जम्मू: 9वीं के छात्र ने फेंका था बस पर ग्रेनेड, हिज्ब कमांडर से मिले 50 हजार

United States News News

जम्मू: 9वीं के छात्र ने फेंका था बस पर ग्रेनेड, हिज्ब कमांडर से मिले 50 हजार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 36%
  • Publisher: 63%

जम्मू बस स्टैंड ग्रेनेड ब्लास्ट मामले में हुआ बड़ा खुलासा

जम्मू बस स्टैंड ग्रेनेड हमले को अंजाम देने वाला आतंकी यासीर भट्ट नाबालिग निकला. उसकी उम्र 16 साल से भी कम है. इसी महीने की 12 तारीख को वह 16 साल का हो जाएगा. यासिर अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा है. वह नौवीं क्लास में पढ़ता है और उसके पिता पेंटर हैं.

यासिर गुरुवार को बस स्टैंड पर ग्रेनेड फेंकने के बाद भागते समय पकड़ा गया था. अधिकारियों ने बताया कि यासिर के आधार कार्ड, स्कूल रिकॉर्ड समेत पहचान से जुड़े दूसरे डॉक्यूमेंट में उसकी जन्मतिथि 12 मार्च, 2003 बताई गई है.जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को यासिर से पूछताछ की. जिसमें यासिर ने कई खुलासे किए. उसने पुलिस को बताया कि वह हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी है. उसने ही हिज्ब कमांडर फारूख अहमद भट्ट के कहने पर बस पर ग्रेनेड फेंका था. इसके लिए उसे फारूख से ग्रेनेड और 50 हजार रुपये मिले थे. इससे यह संकेत मिलता है कि आतंकी ने जम्मू-कश्मीर में लोगों के बीच खौफ पैदा करने के लिए फिर नाबालिग लड़कों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है.जानकारी के मुताबिक फारूख अहमद भट्ट उर्फ नाली जम्मू के कुलगाम का रहने वाला है. उसने साल 2015 में हिजबुल मुजाहिदीन को ज्वॉइन किया. वह ए ग्रेड का आतंकी है और बस स्टैंड पर हमले के बाद से ही जम्मू-कश्मीर पुलिस को उसकी तलाश में है. शुक्रवार को फारूख अहमद भट्ट की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह अत्याधुनिक राइफल पकड़े हुए हिज्ब आतंकियों के साथ काले रंग का पहरन पहने खड़ा है. वहीं, जांचकर्ताओं के अनुसार, कुलगाम जिले के स्वघोषित हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख फैयाज ने जम्मू में भीड़भाड़ वाली जगह पर ग्रेनेड फेंकने का काम हिज्ब के मुजम्मिल को दिया था. हालांकि मुजम्मिल ने इससे इनकार कर दिया. उसने ग्रेनेड फेंकने का काम छोटू को देने का निर्देश दिया.गौरतलब है कि 7 मार्च को जम्मू के बस स्टैंड पर हुए ग्रेनेड हमले में दो लोग की मौत जबकि 30 से ज्यादा लोगों के घायल हो गए थे. बता दें कि बीते दस महीने में जम्मू के इस बस स्टैंड पर हुआ यह तीसरा हमला था. इससे पहले दिसंबर 2018 में यहां ब्लास्ट हुआ था, जिसमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा था. वहीं 24 मई 2018 को हुए ब्लास्ट में यहां दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू में बस स्टैंड में ग्रेनेड धमाका, हमलावर फरार- Amarujalaजम्मू में बस स्टैंड में ग्रेनेड धमाका, हमलावर फरार- Amarujalaजम्मू बस स्टैंड में हमलावरों ने ग्रेनेड से धमाका किया। जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए। धमाके के बाद हमलावर फरार हैं। फिलहाल
Read more »

जम्मू में बस स्टैंड पर ग्रेनेड धमाका, 23 घायलजम्मू में बस स्टैंड पर ग्रेनेड धमाका, 23 घायलपुलिस के मुताबिक ग्रेनेड फेंककर हमलावर हुए फ़रार. चरमपंथी हमले की अभी पुष्टि नहीं.
Read more »

LIVE: जम्मू स्टैंड में खड़ी बस पर ग्रेनेड हमला, 26 लोग घायल, 2 की हालत गंभीरLIVE: जम्मू स्टैंड में खड़ी बस पर ग्रेनेड हमला, 26 लोग घायल, 2 की हालत गंभीरGrenade attack in jammu जम्मू में गुरुवार सुबह बड़ा ब्लास्ट हुआ. पुलिस के मुताबिक स्टैंड पर खड़ी बस में हमला ग्रेेनेड से किया गया है. पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच जारी है.
Read more »

जम्मू में बस ग्रेनेड हमले में हिज्बुल का हाथ, हमलावर यासिर भट्ट गिरफ्तारजम्मू में बस ग्रेनेड हमले में हिज्बुल का हाथ, हमलावर यासिर भट्ट गिरफ्तारGrenade attack in jammu जम्मू में गुरुवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ. पुलिस के मुताबिक बस स्टैंड पर खड़ी बस में हमला ग्रेनेड से किया गया है. पुलिस ने हमलावर यासिर भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ है. उसने हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर के कहने पर यह ग्रेनेड हमला किया है.
Read more »

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमले में हिज्बुल मुजाहिद्दीन का हाथ, आरोपी ने किया खुलासा : पुलिसजम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमले में हिज्बुल मुजाहिद्दीन का हाथ, आरोपी ने किया खुलासा : पुलिसइस हमले में एक किशोर की मौत हो गई जबकि 32 लोग घायल हो गए.
Read more »

बस स्टैंड पर ग्रेनेड विस्फोट में दो की मौत, 27 जख्मी; एक आतंकी गिरफ्तारबस स्टैंड पर ग्रेनेड विस्फोट में दो की मौत, 27 जख्मी; एक आतंकी गिरफ्तारJammu Kashmir, Blast at Jammu bus stand. Injured admitted to hospital | ग्रेनेड बस के नीचे फटा, एक की मौत, 28 घायल मई 2018 के बाद से बस स्टैंड पर यह तीसरा ग्रेनेड हमला
Read more »

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमले में 2 की मौत, हमलावर गिरफ्तारजम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमले में 2 की मौत, हमलावर गिरफ्तारजम्मू। जम्मू शहर के बीचों-बीच स्थित भीड़-भाड़ वाले बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमले में घायल हुए 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हमले में मरने वालों की संख्या दो हो गई है।
Read more »

सामने आई जम्मू बस ग्रेनेड हमले के मास्टरमाइंड की तस्वीरसामने आई जम्मू बस ग्रेनेड हमले के मास्टरमाइंड की तस्वीर7 मार्च को जम्मू के बस स्टैंड पर बस में हुए हमले के मास्टरमाइंड हिज्बुल मुजाहिदीन कमांडर फारूख अहमद भट्ट की तस्वीर सामने आई है. आतंकी फारूख ने ही हमले के आरोप में गिरफ्तार आतंकी यासिर भट्ट को बस पर ग्रेनेड हमला करने को कहा था.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:40:34