टेनकासी: नौ बार लगातार जीती थी कांग्रेस, अब है AIADMK का राज

United States News News

टेनकासी: नौ बार लगातार जीती थी कांग्रेस, अब है AIADMK का राज
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 62 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 28%
  • Publisher: 63%

1956 तक त्रावणकोर (केरल) का हिस्सा रहा टेनकासी अपने मंदिरों के लिए है मशहूर IndiaElects

टेनकासी सुरक्षित सीट है. यहां पहली बार 1957 में लोकसभा चुनाव हुए थे. पहली बार यहां से कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. कांग्रेस के लिए जीत का सिलसिला एक बार शुरू हुआ तो यह 1962, 1967, 1971, 1977, 1980, 1984, 1989 और 1991 के चुनावों तक जारी रहा.

1996 में तमिल मनीला कांग्रेस की आंधी में यहां पहली बार कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा. 1998 और 1999 में एआईएडीएमके को यहां जीत मिली. 2004 और 2009 में यहां सीपीआई ने जीत दर्ज की. लेकिन 2014 में टेनकासी एक बार फिर एआईएडीएमके के कब्जे में आ गई जब एम. वसंती ने यहां से जीत दर्ज की.टेनकासी लोकसभा क्षेत्र में 1382081 मतदाता हैं. इस सीट की खास बात यह है कि यहां पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा हैं. यहां पुरुषों की संख्या 49.85 फीसदी है और महिलाएं 50.15 प्रतिशत हैं.2014 के लोकसभा चुनाव में एआईएडीएमके की एम. वसंती को जीत मिली थी. उन्हें 424586 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर पीटी पार्टी के कृष्णा रहे. उन्हें 262812 वोट मिले थे.एआईएडीएमके की एम. वसंती पहली बार सांसद चुनी गई हैं. 16 वीं लोकसभा में वे विज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण और वन मंत्रालय की स्टैंडिंग कमिटी की सदस्य हैं. एम. वसंती 16 वीं लोकसभा में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य हैं. पोस्ट ग्रैजुएशन तक शिक्षा ग्रहण कर चुकीं वसंती पहली बार लोकसभा सांसद चुनी गई हैं. जहां तक बात संसद में एम.वसंती के प्रदर्शन की है तो 13 फरवरी, 2019 तक के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक लोकसभा में उनकी उपस्थिति 76 फीसदी रही है. उन्होंने 22 बार चर्चा में हिस्सा लिया और इस दौरान 282 प्रश्न पूछे. उनकी सांसद निधि का 92.73 फीसदी हिस्सा विकास पर खर्च किया गया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव 2019: जानिए ओवैसी के पास है कितनी संपत्ति, कितने करोड़ का है कर्जलोकसभा चुनाव 2019: जानिए ओवैसी के पास है कितनी संपत्ति, कितने करोड़ का है कर्जओवैसी लोकसभा में लगातार चौथी बार निर्वाचित होने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं . वे हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे .
Read more »

चौकीदारों से PM मोदी: विपक्ष का 'चौकीदार चोर है' का नारा देश के लिए नुकसानदेहचौकीदारों से PM मोदी: विपक्ष का 'चौकीदार चोर है' का नारा देश के लिए नुकसानदेहपीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज ऑडियो के माध्यम से देश भर में लगभग 25 लाख चौकीदारों को संबोधित कर रहे हैं. यह मैं भी चौकीदार (MainBhiChowkidar) अभियान के अंतर्गत की गई पहल की श्रृंखला का एक हिस्सा है.
Read more »

आज रंग है ऐ मां रंग है, मेरे महबूब के घर रंग है री...आज रंग है ऐ मां रंग है, मेरे महबूब के घर रंग है री...सूफ़िया-ए-किराम हों या पीर-फ़क़ीर, दरवेश हों या साधू-संत सब अपने-अपने पीर-ओ-मुर्शिद और ख़ुदा से रिश्ता क़ायम करने के लिए इश्क़ पर ज़ोर देते हैं. इश्क़ के अनेक रंगों में एक रंग होली का है.
Read more »

बहावलपुर: लड़के-लड़कियों की साझा पार्टी रखने पर छात्र ने प्रोफेसर को चाकू से गोदाबहावलपुर: लड़के-लड़कियों की साझा पार्टी रखने पर छात्र ने प्रोफेसर को चाकू से गोदापाकिस्तान के बहावलपुर में एक नाराज छात्र ने अपने प्रोफेसर को सिर्फ इसलिए चाकू से मार दिया क्योंकि उन्होंने कॉलेज में छात्र-छात्राओं की साझा पार्टी बुलाई थी.
Read more »

'कांग्रेस का दिल आतंकियों के लिए और हमारा तिरंगे के लिए धड़कता है' : अमित शाह'कांग्रेस का दिल आतंकियों के लिए और हमारा तिरंगे के लिए धड़कता है' : अमित शाहअमित शाह ने 'जनता माफ नहीं करेगी' हैशटैग के साथ एक ट्वीट के जरिए कहा, 'विपक्ष और भाजपा के बीच अंतर स्पष्ट है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:24:31