Monsoon Hair Fall Reasons and Causes Explained With Questions And Answers (Barish Ke Mausam Me Baal Jhadna Kaise Roke) मानसून में हेयरफॉल रोकने के लिए डाइट में क्या बदलाव करें? मानसून में बालों के साथ किस तरह की गलतियां नहीं करनी चाहिए?
डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें रोकने के 8 उपाय, खाने में शामिल करें बायोटिन और जिंकका मौसम गर्मी से राहत के साथ-साथ ठंडक और सुकून भी देता है। लेकिन यह बालों के लिए नई चुनौतियां भी लेकर आता है। हवा में बढ़ी हुई नमी स्कैल्प की जड़ों को कमजोर कर देती है, जिससे इस मौसम में हेयरफॉल की समस्या आम हो जाती है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन के मुताबिक, रोजाना 50-100 बाल झड़ना सामान्य है। लेकिन मानसून के दौरान यह संख्या बढ़कर 250 तक पहुंच सकती है, जिसे सीजनल हेयरफॉल कहा जाता है। वर्ल्ड ट्राइकोलॉजी सोसाइटी की एक स्टडी बताती है कि नमी भरे मौसम में बाल झड़ने के मामले 30% तक बढ़ जाते हैं। ऐसे में अगर मानसून में सामान्य से ज्यादा बाल झड़ने लगें तो घबराने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी जागरूकता और सही हेयर केयर रूटीन अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।बारिश के मौसम में हेयरफॉल की समस्या क्यों बढ़ जाती है?एक्सपर्ट: डॉ.
एस. सी. भारिजा, सीनियर कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजी, सर गंगाराम अस्पताल, दिल्लीइस दौरान हवा में मौजूद नमी बालों में समाकर उन्हें फुला देती है, जिससे वे आसानी से टूटने और दोमुंहे होने लगते हैं। साथ ही यह नमी स्कैल्प की जड़ों को कमजोर कर देती है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। इसके अलावा बारिश का पानी भले ही साफ दिखता है। लेकिन उसमें मौजूद प्रदूषण और गंदगी बालों पर जमकर इन्फेक्शन और खुजली का कारण बन सकते हैं। नमी और उमस के कारण सिर पर फंगल इन्फेक्शन की आशंका भी बढ़ जाती है, जो हेयरफॉल की एक बड़ी वजह है। नीचे दिए ग्राफिक से मानसून में हेयरफॉल के मुख्य कारणों को समझिए-डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. एस. सी. भारिजा बताते हैं कि मानसून में हेयरफॉल कम करने के लिए स्कैल्प को साफ और सूखा रखना सबसे जरूरी है। साथ ही हफ्ते में 2-3 बार सल्फेट-फ्री शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें ताकि गंदगी और इन्फेक्शन से बचा जा सके। गीले बालों में कंघी न करें और टाइट हेयरस्टाइल से बचें, जिससे बालों की जड़ों पर खिंचाव न पड़े। हीट स्टाइलिंग से दूर रहें और हफ्ते में एक बार ऑयल या डीप कंडीशनिंग करें। अच्छी नींद, संतुलित डाइट और तनाव कम रखना भी जरूरी है। नीचे ग्राफिक में मानसून में हेयरफॉल कम करने के 8 आसान टिप्स दिए गए हैं।हां, डाइट का बालों की सेहत पर सीधा असर पड़ता है। बालों की जड़ें तभी मजबूत होती हैं, जब उन्हें अंदर से पूरा पोषण मिलता है। जब शरीर को जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स नहीं मिलते तो इसका असर सबसे पहले बालों पर दिखता है। वे पतले, बेजान और झड़ने लगते हैं। अगर आप मानसून में हेयरफॉल से परेशान हैं तो अपनी डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करके बालों को फिर से मजबूत और हेल्दी बना सकते हैं। नीचे दिए गए ग्राफिक से इसे समझिए-मानसून में बालों की खास देखभाल जरूरी है। लेकिन कई बार हम अनजाने में बालों को नुकसान पहुंचा बैठते हैं। जैसेकि-बाल धोने के तुरंत बाद उन्हें तौलिये से रगड़कर सुखाना भी नुकसानदायक है। इससे बालों की जड़ें और कमजोर हो जाती हैं।इसी तरह बार-बार बालों में हाथ फेरने से उनमें और ज्यादा गंदगी भरती है और स्कैल्प ऑयली हो जाती है। मानसून में कई लोग सोचते हैं कि बालों में तेल लगाने से सब ठीक हो जाएगा। लेकिन तेल लगाकर लंबे समय तक छोड़ देने से स्कैल्प ब्लॉक हो सकता है, जिससे हेयरफॉल बढ़ सकता है। इसी तरह हर रोज शैम्पू करना बालों को रूखा बना देता है और हीट स्टाइलिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल बालों को कमजोर करता है।डॉ. एस. सी. भारिजा बताते हैं कि हां, नारियल, बादाम या ऑलिव ऑयल जैसे हल्के तेलों से स्कैल्प की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जड़ें मजबूत होती हैं और बालों को जरूरी पोषण मिलता है। साथ ही यह फंगल इन्फेक्शन से बचाने और स्कैल्प की सूखापन कम करने में मदद करता है। लेकिन ध्यान रखें कि मानसून में बहुत हैवी ऑयल बहुत लंबे समय तक न लगा रहने दें।बारिश में भीगने के बाद बालों की सही देखभाल बहुत जरूरी है क्योंकि बारिश का पानी अक्सर गंदा और एसिडिक होता है। इससे स्कैल्प पर इन्फेक्शन और हेयरफॉल हो सकता है। इसलिए भीगने के तुरंत बाद गुनगुने पानी और माइल्ड शैम्पू से बाल जरूर धोएं ताकि बारिश का गंदा पानी और धूल-मिट्टी हट जाए। इसके बाद हल्का कंडीशनर जरूर लगाएं। बारिश में भीगने के तुरंत बाद बालों में तेल न लगाएं, इससे स्कैल्प ब्लॉक हो सकता है।जरूरत की खबर- हेयर डाई के फायदे और नुकसान:डाई करते हुए बरतें 10 जरूरी सावधानियां, डाई के बाद बालों का ख्याल रखने के 5 तरीके इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इनोवेटिव रिसर्च इन मेडिकल साइंस में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, बार-बार हेयर डाई का इस्तेमाल करने से बाल कमजोर हो सकते हैं और स्कैल्प पर खुजली, जलन या एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।बारिश में देखभाल के 10 जरूरी टिप्स, कैसे रखें हाइजीन और डाइट का ख्यालट्रिप प्लानिंग में 8 बातों का रखें ध्यान, ट्रैवल में ये 11 चीजें ले जाना न भूलेंसीलन, फंगस समेत हो सकते हैं ये 7 रिस्क, मानसून में बरतें 6 जरूरी सावधानियांलखनऊ में नाले में बहे युवक के लिए धरना, लाठीचार्जलखनऊ में देर रात तेज आंधी और बारिश
Dermatologist Monsoon Diet Plan Biotin Zinc Monsoon Hair Care Tips Hairfall During Rains Monsoon Hairfall Prevention & Remedies
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Monsoon 2025: बिहार के लिए अगले 48 घंटे काफी अहम, IMD ने बारिश को लेकर दिया ताजा अपडेटभागलपुर में मानसून के आगमन से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में मानसून पूरे बिहार में फैल जाएगा। डॉ.
Read more »
कश्मीरी स्टूडेंट ईरान से लौटे, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 घंटे फंसे रहे, जानें क्योंईरान से ऑपरेशन सिंधु के तहत निकाले गए 110 छात्रों में से 75 जम्मू-कश्मीर के थे, जो दिल्ली एयरपोर्ट पर बसों की खराब हालत के कारण फंसे रहे।
Read more »
इस बयान के कारण इस्राइली कर रहे हैं अपने प्रधानमंत्री की निंदा, जानें नेतन्याहू के किस बयान से बढा असंतोषविदेश Israeli Criticized Israel PM Benjamin Netanyahu इस बयान के कारण इस्राइली कर रहे हैं अपने प्रधानमंत्री की निंदा, जानें नेतन्याहू के किस बयान से बढा असंतोष
Read more »
इटावा के दांदरपुर गांव में फिर बवाल, 'अहीर रेजीमेंट' के लोगों ने पुलिस की गाड़ी तोड़ी, फायरिंगदो कथावाचकों से बदसलूकी मामले में अहीर रेजीमेंट के लोग गांव में घुसने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पथराव शुरू कर दिया।
Read more »
तेंलगाना: केमिकल फ़ैक्ट्री में धमाके में अब तक 27 लोगों की मौततेंलगाना में संगारेड्डी ज़िले के पासामईलरम के औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक रिएक्टर में विस्फोट के कारण भीषण आग में 27 लोगों की मौत हो गई.
Read more »
Rain in Delhi: मूसलाधार बारिश से तरबतर हुई दिल्ली, कई जगह जलजमाव से ट्रैफिक जाम; देखिए तस्वीरेंदिल्ली में इस मानसून की सबसे तेज बारिश ने लोगों को जहां भीषण गर्मी से राहत दे दी है तो वहीं कुछ इलाकों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।
Read more »
