RITES Recruitment 2025 Vacancy: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) लिमिटेड ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 600 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई है.
RITES Recruitment 2025 Notification: सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड ने कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 600 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है.
जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पदों के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाकर लास्ट डेट से पहले आवेदन कर सकते हैं. एजुकेशन क्वालिफिकेशन जारी पदों को लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से पद अनुसार विभिन्न विषयों में 50% अंकों के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की डिग्री या केमिस्ट्री में B.Sc की डिग्री होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट के पास कम से कम 2 साल का काम करने का अनुभव होना भी अनिवार्य है. आयु सीमा अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों का अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित किया गया है. आवेदन शुल्क आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान अपने वर्ग अनुसार ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके बाद ही उनके एप्लीकेशन को स्वीकार किया जाएगा. जो इस प्रकार है- जनरलOBC - 300 रुपये EWSSCSTPWD - 100 रुपये इतनी होगी सैलरी चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 16,338 से 29,735 रुपये प्रति महीने होगी. चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ये भी पढ़ें: SECL Recruitment 2025: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 595 पदों पर निकली वैकेंसी, आप भी कर सकते हैं आवेदन, बस होनी चाहिए ये योग्यता परीक्षा पैटर्न आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर, 2025 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा की अवधि 2.5 घंटे की होगी, जिसमें 125 अंकों के लिए 125 मल्टीपल च्वाइस सवाल पूछे जाएंगे. वहीं, गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी. विषय सवालों की संख्या क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 35 डेटा इंटरप्रिटेशन 35 लॉजिकल रीजनिंग 35 बेसिक अवेयरनेसजनरल नॉलेज 20 ऐसे करें आवेदन ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद करियर सेक्शन पर क्लिक करें. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें. फिर एक नया पेज खुलेगा, वहां रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. आवेदन शुल्क का भुगतान करें. इसके बाद फॉर्म को चेक करने के बाद सबमिट कर दें. लास्ट में फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें. ध्यान दें, उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ये भी पढ़ें: BSF Recruitment 2025: बीएसएफ में स्पोर्ट्स कोटा के तहत निकली बंपर वैकेंसी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, जानिए कितनी होगी सैलरी
RITES Limited Recruitment 2025 Rites.Com Rites Vacancy Rites Vacancy 2025 Rites Vacancy 2025 Notice RITES Recruitment 2025 Vacancy RITES Recruitment 2025 Notification RITES Recruitment 2025 Application Last Date Sarkari Naukri Government Job
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चोट के बाद आ जाए टेढ़ापन तो न करें नजरअंदाज....वर्ल्ड आर्थराइटिस डे पर विशेषज्ञों ने बताए ये बेहतरीन टिप्सWorld Arthritis Day 2025: विश्व गठिया दिवस (World Arthritis Day 2025) पर स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Bihar Chunav 2025: बांका जिले में नामांकन प्रक्रिया शुरू, शांत माहौल के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्चBihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर बांका जिले में चुनावी हलचल तेज हो गई है.
Read more »
Education Conclave 2025: मेडिकल की सबसे अच्छी पढ़ाई संस्कृत में, अंग्रेजी सिर्फ गुलामी की मानसिकता, मंच पर बोले स्वास्थ्य राज्यमंत्रीEducation Conclave 2025: मेडिकल की सबसे अच्छी पढ़ाई संस्कृत में, अंग्रेजी सिर्फ गुलामी की मानसिकता, मंच पर बोले स्वास्थ्य राज्यमंत्री Minister of Public Health Narendra Shivaji Education Conclave 2025 मध्य प्रदेश
Read more »
उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 5 उम्मीदवारों की लिस्ट, किन नेताओं को मिला टिकट?Bye Elections 2025: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने देशभर के कई राज्यों में आयोजित होने वाले विधानसभा उपचुनाव 2025 को लेकर पहली लिस्ट जारी कर दी है.
Read more »
Apprentice Recruitment 2025: 10वीं पास और ग्रेजुएट के लिए सरकारी नौकरी का मौका; बिना एग्जाम के मुंबई पोर्ट अथॉरिटी में होगी भर्तीMumbai Port Authority Apprentice Recruitment 2025: सिर्फ 10वीं पास हैं या फिर ग्रेजुएशन कर चुके हैं तो आपके लिए सरकारी नौकरी हासिल करने का एक शानदार मौका है.
Read more »
RITES Recruitment 2025: सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन शुरू, यहां देखें पात्रता सहित अन्य जानकारीराइट्स लिमिटेड की ओर से सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rites.
Read more »
