जरूरत की खबर- पंपकिन सीड्स सेहत के लिए वरदान: स्पर्म क्वालिटी करे बेहतर, इंसोम्निया में राहत, जानें किसे नह...

Pumpkin Seeds News

जरूरत की खबर- पंपकिन सीड्स सेहत के लिए वरदान: स्पर्म क्वालिटी करे बेहतर, इंसोम्निया में राहत, जानें किसे नह...
Pumpkin Seeds Health BenefitsPumpkin Seeds Nutritional ValuePumpkin Seeds Khane Ke Fayde
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 204 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 95%
  • Publisher: 51%

Pumpkin Seeds Health Benefits Explained; पंपकिन सीड्स के फायदों के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- पंपकिन सीड्स में कौन कौन से न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं? किन लोगों को पंपकिन सीड्स नहीं खाने चाहिए?

स्पर्म क्वालिटी करे बेहतर, इंसोम्निया में राहत, जानें किसे नहीं खाना चाहिएकी भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित लाइफस्टाइल के चलते कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आम हो गई हैं। घंटों तक कुर्सी पर बैठे रहना, फास्ट फूड-जंक फूड खाना और नींद की कमी हमारी सेहत पर नकारात्मक असर डालते हैं। ऐसे माहौल में जरूरी हो जाता है कि हम अपनी डाइट में ऐसे सुपरफूड्स शामिल करें, जो शरीर को अंदर से मजबूती दें और इन चुनौतियों से लड़ने में मदद करें। कद्दू के बीज यानी पंपकिन सीड्स इन्हीं सुपरफूड्स में से एक है। छोटे दिखने वाले ये सीड्स पोषक तत्वों का खजाना हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, पंपकिन सीड्स में मौजूद जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सिडेंट्स और हेल्दी फैट्स न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं, बल्कि हार्ट, डायबिटीज, कैंसर, लिवर डिजीज, डाइजेस्टिव और मेंटल हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। स्टडी में ये भी बताया गया है कि पंपकिन सीड्स में एंटीमाइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-अल्सर जैसी मेडिसिनल प्रॉपर्टीज होती हैं। इनका इस्तेमाल फंक्शनल फूड्स और फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स में किया जाता है।पंपकिन सीड्स में कौन-कौन से न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं?एक्सपर्ट: डॉ.

पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊयूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक, पंपकिन सीड्स में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, मैग्नीशियम, जिंक और एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। नीचे दिए ग्राफिक से 28 ग्राम पंपकिन सीड्स की न्यूट्रिशनल वैल्यू समझिए-पंपकिन सीड्स में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है, जो अच्छी और गहरी नींद लाने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन E और फेनोलिक कंपाउंड्स शरीर को सूजन और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। वहीं ओमेगा-3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं। इससे हार्ट हेल्थ दुरुस्त रहती है। इसमें मौजूद हाई फाइबर डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाते हैं। साथ ही मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और जिंक हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसका नियमित सेवन ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को भी कम कर सकता है। पंपकिन सीड्स में मौजूद जिंक, फाइटोस्टेरॉल्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड पुरुषों की प्रोस्टेट हेल्थ व फर्टिलिटी बेहतर बनाने में मदद करते हैं। वहीं इनमें पाए जाने वाले लिग्नान्स जैसे फाइटोएस्ट्रोजेन्स मीनोपॉज के लक्षणों को कम कर सकते हैं। नीचे दिए ग्राफिक से इसके फायदे समझिए-पंपकिन सीड्स किसी भी समय खाए जा सकते हैं। लेकिन इसे सुबह खाली पेट, शाम के हेल्दी स्नैक या रात में सोने से पहले थोड़ी मात्रा में खाना अच्छा माना जाता है।रातभर भिगोए हुए पंपकिन सीड्स सुबह खाली पेट खा सकते हैं।इसे ब्लेंड करके स्मूदी या प्रोटीन शेक में डाल सकते हैं।इसे अन्य सीड्स और ड्राईफ्रूट्स के साथ मिलाकर हेल्दी स्नैक के रूप में ले सकते हैं।रॉ, रोस्टेड और फ्लेवर्ड तीन तरह के पंपकिन सीड्स बाजार में मिलते हैं। खाने से पहले इनके अंतर और फायदों को समझना जरूरी है।इसमें किसी तरह की प्रोसेसिंग नहीं होती है। इसलिए सीड्स में मौजूद न्यूट्रिएंट्स पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं। ये सबसे हेल्दी विकल्प है।इसमें पंपकिन सीड्स को रोस्ट किया जाता है। इससे उसका स्वाद बढ़ जाता है। लेकिन ज्यादा टेम्परेचर पर रोस्ट करने या इसमें नमक डालने से कुछ हेल्दी फैट्स और विटामिन्स नष्ट हो सकते हैं।इसमें अतिरिक्त नमक, शुगर, मसाले या प्रिजर्वेटिव्स डाले जाते हैं, जिससे स्वाद तो बढ़ता है लेकिन हेल्थ बेनिफिट्स घट जाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर या डाइजेशन की समस्या वालों को इन्हें नहीं खाना चाहिए।हां, बच्चों को सीमित मात्रा में पंपकिन सीड्स दिए जा सकते हैं। हालांकि उनकी उम्र और चबाने की क्षमता का ध्यान रखना जरूरी है। सीड्स में मौजूद जरूरी न्यूट्रिएंट्स बच्चों की फिजिकल और मेंटल ग्रोथ में मदद करते हैं। 3 साल से ऊपर के बच्चों को इसे पीसकर, सूप, दलिया, खिचड़ी या दही में मिलाकर दिया जा सकता है। साबुत सीड्स तभी दें, जब बच्चा अच्छे से चबा सके ताकि गले में न फंसे।सीनियर डाइटीशियन डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि वैसे तो ज्यादा पंपकिन सीड्स खाने का कोई खास नुकसान नहीं है। लेकिन इसमें फाइबर, फैट और कैलोरी की मात्रा अच्छी होती है। इसलिए इसे ज्यादा खाने से वेट गेन या पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।रोजाना 1 से 2 टेबलस्पून पंपकिन सीड्स खाना आमतौर पर सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है। इससे पर्याप्त फाइबर, हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और मिनरल्स मिल जाते हैं।जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं, लो ब्लड प्रेशर या फूड एलर्जी है, उन्हें पंपकिन सीड्स का सेवन सावधानी से करना चाहिए। इसके अलावा वेट लॉस कर रहे लोग और प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाएं भी इसे सीमित मात्रा में ही खाएं क्योंकि इसके अधिक सेवन कुछ मामलों में गैस, पेट दर्द या हॉर्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही किसी भी तरह की मेडिकल कंडीशन में पंपकिन सीड्स अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक डॉक्टर से सलाह जरूर लें।जरूरत की खबर- ये 9 हर्बल चाय हैं इम्यूनिटी बूस्टर: वेट लॉस से लेकर इंफ्लेमेशन कम करने में मददगार, डॉक्टर से जानें इसके फायदे हर्बल चाय सूखे फल, फूल, मसाले या जड़ी-बूटियों से बनाई जाती है। कैमोमाइल, पुदीना और अदरक जैसी हर्बल चाय न सिर्फ पीने में स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं।कानों के लिए खतरनाक, फॉलो करें '60-60’ रूल, जानें सेफ लिसनिंग गाइडलाइंसये क्यों होता है, इसका इलाज क्या है, डॉक्टर से जानें हर जरूरी सवाल का जवाबलिवर के लिए खतरनाक, FSSAI ने बताए मिलावट की पहचान करने के 3 आसान तरीकेवेबसाइट से दवाई खरीदते हुए सावधान, ऑर्डर करने से पहले चेक करें ये 8 चीजेंहरियाणा में कल 8 जिलों में बारिश का अलर्टयमुनानगर में टूटी नदी की पटरीलखनऊ में रुक-रुककर हुई बारिशहिमाचल में मानसून में 8 सेफ टूरिस्ट डेस्टिनेशन

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Pumpkin Seeds Health Benefits Pumpkin Seeds Nutritional Value Pumpkin Seeds Khane Ke Fayde

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गर्मियों में सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं चुकंदर, जानिए सेवन का सही समयगर्मियों में सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं चुकंदर, जानिए सेवन का सही समयलाइफ़स्टाइल | स्वास्थ्य Benefits of Eating Beetroot: गर्मी के मौसम में चुकंदर का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है. इसमें फाइबर, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन जैसे कई पोषक पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं.
Read more »

बिहार के बेगूसराय में 'पीएम स्वनिधि' गरीबों के लिए साबित हुआ वरदानबिहार के बेगूसराय में 'पीएम स्वनिधि' गरीबों के लिए साबित हुआ वरदानबिहार के बेगूसराय में 'पीएम स्वनिधि' गरीबों के लिए साबित हुआ वरदान
Read more »

सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है ये सूखा मेवा, दिखेंगे गजब के फायदे!सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है ये सूखा मेवा, दिखेंगे गजब के फायदे!सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है ये सूखा मेवा, दिखेंगे गजब के फायदे!
Read more »

चिया सीड्स का रोजाना सेवन इन 4 लोगों के लिए खतरनाक, बिगड़ सकती है सेहतचिया सीड्स का रोजाना सेवन इन 4 लोगों के लिए खतरनाक, बिगड़ सकती है सेहतSide Effects of Chia Seeds: चिया सीड्स के फायदे होने के साथ ही इसके नुकसान भी हैं. इसका रोजाना सेवन आमतौर पर सेहतमंद माना जाता है, लेकिन यदि आप इन 4 हेल्थ इश्यूज का सामना कर रहे हैं, तो चिया सिड्स को खाते समय सावधानी बरतें.
Read more »

दूध पीते समय न करें ये गलती, सेहत पर पड़ सकता है भारीदूध पीते समय न करें ये गलती, सेहत पर पड़ सकता है भारीदूध हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ,डी और जरूरी मिनरल्स होते हैं जो हड्डियों, दिमाग और मांसपेशियों के लिए जरूरी हैं.
Read more »

कड़वी तो खूब है मगर सेहत के लिए वरदान है यह सब्जी, आचार्य बालकृष्ण से जानिएकड़वी तो खूब है मगर सेहत के लिए वरदान है यह सब्जी, आचार्य बालकृष्ण से जानिएकड़वी तो खूब है मगर सेहत के लिए वरदान है यह सब्जी, जानिए आचार्य बालकृष्ण ने इसे क्यों बताया है सेहत का संसार
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:27:06