Arbi Ke Patte; Taro Leaves Health Benefits & Nutrition Explained; अरबी के पत्ते में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? अरबी के पत्ते हमारी सेहत के लिए कितने फायदेमंद हैं? अरबी के पत्तों को अपनी डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता है? अरबी के पत्तों को पकाने का सही तरीका क्या...
जरूरत की खबर- मानसून का सुपरफूड अरबी के पत्ते:लेखक: शिवाकान्त शुक्लके मौसम में एक्सपर्ट्स हरी पत्तेदार सब्जियों से परहेज की सलाह देते हैं क्योंकि ये जल्दी संक्रमित हो सकती हैं। लेकिन एक पत्तेदार सब्जी ऐसी भी है, जो इस मौसम में आसानी से उपलब्ध होती है और बड़े चाव से खाई जाती है। यह है अरबी का पत्ता, जिसे ‘घुइयां का पत्ता’ भी कहते हैं। अंग्रेजी में इसे टैरो लीव्स कहा जाता है। हार्ट शेप की हरे पत्ते वाली यह सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत का भी खजाना है। इसमें मौजूद विटामिन C, विटामिन A, फोलेट और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। यही कारण है कि मानसून में जब बाकी पत्तेदार सब्जियां न खाने की सलाह दी जाती है तो वहीं अरबी के पत्ते से बने व्यंजन पारंपरिक रूप से खाए जाते हैं। ‘साइंस डायरेक्ट’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, अरबी के पत्तों में एंटीऑक्सिडेटिव, एंटी-डायबिटिक, एंटी-कैंसर, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया और हाई ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों से बचाने में मददगार हैं।में हम अरबी के पत्ते के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-एक्सपर्ट: डॉ.
अनु अग्रवाल, न्यूट्रिशनिस्ट और ‘वनडाइटटुडे’ की फाउंडरयूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक, अरबी के पत्ते कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं। ये पत्ते कम कैलोरी और हाई फाइबर वाले होते हैं। साथ ही इनमें ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी से लेकर हार्ट हेल्थ और हड्डियों तक को मजबूती देते हैं। नीचे दिए ग्राफिक से एक कप यानी लगभग 145 ग्राम पके हुए अरबी के पत्ते की न्यूट्रिशनल वैल्यू जानिए-अरबी के पत्तों में मौजूद डायटरी नाइट्रेट्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। कोलेस्ट्रॉल फ्री और हाई फाइबर होने की वजह से ये हार्ट डिजीज के खतरे को कम करते हैं। इनमें मौजूद विटामिन C और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। यह विटामिन A का अच्छा सोर्स है, जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद है। कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर के कारण ये भूख को कंट्रोल करते हैं और वजन घटाने में मददगार हैं। इसमें पाया जाने वाला थ्रेओनिन नामक अमीनो एसिड कोलेजन और इलास्टिन बनने में मदद करता है, जिससे स्किन टाइट और जवां बनी रहती है। नीचे दिए ग्राफिक से अरबी के पत्तों के हेल्थ बेनिफिट्स को समझिए-अरबी के पत्तों को कई स्वादिष्ट और पौष्टिक तरीकों से भोजन में शामिल किया जा सकता है। जैसेकि- अरबी के पत्तों पर बेसन और मसालों का लेप लगाकर उन्हें रोल किया जाता है, फिर भाप में पकाया और तला जाता है। यह एक स्वादिष्ट स्नैक है, जो खासकर मानसून में पसंद किया जाता है। इसे कई नामों से जाना जाता है।पत्तों को बारीक काटकर आटे में मिलाकर पराठा बनाया जा सकता है।गुजरात और महाराष्ट्र में इसे इडली, ढोकला या अन्य फरमेंटेड डिशेज में भी इस्तेमाल किया जाता है।सवाल- अरबी के पत्तों को पकाने का सही तरीका क्या है?कच्चे अरबी के पत्ते खाना खतरनाक हो सकता है क्योंकि इनमें ऑक्सलेट नामक तत्व होता है, जो गले में जलन या किडनी स्टोन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए कोई भी डिश बनाने के लिए इन्हें सही तरीके से तैयार करना और पकाना बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले ताजे, हरे और बिना दाग वाले पत्तों को चुनें। डंठल काटें और पत्तों को बहते पानी में अच्छी तरह धो लें। अगर समय हो तो पत्तों को कुछ देर तक पानी में भिगो दें। इससे कुछ ऑक्सलेट निकल जाते हैं। पत्तों को कम-से-कम 10-15 मिनट तक उबालें जब तक वे पूरी तरह मुलायम न हो जाएं। यह बेहद जरूरी है क्योंकि इससे जहरीले तत्व नष्ट हो जाते हैं। अब आप उबले पत्तों को अपने डिश के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। पकाते वक्त या उसके बाद इसमें नींबू, इमली या दही जैसी खट्टी चीजें डालें। ये ऑक्सलेट न्यूट्रलाइज करने में मदद करते हैं। ध्यान रखें कि कच्चे पत्तों को काटते समय हाथों में जलन या खुजली हो सकती है, इससे बचने के लिए ग्लव्स जरूर पहनें।हां, अरबी के पत्तों के ज्यादा सेवन से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर तब जब इन्हें अधपका या कच्चा खा लिया जाए या फिर पहले से मौजूद किसी हेल्थ कंडीशन्स को नजरअंदाज किया जाए। इसे ज्यादा खाने से कुछ लोगों को गैस, ब्लोटिंग, पेट दर्द, गले में चुभन, जलन या खुजली हो सकती है। इसलिए इसे हफ्ते में एक-दो बार ही खाएं।अरबी के पत्ते में मौजूद ऑक्सलेट शरीर में कैल्शियम के साथ मिलकर किडनी स्टोन बना सकता है। इसलिए किडनी से जुड़ी किसी भी समस्या से पीड़ित लोगों और जिनको ऑक्सलेट सेंसिटिविटी है, उन्हें अरबी के पत्ते नहीं खाने चाहिए। इसके अलावा किसी क्रॉनिक हेल्थ कंडीशन से पीड़ित लोगों और बच्चों व गर्भवती महिलाओं को इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।जरूरत की खबर- पंपकिन सीड्स सेहत के लिए वरदान: स्पर्म क्वालिटी करे बेहतर, इंसोम्निया में राहत, जानें किसे नहीं खाना चाहिए नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, पंपकिन सीड्स में मौजूद जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सिडेंट्स और हेल्दी फैट्स न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं, बल्कि हार्ट, डायबिटीज, कैंसर, लिवर डिजीज, डाइजेस्टिव और मेंटल हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं।
Taro Leaves Ke Fayde Aur Nuksan Taro Leaves Ke Fayde Batao Taro Leaves Health Benefits Arbi Ke Patte Nutrition Arbi Ke Patte Benefits Benefits Of Eating Taro Leaves
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जरूरत की खबर- पंपकिन सीड्स सेहत के लिए वरदान: स्पर्म क्वालिटी करे बेहतर, इंसोम्निया में राहत, जानें किसे नह...Pumpkin Seeds Health Benefits Explained; पंपकिन सीड्स के फायदों के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- पंपकिन सीड्स में कौन कौन से न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं? किन लोगों को पंपकिन सीड्स नहीं खाने चाहिए?
Read more »
कैसे बनें सर्जन, बच्चों और महिलाओं के डॉक्टर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?How to Become Surgeon: अगर आपको सर्जन, गायनेकोलॉजिस्ट या फिर बच्चों के डॉक्टर बनना है तो इस खबर में जानें इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी.
Read more »
Health Benefits Of Lemon Peels: सुपरफूड है नींबू के छिलके! जानें इसके 10 अमेजिंग हेल्थ बेनिफिट्सHealth Benefits Of Lemon Peels: नींबू की ही तरह उनके छिलके भी पोषण से भरपूर होते हैं, जो आपकी हेल्थ को ऐसे तरीके से बढ़ा सकते हैं जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. आज हम आपको नींबू से छिलकों से मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे.
Read more »
हफ्ते में 2 बार कर लें इस पत्ते की पानी का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स!हफ्ते में 2 बार कर लें इस पत्ते की पानी का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स!
Read more »
जरूरत की खबर- मानसून में हेयरफॉल बढ़ने के 5 कारण: डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें रोकने के 8 उपाय, खाने में शामिल कर...Monsoon Hair Fall Reasons and Causes Explained With Questions And Answers (Barish Ke Mausam Me Baal Jhadna Kaise Roke) मानसून में हेयरफॉल रोकने के लिए डाइट में क्या बदलाव करें? मानसून में बालों के साथ किस तरह की गलतियां नहीं करनी चाहिए?
Read more »
UPSC Writing Tips: यूपीएससी मेंस परीक्षा में कौन से पेन का करें इस्तेमाल?UPSC Writing Tips: अगर आप यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है, जानें परीक्षा में कौन से पेन का इस्तेमाल करना चाहिए.
Read more »
