J-K: उधमपुर में बस गहरी खाई में गिरी, 6 की मौत और 38 घायल

United States News News

J-K: उधमपुर में बस गहरी खाई में गिरी, 6 की मौत और 38 घायल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 33 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 16%
  • Publisher: 63%

उधमपुर: सुरिंसर से श्रीनगर की तरफ जाने वाली बस गहरी खाई में गिरी..

जम्‍मू कश्‍मीर के उधमपुर में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात एक बस हादसे का शिकार हो गई. इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, बाद में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर छह पहुंच गया है. हादसे में 38 लोगों घायल हुए हैं.

प्रशासनिक स्‍तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बीती रात जम्‍मू कश्‍मीर के सुरिंसर से श्रीनगर की तरफ जाने वाली एक बस मजलता उधमपुर में गहरी खाई में गिर गई. पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है.बता दें कि इससे पहले दिसंबर महीने में जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मंडी तहसील में बस गहरी खाई में गिर गई थी. यह बस लोरान से पुंछ की ओर जा रही थी, तभी बस ड्राइवर ने बस पर से अपना काबू खो दिया और बस अनियंत्रित होकर मंडी के पलेरा में एक गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल थे. जिनमें से 6 घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर जम्मू ले जाना पड़ा था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

विपक्षी दलों का आरोप, जवानों की शहादत पर राजनीति कर रही भाजपाविपक्षी दलों का आरोप, जवानों की शहादत पर राजनीति कर रही भाजपाविपक्षी दलों की संयुक्त बैठक में जवानों की शहादत के राजनीतिकरण पर चिंता व्यक्त की गई, साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर नहीं हुई कोई बात.
Read more »

पीएम मोदी की रैली में विस्फोट की अफवाह फैलाने के आरोप में एक गिरफ्तार- Amarujalaपीएम मोदी की रैली में विस्फोट की अफवाह फैलाने के आरोप में एक गिरफ्तार- Amarujalaशहर के गांधी मैदान में तीन मार्च को एनडीए की प्रस्तावित रैली में विस्फोट की अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस
Read more »

आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटआतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:20:15