पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज ऑडियो के माध्यम से देश भर में लगभग 25 लाख चौकीदारों को संबोधित कर रहे हैं. यह मैं भी चौकीदार (#MainBhiChowkidar) अभियान के अंतर्गत की गई पहल की श्रृंखला का एक हिस्सा है.
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी आज ऑडियो के माध्यम से देश भर में लगभग 25 लाख चौकीदारों को संबोधित किया. पीएम का यह संबोधन मैं भी चौकीदार अभियान के अंतर्गत की गई पहल का हिस्सा है. पीएम मोदी ने देशभर के 25 लाख चौकीदारों से बात करते हुए कहा कि 'विपक्ष का चौकीदार चोर है' का नारा देश के लिए नुकसानदेह है.
पीएम मोदी ने होली की शुभकामनाओं के साथ अपने बातचीत की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि आज चौकीदार ईमानदारी से काम करने का पर्याय बन चुका है. आप सब जहां काम करते हैं. वहां आपका नाम भी नहीं जानते हैं लोग, लेकिन आप किसी की परवाह किए बगैर अपना काम पूरा करते रहते हैं.एक महिला कर्मी के सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह सुनकर अच्छा लगता है कि महिलाएं भी इस काम में अपनी भागीदारी निभा रही हैं. महिलाकर्मी ने सवाल किया कि कुछ लोगों की वजह से हमें बदनाम किया जा रहा है. इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि जब मुझे इस तरह से बदनाम किया गया हो. हो सकता है कि आने वाले दिनों में यह कुछ और भी निकालें, लेकिन इससे परेशान नहीं होना है. आज चौकीदार का अर्थ बदल चुका है. देश में इमानदारी का पर्याय बन चुका है चौकीदार. पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सभी चौकीदारों से माफी मांगता हूं क्योंकि कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए पिछले कुछ महीनों से बिना कुछ सोचे समझे गाली-गलौच करना शुरू कर दिया और चौकीदार को चोर कह दिया और चौकीदारों की तपस्या के सामने सवालिया निशान खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि कोई नाम से बड़ा नहीं होता है बल्कि अपने काम से होता है. देश के प्रति अपनी निष्ठा से होता है. हमें बहुत आगे बढ़ना है, अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर बनाना है, देश का सैनिक भी बनाना है और प्रधानमंत्री भी बनाना है. टिप्पणियांएक सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने विपक्ष को टुकड़े-टुकड़े गैंग कहते हुए कहा कि पाकिस्तान में कोई घायल होता है तो दर्द हमारे यहां लोगों को होता है. पुलवामा में जो हुआ उसने पूरे विश्व को सकते में डाल दिया. विपक्ष पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी देशवासियों को हमारी सेना पर गर्व होना चाहिए, जान की बाजी लगाकर उन्होंने कितना बड़ा पराक्रम किया, देश के शहीदों का उन्होंने किस प्रकार चुन-चुन कर हिसाब चुकता किया. आज हर भारतीय को गर्व है लेकिन वहीं विपक्षी पार्टियों के रैवेये को देखकर हर कोई हैरान है, दुखी है. सवाल पूछने वाले पुरुषकर्मी ने कहा कि आप भी चौकीदार और मैं भी चौकीदार, इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि चौकीदार हर जगह है, डॉक्टर हमारे सेहत का ख्याल रखता है तो वो भी चौकीदार. छोटे से छोटा कर्मी जो अपना काम इमानदारी से कर रहे हैं, वह चौकीदार हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सत्रहवीं लोकसभा का चुनाव 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव से भी महंगा होगाआखिर जब झंडा, पोस्टर, बैनर, बिल्ले आदि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है तब चुनावी खर्च पर लगाम लगाने का असरदार तरीका चुनाव आयोग क्यों नहीं खोज पा रहा है? लगता है, राजनीतिक दलों के सामने आयोग लाचार है।
Read more »
वीके सिंह के खिलाफ कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, गाजियाबाद से टिकट देने का विरोध- Amarujalaसीट बंटवारे के पहले ही भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटने लगा है। Gen_VKSingh BJP4India LokSabhaElections LokSabhaPolls2019 LokSabhaElections2019
Read more »
नेपाल न चौकीदारों का सप्लायर है, न भारत का ताबेदार: ब्लॉगविधायक अलका लांबा की शॉपिंग लिस्ट में नेपाल के चौकीदार हैं. एक फ़्लाइट अटेंडेंट नेपाल जाने वाली फ़्लाइट को घरेलू उड़ान बताता है. क्या नेपाल के बारे में भारतीयों को नज़रिया बदलने की ज़रूरत है?
Read more »
राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, पुलवामा के शहीदों के परिवारों से मुलाकात करेंगेराहुल गांधी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे.
Read more »
रंगों का सही इस्तेमालसर्दी का मौसम जाते ही, हल्के रंग के कपड़ों का चलन शुरू हो जाता है। जिन इलाकों में गरमी ज्यादा पड़ती है, वहां ज्यादातर लोग सफेद कपड़े पहनना पसंद करते हैं। दफ्तर जाने वाले लोगों, कामकाजी महिलाओं के लिए कई बार रंगों का चुनाव करने में मुश्किल आती है। कई लोग महज फैशन के चलन की नकल पर ऐसे रंगों का चुनाव कर लेते हैं, जो उनके व्यक्तित्व से मेल नहीं खाते। रंगों का चुनाव हमेशा अपने व्यक्तित्व के हिसाब से करना चाहिए। रंगों के साथ-साथ कपड़ों का चुनाव भी मौसम और इलाके को ध्यान में रख कर किया जाना चाहिए। इस मौसम में अपने कपड़ों और उनके रंगों का चुनाव कैसे करें, बता रही हैं वंदना सिंह।
Read more »
भागलपुर से JDU का दावा, शाहनवाज का टिकट कटने से BJP कार्यकर्ता नाराजविरोध में वाल्मीकीनगर लोकसभा क्षेत्र के 15 मंडल अध्यक्ष समेत नगर परिषद सभापति और डेढ़ दर्जन बीजेपी के पदाधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.
Read more »
गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित-Navbharat TimesIndia News: गोवा के सीएम और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है। कैंसर से गंभीर तौर पर जूझने के बावजूद वह बीते कई महीनों से सीएम के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर रहे थे। गोवा में बीजेपी और राजनीति के एक मजबूत स्तंभ रहे मनोहर पर्रिकर आईआईटी से पढ़े थे।
Read more »
लंबी बीमारी के बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का निधन, कैंसर से थे पीड़ित- Amarujalaबीते लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का निधन हो गया। goacmmanoharparrikarpassedaway ManoharParrikar BreakingNews
Read more »
फिर से मोदी का संदेश लेकर बाइक से चेन्नै से दिल्ली पहुंचीं राजलक्ष्मी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै की रहने वाली राजलक्ष्मी मांडा देशवासियों से नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री चुनने की अपील करने के लिए 15 जनवरी को बुलेट बाइक से दिल्ली की यात्रा पर निकली थीं।
Read more »
