जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमले में हिज्बुल मुजाहिद्दीन का हाथ, आरोपी ने किया खुलासा : पुलिस

United States News News

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमले में हिज्बुल मुजाहिद्दीन का हाथ, आरोपी ने किया खुलासा : पुलिस
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 69 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 31%
  • Publisher: 63%

इस हमले में एक किशोर की मौत हो गई जबकि 32 लोग घायल हो गए.

आईजीपी जम्मू मनीष के. सिन्हा ने अपने बयान में कहा कि यासिर भट्ट ने जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड फेंका. उसे हिजबुल कमांडर फारुक अहमद भट्ट उर्फ उमर ने यह काम सौंपा था. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. आरोपी ग्रेनेड फेंकने सुबह ही जम्मू आया था.

पिछले साल मई से लेकर अब तक बस स्टैंड इलाके में आतंकवादियों द्वारा हथगोले के जरिए किया गया यह तीसरा हमला है. सुरक्षा एजेंसियां इसे शहर में शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के तौर पर देख रही हैं. अधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड के हरिद्वार के निवासी 17 साल के मोहम्मद शरीक की अस्पताल में मौत हो गई. उसकी छाती पर चोट लगी थी। वह अस्पताल में भर्ती कराए गए 33 लोगों में शामिल था. उन्होंने कहा कि चार अन्य घायलों की हालत ‘‘गंभीर’’ है और इनमें से दो का डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया है. अधिकारियों ने कहा कि घायलों में कश्मीर के 11, बिहार के दो और छत्तीसगढ़ एवं हरियाणा का एक-एक व्यक्ति शामिल है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में बस स्टैंड पर खड़ी सरकारी बस को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ और इस विस्फोट से लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आईजी ने कहा,"जब भी चौकसी ज्यादा होती है, हम जांच-पड़ताल सख्त कर देते हैं लेकिन किसी-किसी के उससे बच निकलने की आशंका रहती है और यह ऐसा ही मामला लग रहा है." अधिकारी ने कहा कि शहर में इस तरह के हमले का कोई स्पष्ट इनपुट नहीं था. उन्होंने कहा,"सामान्य इनपुट हमेशा रहते हैं और तैनाती की जाती है. हमें जब भी इनपुट मिलता है तो हम इस पर काम करते हैं लेकिन इस बारे में कोई स्पष्ट इनपुट नहीं था." संदिग्ध आतंकवादियों ने 28-29 दिसंबर को स्थानीय थाने की इमारत को निशाना बनाकर बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमला किया था. इससे सात महीने पहले बी सी रोड पर 24 मई 2018 को एक अन्य विस्फोट हुआ था जिसमें दो पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक घायल हुए थे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

J-K: उधमपुर में बस गहरी खाई में गिरी, 6 की मौत और 38 घायलJ-K: उधमपुर में बस गहरी खाई में गिरी, 6 की मौत और 38 घायलBus rolled into deep gorge in Udhampur सुरिंसर से श्रीनगर की तरफ जाने वाली एक बस मजलता उधमपुर में गहरी खाई में गिर गई. जिसमें 6 की मौत हो गई और 38 घायल हो गए.
Read more »

उत्तरी नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 32 लोगों की मौतउत्तरी नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 32 लोगों की मौतSeveral died in firing in Northern Nigeria उत्तरी नाइजीरिया में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में 32 लोगों की मृत्‍यु हो गई. वहीं कई लोग जख्मी हो गए.
Read more »

पुलवामा जैसे आत्मघाती हमले की तैयारी में था कुलगाम मुठभेड़ में मारा गया आतंकी-Navbharat Timesपुलवामा जैसे आत्मघाती हमले की तैयारी में था कुलगाम मुठभेड़ में मारा गया आतंकी-Navbharat Timesसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो में अहमद सुरक्षाबलों पर फिदायीन (आत्मघाती) हमला करने के अपने मंसूबे के बारे में बात कर रहा है। अहमद ने छह मिनट के विडियो में कहा, 'जब तक यह विडियो आप तक पहुंचेगा, तब तक मैं जन्नत में होऊंगा।' विडियो को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि अहमद 14 फरवरी को पुलवामा किए गए आत्मघाती हमले जैसा ही कुछ प्लान कर रहा था।
Read more »

BREAKING: जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर– News18 हिंदीBREAKING: जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर– News18 हिंदीJammu-Kashmir: Security forces killed terrorist in Pulwama's Tral onm-BREAKING: जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर
Read more »

लोगों को हवाई हमले में मारे गए आतंकियों के बारे में जानने का अधिकार : शिवसेना- Amarujalaलोगों को हवाई हमले में मारे गए आतंकियों के बारे में जानने का अधिकार : शिवसेना- Amarujalaशिवसेना ने मंगलवार को कहा कि भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के शिविर पर हुए हवाई हमले में मारे गए लोगों
Read more »

अगले हमले में विपक्षी नेताओं को विमान में बांधकर ले जाए वायुसेना : वीके सिंह- Amarujalaअगले हमले में विपक्षी नेताओं को विमान में बांधकर ले जाए वायुसेना : वीके सिंह- Amarujalaअगले हमले में विपक्षी नेताओं को विमान में बांधकर ले जाए वायुसेना : वीके सिंह VKSingh Congress airforcestrike airforceone
Read more »

LIVE: जम्मू में बस में धमाका, 5 घायल, पुलिस ने पूरे इलाके को घेराLIVE: जम्मू में बस में धमाका, 5 घायल, पुलिस ने पूरे इलाके को घेराJammu Blast जम्मू में गुरुवार सुबह बस में एक धमाका हो गया है. धमाके में कितना नुकसान हुआ है अभी इसकी जानकारी आना बाकी है. धमाके की खबर सुनते ही पुलिस मौके पर पहुंच रही है
Read more »

जम्मू में बस स्टैंड में ग्रेनेड धमाका, हमलावर फरार- Amarujalaजम्मू में बस स्टैंड में ग्रेनेड धमाका, हमलावर फरार- Amarujalaजम्मू बस स्टैंड में हमलावरों ने ग्रेनेड से धमाका किया। जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए। धमाके के बाद हमलावर फरार हैं। फिलहाल
Read more »

जम्‍मू में ग्रेनेड हमले की पहले से थी आतंकी साजिश, खुफिया इनपुट भी था : सूत्रजम्‍मू में ग्रेनेड हमले की पहले से थी आतंकी साजिश, खुफिया इनपुट भी था : सूत्रगुरुवार सुबह जम्‍मू के बस स्‍टैंड पर हुआ है ग्रेनेड हमला. सूत्रों का कहना है कि ये हमला कश्मीर में मौजूद आतंकी ग्रुप ने किया है.
Read more »

जम्मू में बस ग्रेनेड हमले में हिज्बुल का हाथ, हमलावर यासिर भट्ट गिरफ्तारजम्मू में बस ग्रेनेड हमले में हिज्बुल का हाथ, हमलावर यासिर भट्ट गिरफ्तारGrenade attack in jammu जम्मू में गुरुवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ. पुलिस के मुताबिक बस स्टैंड पर खड़ी बस में हमला ग्रेनेड से किया गया है. पुलिस ने हमलावर यासिर भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ है. उसने हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर के कहने पर यह ग्रेनेड हमला किया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:19:47