Anti Drone Missile: भारतीय सेना ने ब्रिटेन की कंपनी थेल्स के साथ लाइट वेट मॉड्यूलर मिसाइल (LMM) प्रणाली की खरीद के लिए एक महत्वपूर्ण रक्षा सौदा किया है. यह मिसाइल प्रणाली उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात की जा सकती है और लेजर बीम राइडिंग सिद्धांत पर काम करती है.
Light Weight Modular Missile System : भारतीय सेना ने एक बड़ा रक्षा सौदा किया है. जानकारी के अनुसार, सेना की एयर डिफेंस कोर ने ब्रिटेन की कंपनी थेल्स के साथ लाइट वेट मॉड्यूलर मिसाइल प्रणाली की खरीद का करार किया है.
बता दें, LMM एक हल्की और मानव-पोर्टेबल मिसाइल प्रणाली है जिसे उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी तैनात किया जा सकता है. यह मिसाइल लेजर बीम राइडिंग सिद्धांत पर काम करती है और आधुनिक हवाई प्लेटफार्मों द्वारा की जाने वाली आक्रामक कार्रवाइयों के प्रति प्रतिरोधी है. जानें क्यों खास है ये मिसाइल लाइट वेट मॉड्यूलर मिसाइल प्रणाली सभी प्रकार के विमानों, हेलीकॉप्टरों, यूएवी और यूसीएवी के विरुद्ध अत्यधिक प्रभावी है जिसमें कम आईआर सिग्नेचर वाले हवाई लक्ष्य भी शामिल हैं. ये मिसाइल सभी मौसमों में 6 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक मार कर सकती हैं. इस मिसाइल में उन्नत दृष्टि प्रणाली, प्रॉक्सिमिटी फ्यूज और वारहेड है जिसके कारण ये दुश्मनों की नाक में दम करने के लिए बहुत कारगर है. यह मिसाइल प्रणाली विशेष रूप से कीमती ड्रोन और यूएवी का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर के बाद खरीदी जा रही है. जानकारी के अनुसार, इस मिसाइल सिस्टम को विभिन्न प्रकार की परिचालन भूमिकाओं के लिए डिजाइन किया गया है, जो हवा से सतह, सतह से हवा और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल के रूप में कार्य करती है. यह बख्तरबंद वाहनों और नावों से लेकर हेलीकॉप्टरों और ड्रोन तक सभी खतरों का सामना कर सकती है. केवल 13 किलोग्राम वजनी इस मिसाइल सिस्टम को विभिन्न मार्गदर्शन प्रणालियों और पेलोड के साथ कॉन्फ़िगर किया जा सकता है. इस मिसाइल प्रणाली की मार्गदर्शन प्रणाली एक लेजर बीम राइडर है, जो अत्यधिक सटीक है और आधुनिक हवाई लक्ष्यों द्वारा किए जाने वाले आक्रामक युद्धाभ्यासों के प्रति प्रतिरोधी है. एलएमएम को विभिन्न प्रणालियों से प्रक्षेपित किया जा सकता है.
हल्का मॉड्यूलर मिसाइल सिस्टम Indian Army Air Defence Thales UK Missile Deal Anti-Drone Technology Laser Beam Riding Missile UAV Defence System Trending News Latest News Breaking News India News Pakistan Operation Sindoor
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया ताबड़तोड़ हवाई हमला, कीव सहित अन्य शहरों में मारे गए चार लोगRussia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया ताबड़तोड़ हवाई हमला, कीव सहित अन्य शहरों में मारे गए चार लोग Russia Drone and Missile attack 4 Killed amid Russia-Ukraine War
Read more »
'ड्रोन से चोर उतरता है, चोरी कर उड़ जाता': चोरियों को लेकर तरह-तरह की चर्चा; यूपी के 50 गांव में लोग रातभर ...Villagers in Prayagraj, Jaunpur, Azamgarh, and Pratapgarh fear rising drone thefts.
Read more »
India To Test New Hypersonic Missile Dhvani: ৭৪০০ KMPH গতিতে ধাবমান, ব্রহ্মসের চেয়েও দ্রুত, বিধ্বংসী মিসাইল উৎক্ষেপণ করছে ভারত...Indias DRDO To Test New Hypersonic Missile Dhvani Before 2025 Ends
Read more »
Exercise Cold Start: India Rewriting Military Playbook With Huge Drone Warfare Strategy Amid Challenges From Pakistan And ChinaDrone Warfare 2025: To counter the drone threats and train its soldiers in anti-drone and drone warfare, all three defence forces are taking part in the drone and counter-drone warfare drill codenamed Exercise Cold Start.
Read more »
WB jawans martyred in Kashmir: কাশ্মীরে জঙ্গি বিরোধী অভিযানে তুষারঝড়! বাংলার দুই জওয়ান পলাশ আর সুজয় ফিরছেন কফিনে...Snowstorm during anti terror operation in Kashmir Bengals bravehearts Palash and Sujoy return in coffins
Read more »
India China Border Tension: সিকিমে শিহরণ! চড়চড়িয়ে রক্তচাপ বাড়ল ভারতের, চিন মোতায়েন করল সবচেয়ে উন্নত ড্রোন...China deploys most advanced GJ-11 Sharp Sword stealth drone near Sikkim border
Read more »
