पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक रैली में कहा कि जो बाइडन की तुलना में कमला हैरिस को चुनाव में हराना ज्यादा आसान है।
अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर है। बता दें कि वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर होने के बाद डेमोक्रेट्स ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाया। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांटे की टक्कर के बीच पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो बाइडन की तुलना में कमला हैरिस को चुनाव में हराना ज्यादा आसान है। ट्रंप ने रैली में हैरिस का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह उनसे अच्छा दिखते हैं। ट्रंप ने पूर्वोत्तर पेंसिल्वेनिया में विल्केस-बैरे में एक रैली के दौरान यह टिप्पणी की। वहीं हैरिस सोमवार को शिकागो में सोमवार को डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन की शुरुआत से पहले रविवार को पिट्सबर्ग से पश्चिमी पेंसिलवेनिया तक बस से दौरा करेंगी। हैरिस को हराना आसान: ट्रंप पेंसिलवेनिया में रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि उनकी तुलना में उन्हें हराना ज्यादा आसान है।" इस दौरान ट्रंप ने कई नीतियों पर कमला हैरिस को वामपंथी के रूप में दिखाने की कोशिश की। इसके अलावा उन्होंने हैरिस पर निजी तौर पर भी हमला किया। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इन टिप्पणियों से ट्रंप को नुकसान भी हो सकता है। ट्रंप ने रैली में कहा, "क्या आपने कभी उन्हें हंसते देखा है? उनकी हंसी एकदम पागल व्यक्ति की तरह है। मैं उनसे बहुत अच्छा दिखता हूं।" ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि 2020 में वह धोखाधड़ी के कारण हार गए थे। जलवायु परिवर्तन के खतरे को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि विदेशी वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाने की उनकी योजना अमेरिकी उपभोक्ताओं पर टैक्स के रूप में काम नहीं करेगा। विस्कॉन्सिन और मिशिगन के साथ पेंसिल्वेनिया उन राज्यों में से एक था, जिसने 2016 में ट्रंप को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि ट्रम्प ने 2016 में पेंसिल्वेनिया में लगभग 44,000 वोटों से जीत हासिल की थी, जबकि 2020 में जो बाइडन 80,000 से अधिक वोटों से जीते थे।.
अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर है। बता दें कि वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर होने के बाद डेमोक्रेट्स ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाया। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांटे की टक्कर के बीच पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो बाइडन की तुलना में कमला हैरिस को चुनाव में हराना ज्यादा आसान है। ट्रंप ने रैली में हैरिस का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह उनसे अच्छा दिखते हैं। ट्रंप ने पूर्वोत्तर पेंसिल्वेनिया में विल्केस-बैरे में एक रैली के दौरान यह टिप्पणी की। वहीं हैरिस सोमवार को शिकागो में सोमवार को डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन की शुरुआत से पहले रविवार को पिट्सबर्ग से पश्चिमी पेंसिलवेनिया तक बस से दौरा करेंगी। हैरिस को हराना आसान: ट्रंप पेंसिलवेनिया में रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि उनकी तुलना में उन्हें हराना ज्यादा आसान है।" इस दौरान ट्रंप ने कई नीतियों पर कमला हैरिस को वामपंथी के रूप में दिखाने की कोशिश की। इसके अलावा उन्होंने हैरिस पर निजी तौर पर भी हमला किया। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इन टिप्पणियों से ट्रंप को नुकसान भी हो सकता है। ट्रंप ने रैली में कहा, "क्या आपने कभी उन्हें हंसते देखा है? उनकी हंसी एकदम पागल व्यक्ति की तरह है। मैं उनसे बहुत अच्छा दिखता हूं।" ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि 2020 में वह धोखाधड़ी के कारण हार गए थे। जलवायु परिवर्तन के खतरे को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि विदेशी वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाने की उनकी योजना अमेरिकी उपभोक्ताओं पर टैक्स के रूप में काम नहीं करेगा। विस्कॉन्सिन और मिशिगन के साथ पेंसिल्वेनिया उन राज्यों में से एक था, जिसने 2016 में ट्रंप को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि ट्रम्प ने 2016 में पेंसिल्वेनिया में लगभग 44,000 वोटों से जीत हासिल की थी, जबकि 2020 में जो बाइडन 80,000 से अधिक वोटों से जीते थे।
Donald Trump Kamala Harris Election Rally Election Campaign World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
US Elections 2024: ‘बहुत हो गया कमला, अब शुक्रिया’- ट्रंप ने चुनावी रैली ने हैरिस पर जमकर साधा निशानाKamala Harris vs. Donald Trump: कमला हैरिस के संभावित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार अपनी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी पर यह तीखा हमला किया.
Read more »
कमला हैरिस पर ट्रंप जिन तीन रणनीतियों के सहारे पड़ सकते हैं भारीडेमोक्रेटिक पार्टी को कमला हैरिस से काफ़ी उम्मीदें हैं लेकिन उनके ख़िलाफ़ चुनावी अभियान में ट्रंप जिन तीन तरीक़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनसे टकराना आसान नहीं है.
Read more »
कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रम्प को बहस के लिए चुनौती दीअमेरिकी चुनाव से बड़ी खबर. डेमोक्रेटिक की कमला हैरिस का X पोस्ट। डोनाल्ड ट्रंप को कमला की चुनौती। Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के साथ 6 अगस्त को पहली रैली करेंगी कमला हैरिसउपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के साथ 6 अगस्त को पहली रैली करेंगी कमला हैरिस
Read more »
कमला हैरिस बनीं डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार, चुनाव में होगा डोनाल्ड ट्रंप से सीधा मुकाबलाभारतीय मूल की कमला हैरिस ने इतिहास रच दिया है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। चुनाव में उनका मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप होगा। हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार होने के लिए प्रयाप्त संख्या में पार्टी के प्रतिनिधियों का वोट...
Read more »
US President Elections: कमला हैरिस ने ट्रंप पर बनाई बढ़त, लोकप्रियता बढ़ने से डेमोक्रेटिक स्वीप की संभावनाUS President Elections: कमला हैरिस ने ट्रंप पर बनाई बढ़त, लोकप्रियता बढ़ने से डेमोक्रेटिक स्वीप की संभावना Kamala Harris takes lead over Donald Trump in US presidential elections possibility of Democratic sweep
Read more »
