जानिए, राहुल गांधी की न्याय स्कीम से सरकार के खजाने पर पड़ेगा कितना बोझ

United States News News

जानिए, राहुल गांधी की न्याय स्कीम से सरकार के खजाने पर पड़ेगा कितना बोझ
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 124 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 63%

NYAY (न्यूनतम आय योजना) के तहत करीब 5 करोड़ परिवारों को हर साल 72,000 रुपये की न्यूतनत आय की गारंटी दी जाएगी. MinimumIncomeGuarantee

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम चुनाव से पहले एक और बड़ा अस्त्र चल दिया है. राहुल ने देश के 20 फीसदी गरीबों को न्यूनतम आय की गारंटी देने वाले एक बड़ी योजना की घोषणा की है. इसके तहत करीब 5 करोड़ परिवारों को हर साल 72,000 रुपये की न्यूतनत आय की गारंटी दी जाएगी.

कांग्रेस ने इस योजना का ज्यादा विवरण नहीं दिया है, इसलिए इस पर जानकार अभी ज्यादा कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन अनुमान है कि अगर इसे लागू किया गया तो इससे सरकारी खजाने पर हर साल 3.6 लाख करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. राहुल गांधी ने बताया कि देश से गरीबी दूर करने को लक्ष्य रखकर लाई गई इस योजना के तहत हर साल देश के 20 फीसदी अत्यंत गरीब लोगों को महीने में कम से कम 12 हजार रुपये आय मिलना सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के अमीर लोगों को धन दे सकते हैं, तो कांग्रेस पार्टी गरीब से गरीब लोगों को 72,000 रुपये क्यों नहीं दे सकती. कांग्रेस ने इस योजना को NYAY नाम दिया है. राहुल गांधी ने कहा कि यह योजना तैयार है और यह वित्तीय रूप से पूरी तरह से व्यावहारिक है. इसके तहत पांच करोड़ परिवारों या 25 करोड़ लोगों को योजना का लाभ मिलेगा. राहुल ने कहा, ‘हम देश से गरीबी को दूर करके रहेंगे.‘ इस आइडिया को जबर्दस्त बताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग 12 हजार रुपये से कम कमाते हैं, हम सुनिश्चित करेंगे कि उनकी आय 12 हजार रुपये महीने तक पहुंचे.हर साल 5 करोड़ परिवारों को 72,000 रुपये सालाना देने का मतलब यह है कि इससे सरकारी खजाने पर करीब 3.6 लाख करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. यह अगले वित्त वर्ष यानी 2019-20 के लिए तय कुल 27,84,200 करोड़ रुपये के बजट का करीब 13 फीसदी है. यही नहीं, यह 2019-20 के बजट में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा केंद्र प्रायोजित योजनाओं जैसे मनरेगा, स्वच्छ भारत अभियान, नेशनल हेल्थ मिशन, राष्ट्रीय साक्षरता अभियान आदि के लिए कुल प्रस्तावित 3.27 लाख करोड़ रुपये के बजट से भी ज्यादा होगा. यह भारत के कुल जीडीपी का करीब 2 फीसदी हिस्सा होगा. इसका मतलब यह है कि वित्तीय अनुशासन के रास्ते पर भारत या तो पिछड़ जाएगा या इसके लिए दूसरी कल्याणकारी योजनाओं के संसाधन में भारी कटौती करनी पड़ेगी. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो यह योजना कई चरणों में लागू की जाएगी. राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने इस योजना के वित्तीय प्रभावों का अध्ययन किया है और इसको अंतिम रूप देने से पहले देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों तथा एक्सपर्ट से 4-5 महीने तक कई दौर में परामर्श लिया है. राहुल ने कहा कि महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार योजना से देश में 14 करोड़ लोगों को गरीबी के दुष्चक्र से बाहर रखने में मदद मिली है. और आज जिस न्याय योजना की कांग्रेस ने घोषणा की है, वह गरीबी उन्मूलन का दूसरा प्रयास होगा.वैसे यह योजना लागू तब होगी जब कांग्रेस सत्ता में आती है. लेकिन वास्तव में अगर कांग्रेस सत्ता में आई और उसने इसे लागू कर दिया तो यह दुनिया की सबसे बड़ी कल्याणकारी योजना साबित हो सकती है. 25 करोड़ की जनसंख्या का मतलब है पूरे एक इंडोनेशिया जैसे देश के बराबर. इसके पहले इतने बड़े पैमाने पर दुनिया में कहीं भी यूनिवर्सल बेसिक इनकम या न्यूनतम आय गारंटी की योजना लागू नहीं की गई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जेटली बोले- ये 108 अर्थशास्त्री फर्जी, उल्टी बातें करना इनकी फितरतजेटली बोले- ये 108 अर्थशास्त्री फर्जी, उल्टी बातें करना इनकी फितरतवित्त मंत्री अरुण जेटली ने आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों में सरकार के हस्तक्षेप का आरोप लगाने वाले 108 कथित अर्थशास्त्रियों को फर्जी करार दिया.
Read more »

ब्रेक्जिट से घटेगी यूरोप की अरबों की आय | DW | 21.03.2019ब्रेक्जिट से घटेगी यूरोप की अरबों की आय | DW | 21.03.2019ब्रेक्जिट को लेकर ब्रिटेन में हो रही राजनीतिक उठापटक के बीच एक नई स्टडी से पता चला है कि ब्रेक्जिट के कारण ब्रिटेन और जर्मनी को सालाना करीब 67 अरब यूरो का घाटा होगा. वहीं अमेरिका और चीन जैसे देशों की आय बढ़ेगी.
Read more »

शाह बोले- राहुल बताएं शहीदों के खून से वोटबैंक की राजनीति क्यों?शाह बोले- राहुल बताएं शहीदों के खून से वोटबैंक की राजनीति क्यों?Lok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): बीजेपी अध्यक्ष ने इसी के साथ सख्त लहजे में कहा कि राहुल को पित्रोदा के बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।\n
Read more »

राहुल गांधी पर बीजेपी का हमला- 55 लाख की प्रॉपर्टी 9 करोड़ के पार कैसे हुई– News18 हिंदीराहुल गांधी पर बीजेपी का हमला- 55 लाख की प्रॉपर्टी 9 करोड़ के पार कैसे हुई– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार बीजेपी और पीएम मोदी पर आरोपों की बौछार कर रहे हैं. इसी बीच अब बीजेपी ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए उनकी संपत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बीजेपी ने राहुल गांधी से उनकी संपत्ति का हिसाब देने के लिए कहा. बीजेपी ने पूछा कि आखिर राहुल गांधी की संपत्ति इतनी तेजी से कैसे बढ़ी. बीजेपी का दावा है कि 2004 में राहुल गांधी की संपत्ति 55 लाख की थी जो 2014 में बढ़कर 9 करोड़ के पार हो गई. बीजेपी ने पूछा कि आखिर राहुल गांधी की कमाई का जरिया क्या है?-loksabha elections 2019: bjp questions on rahul gandhi assets onm
Read more »

कैसे काम करेगी राहुल की न्यूनतम आय योजना, किसे मिलेगा फायदा - Business Gallery AajTakकैसे काम करेगी राहुल की न्यूनतम आय योजना, किसे मिलेगा फायदा - Business Gallery AajTakराहुल गांधी का दावा है कि ऐसी योजना दुनिया के किसी भी देश में लागू नहीं है और इसका लाभ 25 करोड़ लोगों को मिलने वाला है. इस योजना - photo 2
Read more »

राहुल गांधी Vs नरेंद्र मोदी की आय योजना: जानिए किसमें कितना है दमराहुल गांधी Vs नरेंद्र मोदी की आय योजना: जानिए किसमें कितना है दमलोकसभा चुनाव से पहले लोकलुभावने वायदों की होड़ लगी है. अपने आखिरी बजट में केंद्र सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों को 6000 रुपये सालाना देने की घोषणा की तो, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा दांव खेलते हुए देश के 25 करोड़ गरीबों की मासिक आय 12000 रुपये करने का लक्ष्य निर्धारित किया है.
Read more »

नीति आयोग के उपाध्यक्ष बोले, 'राहुल गांधी की योजना चांद को जमीन पर लाने जैसी'नीति आयोग के उपाध्यक्ष बोले, 'राहुल गांधी की योजना चांद को जमीन पर लाने जैसी'राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आयी तो देश के सर्वाधिक गरीब 20 प्रतिशत परिवारों को 72,000 रुपये सालाना बतौर न्यूनतम आय उपलब्ध कराई जायेगी. नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने इस योजना पर सवाल उठाए हैं.
Read more »

अमर्त्य सेन के पावर्टी इंडेक्स पर आधारित है कांग्रेस की न्यूनतम आय योजना-Navbharat Timesअमर्त्य सेन के पावर्टी इंडेक्स पर आधारित है कांग्रेस की न्यूनतम आय योजना-Navbharat TimesIndia News: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की कमिटी ने अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्रियों और समाजशास्त्रियों से सलाह लेकर बनाई स्कीम। गरीब परिवारों को हर महीने 6000 रुपये देने का प्लान।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:24:43