पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है.
शुक्रवार देर रात सीमापार से की गई फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. इसमें 9 महीने की एक बच्ची भी शामिल है, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं.प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सैनिकों ने पहले भारी गोलीबारी की.
मोर्टार से आम नागरिकों के इलाकों को निशाना बनाया गया. भारतीय सुरक्षा बलों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. अधिकारियों के मुताबिक, फायरिंग में मरने वालों की पहचान रूबाना कौसर , उनका बेटे फजान और 9 महीने की बेटी शबनम के रूप में हुई है, जबकि रूबाना के पति मोहम्मद यूनिस और एक अन्य शख्स घायल हो गए हैं. इसके पहले पुंछ जिले के मनकोट इलाके में पाकिस्तानी बलों की गोलीबारी में नसीम अख्तर नाम की महिला घायल हो गई. सलोत्री और मनकोट के अलावा पुंछ जिले के कृष्णाघाटी और बालाकोट इलाकों में भी गोलाबारी हुई है.बता दें कि पुलवामा हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी की सुबह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद और चिकोटी और पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी. इसमें कम से कम 300 आतंकियों के मारे जाने की खबर है. इसके बाद 27 तारीख को पाकिस्तान ने भी भारतीय वायुसेना को टारगेट करने की कोशिश की. हालांकि, हमारी सेना ने इसे नाकाम कर दिया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आर्मी कैंप के पास फायरिंग, 2 जवान जख्मीजम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की और से जारी फायरिंग में भारतीय सेना के दो जवान जख्मी हो गए हैं. IndiaStrikesBack
Read more »
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़- Amarujalaजम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट
Read more »
BREAKING: जम्मू-कश्मीर के अवंतिपोरा में जैश आतंकियों के घर NIA का छापा– News18 हिंदीBREAKING: जम्मू-कश्मीर के अवंतिपोरा में जैश आतंकियों के घर NIA का छापा-NIA raid in 2 Jaish-e-Mohammed's house in awantipora onm
Read more »
Surgical Strike 2 LIVE Updates: पाक पीएम इमरान खान बोले- जंग शुरू हुई तो रोकना मुश्किल हो जाएगा14 फरवरी को हुए Pulwama Terror Attack के 12वें दिन मंगलवार 26 फरवरी को तड़के पहला हिसाब करते हुए पाक के होश उड़ा दिए। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज-2000 विमानों ने तड़के 3.20 बजे गुलाम कश्मीर से लेकर पाकिस्तान के अंदरूनी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मुहम्मद, लश्कर-ए-तोएबा व हिजबुल मुजाहिदीन के कैंपों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने बुधवार को बदला लेने की कोशिश की और जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में उसकी एयरफोर्स ने घुसपैठ की। चौकन्ने भारत की मुस्तैद वायुसेना ने घुसपैठ करने वाले पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया। सीमा पर तनाव के बीच पाक पीएम इमरान खान ने कहा कि हमें बैठकर आपस में बातचीत से मसला सुलझाना होगा।
Read more »
विपक्षी दलों का आरोप, जवानों की शहादत पर राजनीति कर रही भाजपाविपक्षी दलों की संयुक्त बैठक में जवानों की शहादत के राजनीतिकरण पर चिंता व्यक्त की गई, साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर नहीं हुई कोई बात.
Read more »
राजस्थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्थान न्यूज़: पाकिस्तान से सटे राजस्थान के सीमावर्ती दो गांवों में कथित रूप से धातु के टुकड़े गिरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह किसी विमान के टुकड़े हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Read more »
पीएम मोदी की रैली में विस्फोट की अफवाह फैलाने के आरोप में एक गिरफ्तार- Amarujalaशहर के गांधी मैदान में तीन मार्च को एनडीए की प्रस्तावित रैली में विस्फोट की अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस
Read more »
आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »
