इस हमले में अब तक सुरक्षाबलों के 4 जवान शहीद हो गए और 9 घायल हुए. एक नागरिक के मारे जाने की भी खबर है.
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में 28 फरवरी रात 9 बजे से जारी मुठभेड़ में आज सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को घेर लिया है. ये मुठभेड़ गुरुवार रात 9 बजे कुपवाड़ा में हंदवाड़ा के बाबागुंड इलाके से शुरू हुई थी. अगले दिन शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने उस घर को ब्लास्ट कर दिया जिसमें से आतंकी फायरिंग कर रहे थे.
ब्लास्ट के बाद फायरिंग बंद हो गई थी, जिसके बाद सुरक्षाबल इमारत के अंदर दाखिल हुए. तभी छिपे हुए आतंकियों ने उनपर फायरिंग कर दी. इस हमले में सुरक्षाबलों के 4 जवान शहीद हो गए और 9 घायल हुए. इसके बाद आतंकी दूसरे रिहाइशी इलाके में घुस गए और वहां एक घर में छिपकर फायरिंग करने लगे. सुरक्षाबलों ने उस घर को भी ब्लास्ट से उड़ा दिया.जम्मू कश्मीर के बाबागुंड इलाके में आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए अभियान जारी जम्मू कश्मीर के बाबागुंड इलाके से आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए शनिवार दूसरे दिन भी अभियान जारी रहा. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बाबागुंड में अभियान जारी है.’’ उत्तर कश्मीर के इस इलाके में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह एक तलाश अभियान शुरू किया था. उन्हें वहां आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को भाग निकलने से रोकने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है. शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई. दिन में यह रूक - रूक कर चलती रही. आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में नौ सुरक्षा कर्मी घायल हो गए. पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि बाद में चार सुरक्षाकर्मियों की मृत्यु हो गई. उनमें दो पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ के दो कर्मी थे. हालांकि, रक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि इस अभियान में थल सेना के दो जवान भी शहीद हुए हैं. नौजवानों के एक समूह और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ स्थल के पास झड़पें हुई जिनमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए. वसीम अहमद मीर नाम के एक युवक को गंभीर चोटें आई थी. उसे एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'मलबे में एक भी ईंट नहीं है, लोग मरे तो लाशें कहां हैं?'Indian Air Force Aerial Strike: ISPR चीफ आसिफ गफूर ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 'जब भी पाकिस्तान, भारत को जवाब देगा तो इससे भारत हैरान रह जाएगा।'
Read more »
Surgical Strike2 LIVE Updates: पाकिस्तानी विमानों ने जम्मू-कश्मीर में की घुसपैठ, बम भी गिराए14 फरवरी को हुए Pulwama Terror Attack के 12वें दिन मंगलवार 26 फरवरी को तड़के पहला हिसाब करते हुए पाक के होश उड़ा दिए। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज-2000 विमानों ने तड़के 3.20 बजे गुलाम कश्मीर से लेकर पाकिस्तान के अंदरूनी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मुहम्मद, लश्कर-ए-तोएबा व हिजबुल मुजाहिदीन के कैंपों को तबाह कर दिया। भारतीय वायु सेना के एयर स्ट्राइक के बाद दुनियाभर से भारत को समर्थन मिल रहा है, जबकि पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है।
Read more »
युद्ध जैसी स्थिति में भी जारी है राजनीति, उठने लगे हैं सवालभारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं. सीमा पर तनाव के बावजूद सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक कार्यक्रमों पर कोई फर्क पड़ता नज़र नहीं आ रहा है.
Read more »
जम्मू-कश्मीरः 8वें दिन भी जारी सीजफायर उल्लंघन, पाकिस्तान की गोलीबारी में महिला घायल-Navbharat Timesजम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिले में एलओसी के पास के इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक स्थानीय महिला घायल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि भारत के असैन्य इलाकों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान ने तोप समेत कई बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया है।
Read more »
देश में ऐसे भी जज हैं, जिन्हें झुकाया जा सकता है: जस्टिस चेलमेश्वरइंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2019 के मंच पर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस रहे जे. चेलमेश्वर ने कहा कि मैं कह सकता हूं कि कुछ जज ऐसे हैं जिन्हें झुकाया जा सकता है. लेकिन सभी जजों को एक ही नजर से देखना सही नहीं है.
Read more »
आतंक के खात्मे के लिए जम्मू-कश्मीर में भी हो ‘एयरस्ट्राइक’: पूर्व वायुसेना प्रमुखIndia today conclave 2019 एयर चीफ मार्शल फाली होमी मेजर ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में वायुसेना के उपयोग पर अहम बातें रखीं. उन्होंने कहा कि सिर्फ सरहद पार ही नहीं बल्कि घाटी में भी जारी आतंकवाद के खिलाफ वायुसेना का इस्तेमाल किया जा सकता है.
Read more »
