दक्षिण मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में गुरुवार रात आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौसेना डॉकयार्ड के अंदर स्थित ‘सर्वे यार्ड’ इमारत में रात करीब 10.
मुंबई: दक्षिण मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में गुरुवार रात आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौसेना डॉकयार्ड के अंदर स्थित ‘सर्वे यार्ड’ इमारत में रात करीब 10.15 बजे आग लग गई। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि जिस स्थान पर आग लगी वह कोलाबा में गेटवे ऑफ इंडिया के ठीक सामने स्थित है। अधिकारी ने कहा कि नौसेना अधिकारी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन अभियान शुरू किया। अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आसपास के कुछ लोगों ने आग के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।महाराष्ट्र में टीएमटी की बस में लगी आगइससे पहले महाराष्ट्र के ठाणे में बुधवार दोपहर ठाणे नगर निगम परिवहन की एक बस में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ठाणे नगर निगम की आपदा प्रबंधन इकाई के प्रमुख यासीन ताडवी ने बताया कि यह घटना अपराह्न लगभग एक बजे राबोडी के निकट हुई। उन्होंने बताया कि सीआईडीको बस डिपो से कलहेर जा रही बस में आग लग गई।बस में लगभग 20 से 25 यात्री सवारताडवी ने बताया कि बस में लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। घटना के समय बस को चालक सुशील सुहास शेलार चला रहे थे, जबकि सागर पाश्ते परिचालक के रूप में तैनात थे। दोनों ने राबोडी यातायात पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर यात्रियों को समय पर उतारने में मदद की। ताडवी ने कहा कि बस चालक, परिचालक, आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारियों और दमकल कर्मियों के समन्वित प्रयासों से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।.
मुंबई: दक्षिण मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में गुरुवार रात आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौसेना डॉकयार्ड के अंदर स्थित ‘सर्वे यार्ड’ इमारत में रात करीब 10.15 बजे आग लग गई। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि जिस स्थान पर आग लगी वह कोलाबा में गेटवे ऑफ इंडिया के ठीक सामने स्थित है। अधिकारी ने कहा कि नौसेना अधिकारी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन अभियान शुरू किया। अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आसपास के कुछ लोगों ने आग के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।महाराष्ट्र में टीएमटी की बस में लगी आगइससे पहले महाराष्ट्र के ठाणे में बुधवार दोपहर ठाणे नगर निगम परिवहन की एक बस में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ठाणे नगर निगम की आपदा प्रबंधन इकाई के प्रमुख यासीन ताडवी ने बताया कि यह घटना अपराह्न लगभग एक बजे राबोडी के निकट हुई। उन्होंने बताया कि सीआईडीको बस डिपो से कलहेर जा रही बस में आग लग गई।बस में लगभग 20 से 25 यात्री सवारताडवी ने बताया कि बस में लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। घटना के समय बस को चालक सुशील सुहास शेलार चला रहे थे, जबकि सागर पाश्ते परिचालक के रूप में तैनात थे। दोनों ने राबोडी यातायात पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर यात्रियों को समय पर उतारने में मदद की। ताडवी ने कहा कि बस चालक, परिचालक, आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारियों और दमकल कर्मियों के समन्वित प्रयासों से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
Maharashtra Samachar महाराष्ट्र न्यूज़ Mumbai News Mumbai Samachar मुंबई न्यूज़ मुंबई समाचार Mumbai Fire News Mumbai Fire News Today मुंबई आग न्यूज़
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jhansi Medical College Fire: झांसी के मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 10 नवजात बच्चों की मौत; 16 घायलJhansi Medical College fire many Childrens Died CM yogi Announced 10 Lac Assistance
Read more »
जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: बिहार स्वास्थ्य विभाग में 1,075 भर्तियां, नेवल डॉकयार्ड में 286 वैकेंसीज, GATE 20...1075 recruitments in Bihar Health Department, 286 vacancies in Naval Dockyard, GATE 2026 registration postponed
Read more »
Sarkari Naukri: नेवल डॉकयार्ड में 320 पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौकाNaval Dockyard Apprentices 2025: नेवल डॉकयार्ड ने अप्रेंटिस के अलग-अलग कुल 320 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है, जिसके लिए उम्मीदवार 02 जनवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
Read more »
Gunman opens fire at Thailand school, takes teachers and students as hostages; multiple injuredAs per the local news media multiple gunmen entered the school in Hat Yai district on Wednesday evening. During the incident, a teacher was reportedly shot.
Read more »
Vrindavan Fire Brokeout: वृंदावन के होटल की ओपनिंग सेरेमनी में लगी भीषण आग, बच्चे समेत चपेट में तीनVrindavan Fire Brokeout: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन से एक बड़ी हादसे की खबर सामने आई है. रुक्मणि विहार इलाके में बने नव-निर्मित ‘होटल सिद्धि विनायक’ में उद्घाटन समारोह के दौरान अचानक भीषण आग लग गई.
Read more »
US and Israel vs Iran: Why even the strongest armies can’t guarantee victoryDespite sanctions, air strikes and a crumbling economy, Iran’s geography, missiles and naval power make it nearly impossible to conquer.
Read more »
