US Presidential Debate : 3 मुद्दे जिस पर बुरी तरह भिड़ गए डॉनल्ड ट्रंप और कमला हैरिस

US Presidential Debate News

US Presidential Debate : 3 मुद्दे जिस पर बुरी तरह भिड़ गए डॉनल्ड ट्रंप और कमला हैरिस
Kamala Harris-Donald Trump DebateUS Presidential Debate 2024कमला हैरिस-डोनाल्ड ट्रंप डिबेट
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 254 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 122%
  • Publisher: 63%

Kamala Harris- Donald Trump Debate : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप प्रेसिडेंशियल डिबेट में आमने-सामने है.

US Presidential Debate: अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव से ठीक पहले दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट हो रही है. अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और मौजूदा उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस के बीच यह डिबेट काफी अहम मानी जा रही है.

 कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच ये बहस फिलाडेल्फिया स्थित नेशनल कॉन्स्टिट्यूशनल सेंटर में हो रही है. इस डिबेट को ABC News मीडिया होस्‍ट किया है. इस डिबेट को ABC News के एंकर डेविड मुइर और लिन्‍से ने डेविड मॉडरेट कर रहे हैं.प्रेसिडेंशियल डिबेट की शुरुआत में ही कमला हैरिस ने इस बात पर खासा जोर दिया कि उनके पास उन अमेरिकी परिवारों की मदद करने की पूरी योजना है, जो अर्थव्यवस्था और जीवन-यापन के बढ़ते खर्च को लेकर चिंतित हैं.  उन्होंने कहा, 'मैं अमेरिकी लोगों की महत्वाकांक्षा, आकांक्षा और सपनों में भी पूरा विश्वास करती हूं.' {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});इकॉनमी पर आमने-सामने कमला-ट्रंपकमला हैरिस ने डिबेट की शुरुआत में ट्रंप से पूछा कि मैंने मिडिल क्लास बच्चों को बड़ा किया है. मैं मिडिल क्लास की जरूरतों और सपनों को समझती हूं. अमेरिका में घरों की कीमत बहुत ज्यादा है और इनकी कमी है. हमें पता है कि युवा परिवारों को अब सहारे की दरकरार है. उन्हें अपने बच्चों की परवरिश के लिए मदद चाहिए. मेरा पैशन छोटे उद्योग हैं. मेरी मां ने मुझे और मेरी बहन को बड़ा किया. लेकिन मुझे एक दूसरी महिला ने बड़ा किया. मैं उसे दूसरी मां कहती हूं. वह छोटे बिजनेस चलाती थीं. मैं उनके उस काम को पसंद करती थी. कमला हैरिस ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर ट्रंप को घेरते हुए कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था खराब हालात में है. चुनाव से ठीक पहले हो रही इस डिबेट के दौरान कमला हैरिस ने कहा कि आपकी सरकार ही आर्थिक मंदी के निशान छोड़ गई है. हम उसी से निपट रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हमारी अर्थव्यवस्था बहुत ख़राब हालत में है. देश की महंगाई दर शायद इतिहास में सबसे ख़राब स्थिति में है. यह लोगों के लिए एक आपदा है." ट्रंप ने अन्य देशों से आयात पर टैरिफ लागू करने की अपनी योजना का बचाव किया. उन्होंने कहा,"हम अन्य देशों पर टैरिफ लगा रहे हैं. अन्य देश आखिरकार, 75 साल बाद, हमें फिर से भुगतान करने जा रहे हैं, कुछ मामलों में टैरिफ काफी अधिक होगा." ट्रंप ने बहस के दौरान अपने टैरिफ नीति प्रस्तावों पर खासा जोर दिया.कमला और ट्रंप ने टैक्स के मुद्दे एक-दूसरे को घेराकमला हैरिस ने कहा कि मेरे विपक्षी अरबपतियों के हितैषी हैं. वह उनके टैक्स में कटौती करते हैं. उन्होंने अपने कार्यकाल में यही तो किया  है और इसका नतीजा यह रहा है कि अमेरिका 5 ट्रिलियन डॉलर का राजकोषीय घाटा हुआ है. मेरे प्रतिपक्षी जिसे मैं ट्रंप सेल टैक्स कहती हूं जिसमें 20 प्रतिशत टैक्स जरूरी चीजों पर लगा है. मिडिल क्लास पर बोझ बढ़ा है.कमला हैरिस ने जब 2 मिनट के पहले ही सवाल में ट्रंप पर मिडिल क्लास को 'ट्रंप सेल टैक्स'के कटाक्ष के साथ मिडिल क्लास पर बोझ डालने का आरोप गया, ट्रंप में भी इसका तुरंत ही पलटवार किया. उन्होंने कहा कोई सेल टैक्स नहीं है. कमला का यह स्टेटमेंट बिल्कुल गलत हैं और तथ्य से भी परे हैं.उन्होंने कहा कि उन्होंने बिलियन डॉलर चीन से बचाए हैं. वह टैरिफ नहीं देते थे. उन्होंने कहा कि अमेरिका में हिंसा बढ़ रही है. बाइडन और कमला इसे लीड कर रही हैं. वे हमारे देश को बर्बाद कर रहे हैं.वे खतरनाक हैं. वह अपराध से भरे पड़े हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सभी को पता है मैं एक खुली किताब की तरह हूं, हमने कोविड काल में देश को सही से संभाला. कमला के पास खुद कोई प्लान नहीं है, वो सिर्फ हमें कॉपी कर रही हैं. कमला हैरिस सिर्फ हमारी पॉलिसी को कॉपी करने में लगी हैं.ट्रंप ने इमिग्रेशन को बनाया बड़ा मुद्दाडोनाल्ड ट्रंप ने बहस के दौरान अप्रवासन के खिलाफ हमला बोला और देश की आर्थिक कठिनाइयों के लिए अप्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में जो बाइडेन सरकार ने अपने कार्यकाल में अवैध प्रवासियों, आतंकवादियों और अपराधियों को देश में आने दिया. जो कि उनकी बहुत बड़ी गलती है. इन लोगों ने इस देश के सिस्टम को नष्ट कर दिया है. पूरी दुनिया से लाखों लोगों को अमेरिका में आने दिया गया, जिनमें से बड़ी संख्या अपराधियों की है. इस वजह से अमेरिका में इस समय क्राइम रेट बहुत ज्यादा है.  बाइडेन सरकार ने अमेरिका की एनर्जी बिजनेस को बर्बाद किया है. बाइडेन की सरकार को बाहरी लोगों के लिए बॉर्डर बंद करने पर फोकस करना चाहिए. बाहर से आए लोग अमेरिका में पालतू जानवरों को खा रहे हैं.अबॉर्शन के मुद्दे पर कमला का ट्रंप में तीखी बहसकमला हैरिस ने कहा कि ट्रंप राष्ट्रपति बनने पर राष्ट्रीय गर्भपात प्रतिबंध पर हस्ताक्षर करेंगे. कमला ने ट्रंप के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उनका कहना है कि नौवें महीने में गर्भपात बिल्कुल ठीक है. यह एक ऐसा मुद्दा है जिसने हमारे देश को 52 सालों से अलग-थलग कर रखा है. 20 से ज़्यादा सालों में ट्रंप गर्भपात प्रतिबंध लगाते रहे हैं. उनके लिए रेप के मामले भी अपवाद नहीं होते. अगर ट्रम्प राष्ट्रपति बनते हैं, तो वे राष्ट्रीय गर्भपात प्रतिबंध पर हस्ताक्षर करेंगे.जिस पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह झूठ बोल रही है. मैं प्रतिबंध पर हस्ताक्षर नहीं कर रहा हूं. प्रतिबंध पर हस्ताक्षर करने का कोई कारण नहीं है. ट्रंप ने कहा, "मुझे ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है", उन्होंने इशारा किया कि यह विधेयक कभी पारित नहीं होगा. एक मॉडरेटर ने आगे बताया कि ट्रंप के साथी, ओहियो के सीनेटर जेडी वेंस ने कहा है कि ट्रंप उस विधेयक को वीटो करेंगे. जिस पर ट्रंप ने जवाब दिया, "ठीक है, मैंने जेडी के साथ इस पर चर्चा नहीं की," उन्होंने आगे कहा, "अगर उनका कोई निश्चित दृष्टिकोण है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है."ये भी पढ़ें : मैं युद्ध रुकवा दूंगा VS ये गर्भ पर रखेंगे नजर, ट्रंप बनाम कमला की डिबेट का पूरा सार समझिए

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Kamala Harris-Donald Trump Debate US Presidential Debate 2024 कमला हैरिस-डोनाल्ड ट्रंप डिबेट अमेरिका राष्‍ट्रपति चुनाव ट्रंप-हैरिस बहस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

US President Elections: कमला हैरिस ने ट्रंप पर बनाई बढ़त, लोकप्रियता बढ़ने से डेमोक्रेटिक स्वीप की संभावनाUS President Elections: कमला हैरिस ने ट्रंप पर बनाई बढ़त, लोकप्रियता बढ़ने से डेमोक्रेटिक स्वीप की संभावनाUS President Elections: कमला हैरिस ने ट्रंप पर बनाई बढ़त, लोकप्रियता बढ़ने से डेमोक्रेटिक स्वीप की संभावना Kamala Harris takes lead over Donald Trump in US presidential elections possibility of Democratic sweep
Read more »

US Presidential Elections की लड़ाई सुंदरता पर आई, Kamala Harris पर Donald Trump क्या बोल गए?US Presidential Elections की लड़ाई सुंदरता पर आई, Kamala Harris पर Donald Trump क्या बोल गए?अमेरिका में नवंबर  में राष्ट्रपति पद का चुनाव है और प्रचार ज़ोरों पर है. डॉनल्ड ट्रंप और कमला हैरिस आमने सामने हैं लेकिन जिस तरह की टिप्पणियों, जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल ट्रंप कर रहे हैं वो आम तौर पर चुनावों में ना होता है ना उसकी उम्मीद की जाती है. अब ट्रंप कह रहे हैं वो दिखने में कमला हैरिस से कहीं ज़्यादा बेहतर हैं.
Read more »

US Presidential Debate Live Updates : डोनाल्‍ड ट्रंप और कमला हैरिस प्रेसिडेंशियल डिबेट में थोड़ी ही देर में होंगे आमने-सामनेUS Presidential Debate Live Updates : डोनाल्‍ड ट्रंप और कमला हैरिस प्रेसिडेंशियल डिबेट में थोड़ी ही देर में होंगे आमने-सामनेUS Presidential Debate : अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव को लेकर आज डोनाल्‍ड ट्रंप और कमला हैरिस प्रेसिडेंशियल डिबेट में आमने-सामने होंगे.
Read more »

अमेरिका चुनाव की महाबहसः 3 मुद्दे जिस पर बुरी तरह भिड़ गए डॉनल्ड ट्रंप और कमला हैरिसअमेरिका चुनाव की महाबहसः 3 मुद्दे जिस पर बुरी तरह भिड़ गए डॉनल्ड ट्रंप और कमला हैरिसअमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप प्रेसिडेंशियल डिबेट में आमने-सामने हैं.
Read more »

US Presidential Debate: गर्भपात और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कमला हैरिस ने ट्रंप को घेरा, पहली बहस में चीन का भी हुआ जिक्रUS Presidential Debate: गर्भपात और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कमला हैरिस ने ट्रंप को घेरा, पहली बहस में चीन का भी हुआ जिक्रUS Presidential Debate अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दोनों प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच पहली बहस शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच गर्भपात अर्थव्यवस्था और निर्वासन जैसे मुद्दे पर तीखी बहस हो हुई। कमला हैरिस ने ट्रंप के आने पर अर्थव्यवस्था को भारी झटका लगने का आरोप लगाया तो वहीं ट्रंप ने हैरिस को कम्युनिस्ट...
Read more »

US Presidential Debate: इजरायल और हमास के मुद्दे पर ट्रंप और कमला में हुई तीखी बहसUS Presidential Debate: इजरायल और हमास के मुद्दे पर ट्रंप और कमला में हुई तीखी बहसडोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज की बाइडेन सरकार इजरायल के साथ उस तरह से खड़ी नहीं दिखती है जैसे हम खड़े थे. इसपर कमला हैरिस ने जवाब दिया कि हम पहले भी इजरायल के साथ थे और आगे भी इजरायल के साथ ही रहेंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:09:52