Bye Elections 2025: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने देशभर के कई राज्यों में आयोजित होने वाले विधानसभा उपचुनाव 2025 को लेकर पहली लिस्ट जारी कर दी है.
BJP Candidates Lists For Bye Elections: देशभर के कई राज्यों में आयोजित होने वाले विधानसभा उपचुनाव 2025 को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. भारतीय चुनाव आयोग ने देशभर की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए 13 अक्टूबर 2025 को अधिसूचना जारी कर दी थी.
इन सीटों पर 11 नवंबर 2025 को मतदान होने वाला है और वोट काउंटिंग 14 नवंबर 2025 को होगी. इन नामों का हुआ ऐलान भाजपा की ओर से जिन प्रमुख सीटों के लिए नामों का ऐलान किया गया है, उनमें जम्मू और कश्मीर के बडगाम यानी विधानसभा नंबर 27 से आगा सैयद मोहसिन को टिकट दिया गया है. इसके अलावा नगरोटा विधानसभा नंबर 77 से देवयानी राणा को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके साथ ही झारखंड नें घाटशिला से बाबूलाल सोरेन चुनाव लड़ने वाले हैं. ओडिशा के नुआपाड़ा सीट से जय ढोलकिया मैदान में उतरे हैं. ये भी पढ़ें- 24 घंटे नशे में धुत रहता था ये मुगल बादशाह, लत ने शरीर से खींच ली जान, अफीम, तंबाकू-शराब ने बनाया बेवड़ा कब वापस लिया जा सकता है नॉमिनेशन? भाजपा ने तेलंगाना के जुबली हिल्स सीट से लंकाला दीपक रेड्डी को उम्नीदवार बनाया है. अधिसूचना के मुताबिक ओडिशा के 71 नुआपाड़ा विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए 20 अक्टूबर 2025 को नामांकन दाखिल किया जा सकेगा. इसके बाद 22 अक्टूबर 2025 को नॉमिनेशन पेपर्स की जांच होगी, जिसके बाद 24 अक्टूबर 2025 तक नॉमिनेशन वापस लिया जा सकता है. ये भी पढ़ें- हम जनता को बताएंगे..., फडणवीस सरकार पर फिर फूटा आरोपों का बम, अब इस मुद्दे पर चढ़ी शिवशेना किन राज्यों में होगा चुनाव? बता दें कि उपचुनाव के लिए वोटिंग 11 नवंबर 2025 को होगी. नुआपाड़ा विधानसभा सीट से BJD विधायक राजेंद्र ढोलकिया का बीती 8 सितंबर 2025 को चेन्नई में इलाज के दौरान निधन हो गया था, जिसके बाद से यह सीट खाली पड़ी थी. अब इस सीट को भरने के लिए उपचुनाव करवाया जा रहा है. बता दें कि यह उपचुनाव झारखंड, मिजोरम, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और ओडिशा के 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए करवाया जा रहा है. FAQ उपचुनाव के लिए अंतिम तारीख कब है? उपचुनाव के लिए अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2025 उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच कब होगी? उपचुनाव के लिए 22 अक्टूबर 2025 को नामांकन पत्रों की जांच होगी.
BJP Candidates Lates For Bye Elections ECI Elections 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Elections: विपक्षी गठबंधन आज कर सकता है सीटों का ऐलान, कांग्रेस को करना पड़ सकता है एडजस्टBihar Elections: विपक्षी गठबंधन आज कर सकता है सीटों का ऐलान, कांग्रेस को करना पड़ सकता है एडजस्ट Bihar Elections INDI Alliance Seat Sharing likely to announce today Bihar Elections 2025 राज्य
Read more »
Bihar Elections 2025: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, सूची में 71 लोगों का नामराज्य Bihar Elections 2025: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, सूची में 71 लोगों का नाम BJP First list of 71 Candidates for Bihar Elections 2025
Read more »
Sushant Singh Rajputs sister contest vote: দীঘায় বামপ্রার্থী সুশান্ত সিং রাজপুতের বোন! ভোটময়দানে বড় চমক লিবারেশনের...Sushant Singh Rajput sister Divya Gautam Is left Candidate In Bihar Assembly Elections 2025
Read more »
Bihar Elections: आम आदमी पार्टी ने 48 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, अब तक 59 प्रत्याशियों का ऐलानAAP releases list of 48 candidates Bihar Elections 2025 आम आदमी पार्टी ने 48 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, अब तक 59 प्रत्याशियों का ऐलान बिहार राज्य
Read more »
Bihar Elections: आखिर क्यों अब तक विपक्ष नहीं कर पा रहा सीटों के बंटवारा, जानें कहां फंस रहा है पेंचBihar Elections: आखिर क्यों अब तक विपक्ष नहीं कर पा रहा सीटों के बंटवारा, जानें कहां फंस रहा है पेंच Why INDI alliance not announced Seat Sharing Bihar Elections 2025 राज्य | बिहार
Read more »
Bihar Elections: प्रशांत किशोर ने बताया- क्यों नहीं लड़ेंगे चुनाव, NDA को लेकर की भविष्यवाणीBihar Elections: प्रशांत किशोर ने बताया- क्यों नहीं लड़ेंगे चुनाव, NDA को लेकर की भविष्यवाणी PK tells reason for not Contesting in Bihar Elections 2025 राज्य | बिहार
Read more »
