Jharkhand coldest districts min temp below 10°C. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
चार जिलों का मिनिमम टेंप्रेचर 10 डिग्री सेल्सियस से कम, राज्य में सबसे ठंडा रहा गुमलाझारखंड में अभी लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल सुबह-शाम लोगों को ठंड महसूस हो रही है।मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, पिछले 24 घंटों में झारखंड में चार जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। इसमें डाल्टेनगंज, खूंटी, लोहरदगा और गुमला शामिल है।वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.
2 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया।झारखंड के तकरीबन सभी जिलों में दोपहर के समय अब गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। स्थिति यह है कि कई लोग बिना स्वेटर के नजर आ रहे हैं और हल्की धूप में खड़े होने पर गर्मी के साथ पसीना भी महसूस हो रहा है। रांची, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, देवघर और गोड्डा समेत अन्य जिलों में भी दोपहर के समय यही स्थिति है। पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी करीब 11-13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड के बावजूद दोपहर में स्वेटर की जरूरत नहीं पड़ रही।हालांकि झारखंड के जंगल और पठारी इलाकों में अब भी ठंड का असर बरकरार है। गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, रांची, हजारीबाग और रामगढ़ में सुबह और शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है।यूपी में गर्मी पिछले सालों का रिकॉर्ड तोड़ेगीझारखंड में तीन दिनों बाद गिरेगा न्यूनतम तापमानभिंड में दिन का पारा 27 डिग्री पर पहुंचासरगुजा संभाग में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, कड़ाके की ठंडसवाई माधोपुर में बढ़ने लगी गर्मी
Gumla Coldest Minimum Temperature Cold Wave Weather Update Jharkhand News Cold Weather Weather Forecast
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
घोसी चीनी मिल अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर, 10.42 लाख कुंतल की पेराई पूरीघोसी चीनी मिल ने अब तक 10.
Read more »
सोने में जोरदार तेजी, 10 ग्राम का भाव 1.57 लाख रुपए के पारसोने में जोरदार तेजी, 10 ग्राम का भाव 1.57 लाख रुपए के पार
Read more »
இத்தாலி அணி வரலாற்று வெற்றி... பதற்றத்தில் இங்கிலாந்து - சூடுபிடிக்கும் டி20 உலகக் கோப்பை!Italy vs Nepal: ஐசிசி டி20 உலகக் கோப்பை தொடரில் நேபாள அணியை 10 விக்கெட் வித்தியாசத்தில் வென்று இத்தாலி வரலாற்று வெற்றியை பதிவு செய்துள்ளது.
Read more »
Naval Dockyard Fire: गेटवे ऑफ इंडिया के ठीक सामने नौसेना डॉकयार्ड की इमारत में आग लगी, राहत का काम जारीदक्षिण मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में गुरुवार रात आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौसेना डॉकयार्ड के अंदर स्थित ‘सर्वे यार्ड’ इमारत में रात करीब 10.
Read more »
अमेरिका: 10 मिलियन डॉलर के हेल्थकेयर फ्रॉड में दो पाकिस्तानी नागरिकों पर आरोपअमेरिका: 10 मिलियन डॉलर के हेल्थकेयर फ्रॉड में दो पाकिस्तानी नागरिकों पर आरोप
Read more »
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर गुजरात सरकार अलर्ट, छात्रों के लिए शांतिपूर्ण-तनावमुक्त माहौल बनाने के दिए निर्देशबोर्ड परीक्षाओं को लेकर गुजरात सरकार अलर्ट, छात्रों के लिए शांतिपूर्ण-तनावमुक्त माहौल बनाने के दिए निर्देश Gujarat Govt Ensures Smooth Conduct of Class 10 & 12 Board Exams
Read more »
