LIVE: जम्मू स्टैंड में खड़ी बस पर ग्रेनेड हमला, 26 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

United States News News

LIVE: जम्मू स्टैंड में खड़ी बस पर ग्रेनेड हमला, 26 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 101 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 63%

जम्मू के बस स्टैंड पर धमाका हुआ है. इस धमाके में 26 लोग घायल हैं. सभी लोगों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है. पुलिस का कहना है कि ग्रेनेड को फेंका गया था.

जम्मू में गुरुवार सुबह बड़ा आतंकी हमला हुआ. जम्मू में स्टैंड पर खड़ी एक बस पर ग्रेनेड फेंका गया, जिसके बाद एक बड़ा धमाका हुआ. इस हमले में 26 से अधिक लोग घायल हुए हैं. इनमें से दो की हालत गंभीर है. ये धमाका सुबह करीब 11.

30 बजे हुआ था, घायलों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस के IGP एमके सिन्हा ने इस बात की पुष्टि की है कि ये हमला ग्रेनेड से किया गया है. ग्रेनेड फेंकने के बाद यहां बस के अंदर एक धमाका हुआ. धमाके की खबर मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया. जिस जगह ये धमाका हुआ है वह भीड़भाड़ वाला इलाका है. ऐसे में पुलिस तुरंत वहां पहुंच लोगों को वहां से हटा रही है. ना सिर्फ बस स्टैंड बल्कि पूरे शहर की सुरक्षा को बढ़ाया गया है. पुलिस इस समय सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.अन्य वीडियो: https://t.co/0lHmKyYioS pic.twitter.com/0ubgEb8yx7 — आज तक March 7, 2019ये ब्लास्ट राज्य परिवहन की बस में हुआ है, जिस दौरान ये धमाका हुआ बस जम्मू के बस स्टेशन पर ही खड़ी हुई थी. कुछ सवारियां उस दौरान बस में ही थे. ब्लास्ट वाली जगह के पास एक बड़ी फल मंडी है, वहां मौजूद लोगों से पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे हैं और जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं. MK Sinha, IGP Jammu on blast at bus stand: It was a grenade explosion, it has caused injuries to approximately 18 people, all shifted to hospital pic.twitter.com/TYBvQ9lpKj — ANI March 7, 2019धमाके के पास वाली जगह पर ही मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यहां पर ग्रेनेड से हमला हुआ है जिस बस में हमला हुआ था उसमें करीब 20-25 लोग बैठे हुए थे. J&K: Blast at Jammu bus stand. Injured admitted to hospital. Area has been cordoned off by security personnel pic.twitter.com/utO7RX0GOpआपको बता दें कि 14 फरवरी को कश्मीर घाटी के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी है. पुलवामा हमले के बाद भी कई ऐसे इनपुट आते रहे हैं जिसमें एक और हमले का शक था. यही कारण है कि पूरे राज्य में सुरक्षा के चाक-चौबंद पुख्ता किए गए हैं. पुलवामा में हुए आतंकी हमले में आरडीएक्स का इस्तेमाल हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे. पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी.आपको बता दें कि बीते दस महीने में इस बस स्टैंड पर ये तीसरा हमला हुआ है. इससे पहले दिसंबर 2018 में यहां ब्लास्ट हुआ था, जिसमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा था. वहीं 24 मई 2018 को हुए ब्लास्ट में यहां दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी, 9 महीने की बच्ची समेत 3 लोगों की मौत– News18 हिंदीजम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी, 9 महीने की बच्ची समेत 3 लोगों की मौत– News18 हिंदीअधिकारियों के मुताबिक, फायरिंग में मरने वालों की पहचान रूबाना कौसर (24), उनका बेटे फजान (5) और 9 महीने की बेटी शबनम के रूप में हुई है. जबकि, रूबाना के पति मोहम्मद यूनिस समेत एक अन्य घायल हो गए हैं.
Read more »

कश्मीर घाटी के कुछ नेताओं का वजूद ही अलगाववाद की बदौलत: राम माधवकश्मीर घाटी के कुछ नेताओं का वजूद ही अलगाववाद की बदौलत: राम माधवindia today conclave 2019 इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2019 के मंच पर बीजेपी के महासच‍िव और जम्मू-कश्मीर मामलों के जानकार राम माधव ने कहा क‍ि जम्मू-कश्मीर में समस्या कश्‍मीर‍ियों के कारण नहीं बल्क‍ि उनकी लीडरश‍िप के कारण है जो क्षेत्र में अलगाववाद को बढ़ावा देती है.
Read more »

जम्मू कश्मीरः कुपवाड़ा में तीसरे दिन भी जारी है आतंकियों से मुठभेड़, 2 को घेराजम्मू कश्मीरः कुपवाड़ा में तीसरे दिन भी जारी है आतंकियों से मुठभेड़, 2 को घेराइस हमले में अब तक सुरक्षाबलों के 4 जवान शहीद हो गए और 9 घायल हुए. एक नागरिक के मारे जाने की भी खबर है.
Read more »

हंदवाड़ा में 72 घंटे से चल रहा है एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशनहंदवाड़ा में 72 घंटे से चल रहा है एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशनजम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तीसरे दिन भी एनकाउंटर जारी है. इस एनकाउंटर में सुरक्षाबल के चार जवान शहीद हो गए थे और दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है.
Read more »

LIVE: जम्मू में बस में धमाका, 5 घायल, पुलिस ने पूरे इलाके को घेराLIVE: जम्मू में बस में धमाका, 5 घायल, पुलिस ने पूरे इलाके को घेराJammu Blast जम्मू में गुरुवार सुबह बस में एक धमाका हो गया है. धमाके में कितना नुकसान हुआ है अभी इसकी जानकारी आना बाकी है. धमाके की खबर सुनते ही पुलिस मौके पर पहुंच रही है
Read more »

जम्मू में बस स्टैंड में ग्रेनेड धमाका, हमलावर फरार- Amarujalaजम्मू में बस स्टैंड में ग्रेनेड धमाका, हमलावर फरार- Amarujalaजम्मू बस स्टैंड में हमलावरों ने ग्रेनेड से धमाका किया। जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए। धमाके के बाद हमलावर फरार हैं। फिलहाल
Read more »

जम्मू में बस स्टैंड पर ग्रेनेड धमाका, 23 घायलजम्मू में बस स्टैंड पर ग्रेनेड धमाका, 23 घायलपुलिस के मुताबिक ग्रेनेड फेंककर हमलावर हुए फ़रार. चरमपंथी हमले की अभी पुष्टि नहीं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:30:52