US President Elections: कमला हैरिस ने ट्रंप पर बनाई बढ़त, लोकप्रियता बढ़ने से डेमोक्रेटिक स्वीप की संभावना Kamala Harris takes lead over Donald Trump in US presidential elections possibility of Democratic sweep
अमेरिका में होने वाला राष्ट्रपति पद का चुनाव रोचक होता जा रहा है। डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त बना ली है। हैरिस की लोकप्रियता बढ़ने से डेमोक्रेटिक स्वीप की संभावना जताई जा रही हैं। हैरिस की बढ़ती लोकप्रियता और ट्रंप पर बढ़त बनाने का मुख्य कारण तीसरे पक्ष के उम्मीदवारों के मतदाता उनसे दूर हो होना माना जा रहा है। गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, राष्ट्रपति पद के चुनावों में उपराष्ट्रपति हैरिस की डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त ने नीली लहर की बढ़ती संभावना में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले जो असंभव सा लग रहा था, अब हैरिस की लोकप्रियता बढ़ने से डेमोक्रेटिक स्वीप की संभवाना बढ़ गई हैं। इस अवधि में, हैरिस की राष्ट्रीय मतदान संख्या में लगभग तीन फीसदी अंक सुधार हुआ है। हैरिस ने पेंसिल्वेनिया जैसे प्रमुख युद्ध मैदानों में भी सुधार किया है, जहां ट्रंप वर्तमान में हैरिस से मात्र 0.
2 फीसदी अंक की मामूली बढ़त रखते हैं। राष्ट्रपति पद के लिए हैरिस को कम से कम 270 इलेक्टोरल वोट जीतने की जरूरत है। हैरिस की बढ़त में योगदान देने वालों में से एक तीसरे पक्ष के उम्मीदवारों के समर्थन में भारी गिरावट है। गोल्डमैन विश्लेषकों ने लिखा, हालांकि तीसरे पक्ष के उम्मीदवार साल की शुरुआत में राष्ट्रपति जो बाइडन से थोड़ा अधिक समर्थन प्राप्त कर रहे थे, लेकिन तीसरे पक्ष का समर्थन कम से कम पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप से मिलता दिख रहा है। बेरोजगारी दर लगातार तीसरे महीने बढ़ने और 4.3 फीसदी तक पहुंचने के बावजूद, एक हालिया सर्वेक्षण में पाया गया कि 42 फीसदी मतदाताओं का मानना है कि हैरिस अर्थव्यवस्था के प्रबंधन में ट्रंप से बेहतर होंगी।
Kamala Harris Donald Trump Goldman Sachs World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News अमेरिका कमला हैरिस डोनाल्ड ट्रंप गोल्डमैन सैक्स
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Joe Biden Speech: ‘नई पीढ़ी को मशाल सौंपने का समय…’ बाइडेन ने देश को बताई चुनावी दौड़ से हटने की वजहUS Elections 2024: चुनावी दौड़ से हटने के अपने चौंकाने वाले फैसले के बाद पहले टेलीविजन संबोधन में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की तारीफ की.
Read more »
US Elections 2024: ‘बहुत हो गया कमला, अब शुक्रिया’- ट्रंप ने चुनावी रैली ने हैरिस पर जमकर साधा निशानाKamala Harris vs. Donald Trump: कमला हैरिस के संभावित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार अपनी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी पर यह तीखा हमला किया.
Read more »
कमला हैरिस पर ट्रंप जिन तीन रणनीतियों के सहारे पड़ सकते हैं भारीडेमोक्रेटिक पार्टी को कमला हैरिस से काफ़ी उम्मीदें हैं लेकिन उनके ख़िलाफ़ चुनावी अभियान में ट्रंप जिन तीन तरीक़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनसे टकराना आसान नहीं है.
Read more »
कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रम्प को बहस के लिए चुनौती दीअमेरिकी चुनाव से बड़ी खबर. डेमोक्रेटिक की कमला हैरिस का X पोस्ट। डोनाल्ड ट्रंप को कमला की चुनौती। Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
'शुरू में भारतीय थीं और फिर अचानक वह अश्वेत बन गईं', डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर किया हम...Donald Trump Controversy: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और मौजूदा चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मौजूदा वाइस प्रेसीडेंट कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर विवादित टिप्पणी की है.
Read more »
US Election: डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स पर बहस करने का प्रस्ताव रखा, तो कमला हैरिस ने कहा- वह डरे हुए हैडोनाल्ड ट्रंप ने चार सितंबर को फॉक्स न्यूज पर डेमोक्रेटिक अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बहस करने का प्रस्ताव रखा तो कमला हैरिस के अभियान की तरफ से आया कि ट्रंप उस बहस से पीछे हटने की कोशिश कर रहे हैं जो एबीसी पर चलने के लिए निर्धारित की गई थी। कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी बनने के लिए जुटाया...
Read more »
