओं से ऐसे कई क़दम उठाने का वादा किया है जिनसे अमेरिकी परिवारों पर टैक्स का बोझ कम होगा.दूसरी ओर ट्रंप ने खरबों डॉलर की टैक्स कटौती के कई प्रस्ताव रखे हैं. ट्रंप के मुताबिक़ 2017 में उनकी सरकार ने जो टैक्स कटौतियां की थीं उन्हें विस्तार दिया गया था. इन कटौतियों से ज़्यादातर अमीरों को ही मदद मिली थी.लेकिन सरकारी ख़ज़ाने पर ट्रंप की योजना हैरिस की योजना से ज़्यादा बोझ डालेगी.उन्होंने ये भी कहा कि अगर वो जीतीं तो ये सुनिश्चित करेंगी कि 21वीं सदी अमेरिका की हो चीन की नहीं. हैरिस इसराइल-फ़लस्तीन मुद्दे पर लंबे समय से दो देशों के सिद्धांत की समर्थक रही हैं. उन्होंने कहा कि ग़ज़ा में जल्द से जल्द युद्ध ख़त्म हो. जबकि ट्रंप अलग-थलग विदेश नीति के पैरोकार हैं. वो चाहते हैं कि अमेरिका दुनिया में कहीं भी होने वाले संघर्षों से खुद को दूर रखे.जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी का कहना है कि इससे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मज़बूत होंगे.लेकिन इस बारे में बहुत कम बताया है कि वो ग़ज़ा युद्ध को कैसे ख़त्म कराएंगे.कमला हैरिस या डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले सर्वेक्षणों में कौन आगेहैरिस ने हर आयात पर टैरिफ़ लगाने की ट्रंप की नीति की आलोचना की है. उन्होंने उसे एक नेशनल टैक्स करार दिया है, जिसका देश के परिवार पर सालाना चार हज़ार रुपये का बोझ पड़ेगा. हैरिस भी आयात पर टैरिफ़ लगा सकती हैं लेकिन वो इस मामले में चुनिंदा चीज़ों पर ये टैक्स लागू करना चाहेंगी. ट्रंप ने टैरिफ़ को अपने चुनाव प्रचार अभियान का प्रमुख नारा बनाया है. उन्होंने कहा है कि वो विदेश से आने वाली चीज़ों पर 10 से 20 फीसदी टैरिफ़ लगाएंगे. जबकि चीन से आने वाले सामान पर इससे भी ज़्यादा टैरिफ़ लगाया जाएगा.बतौर उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने महंगाई घटाने वाला क़ानून पारित कराने में मदद की. इन्फ्लेशन रिडक्शन एक्ट की वजह से सैकड़ों अरब डॉलर रिन्युबल एनर्जी सेक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स टैक्स क्रेडिट और रिबेट प्रोग्राम के मद में दिए गए. लेकिन उन्होंने फ्रैकिंग का विरोध छोड़ दिया है. फ्रैकिंग गैस और तेल निकालने की तकनीक है, जिसका पर्यावरणवादी विरोध कर रहे हैं. जबकि राष्ट्रपति रहते हुए ट्रंप ने पर्यावरण संरक्षण के सैकड़ों नियमों को वापस ले लिया था. इनमें बिजली संयंत्रों और वाहनों से कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कटौती का क़ानून भी शामिल था. अपने मौजूदा प्रचार अभियान में उन्होंने आर्कटिक में ड्रिलिंग बढ़ाने का वादा किया है. उन्होंने इलेक्ट्रिक कारों को निशाना बनाया है.हेल्थकेयर हैरिस उस व्हाइट हाउस प्रशासन का हिस्सा रही हैं जिसने डॉक्टरों की लिखी दवाइयों के दाम घटा दिए थे और इंसुलिन की कीमत 35 डॉलर तय कर दी थी. जबकि ट्रंप ने कहा है कि अपने राष्ट्रपति रहते उन्होंने जिस अफोर्डेबल केयर एक्ट को ख़त्म किया था उसे दोबारा बहाल नहीं करेंगे. इस क़ानून से लाखों लोगों का मेडिकल इंश्योरेंस होता था. उन्होंने कहा कि फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के लिए टैक्स पेयर का पैसा खर्च होगा. लेकिन संसद में इस तरह की योजना का रिपब्लिकन ही विरोध करेंगे.वीडियो कैप्शन,एलन मस्क के साथ इंटरव्यू में ट्रंप ने जो दावे किए उनमें कितनी सच्चाई-फ़ैक्ट चेकहैरिस ने अपने अभियोजक होने के अनुभव की तुलना ट्रंप के एक अपराध के लिए दोषी पाए जाने के तथ्य से करने की कोशिश की.उनका कहना है कि वो डेमोक्रेटिक पार्टी के शासन वाले शहरों को नई शक्ल देंगे. ट्रंप मानते हैं कि इन शहरों में जमकर अपराध होते हैं.बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव से बाहर होने और कमला हैरिस के आने का असर क्या होगा?अजित डोभाल और पुतिन की बातचीत पर रूस ने बाद में दी सफ़ाईअरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत, सीबीआई पर अदालत की ये टिप्पणीकोलकाता डॉक्टर रेप-हत्या केस: कौन सी शर्तों पर ख़त्म हो सकती है जूनियर डॉक्टरों की हड़तालजयशंकर से स्विटज़रलैंड में पूछा गया- ब्रिक्स क्यों? जवाब मिला- क्योंकि आपने जगह नहीं दीसऊदी अरब की महिला जो सेक्स ग़ुलामी से भागकर ऑस्ट्रेलिया आईं और फिर हुईं लापताअरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत, सीबीआई पर अदालत की ये टिप्पणीमालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्जू भारत दौरे से क्या संबंधों को पटरी पर लाना चाहते हैं?
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
US: 'मैं कमला हैरिस से अच्छा दिखता हूं', चुनावी रैली में ट्रंप ने उड़ाया डेमोक्रेटिक उम्मीदवार का मजाकपूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक रैली में कहा कि जो बाइडन की तुलना में कमला हैरिस को चुनाव में हराना ज्यादा आसान है।
Read more »
US Presidential Debate Live Updates : डोनाल्‍ड ट्रंप और कमला हैरिस प्रेसिडेंशियल डिबेट में थोड़ी ही देर में होंगे आमने-सामनेUS Presidential Debate : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस प्रेसिडेंशियल डिबेट में आमने-सामने होंगे.
Read more »
अमेरिका चुनाव की महाबहसः 3 मुद्दे जिस पर बुरी तरह भिड़ गए डॉनल्ड ट्रंप और कमला हैरिसअमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप प्रेसिडेंशियल डिबेट में आमने-सामने हैं.
Read more »
US Presidential Debate : 3 मुद्दे जिस पर बुरी तरह भिड़ गए डॉनल्ड ट्रंप और कमला हैरिसKamala Harris- Donald Trump Debate : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप प्रेसिडेंशियल डिबेट में आमने-सामने है.
Read more »
अमेरिका में क्या है अबॉर्शन से जुड़े कानून? जानिएअमेरिका में क्या है अबॉर्शन से जुड़े कानून? जानिए ट्रंप और हैरिस के बीच क्यों बना ये बहस का मुद्दा.
Read more »
कमला हैरिस के साथ दूसरे प्रेसिडेंशियल डिबेट से ट्रंप का इनकारनवंबर में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से पहले प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार कमला हैरिस से दूसरा प्रेसिडेंशियल डिबेट करने की संभावना से डोनाल्ड ट्रंप ने इनकार किया है.
Read more »
