चुनाव बाद इन रूट्स पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन में होंगे ये अहम बदलाव
दिल्ली और वाराणसी रूट पर सबसे तेज रफ्तार ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस या ट्रेन 18 की अगली ट्रेन अब चुनाव बाद ही चल पाएगी. रेलवे बोर्ड की ओर से वंदे भारत के अगले सेट्स के उत्पादन के लिए निर्धारित योजना में अप्रैल में किसी सेट की निकासी का कोई प्रस्ताव नहीं है.
इसके बजाय अगले सेट को जून में भेजे जाने का जिक्र है. अगली वंदे भारत अब जून- जुलाई में चल पाएगी.इन रूटों पर भी चल सकती है ट्रेन- इस ट्रेन से यात्रा करना काफी महंगा है इसलिए उम्मीद है कि पहले उन रूटों पर यह ट्रेन चलेगी जिन रूट पर यात्री ज्यादा हैं और ट्रेन कम है. Vande Bharat Express के लिए जिन अन्य रूटों की चर्चा है उनमें दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-भोपाल के अलावा चेन्नई-मंगलूर और हैदराबाद-मंगलूर रूट शामिल हैं.500 किमी तक के रूटों पर चलेगी अगली ट्रेनें- वंदे भारत के अगले रूट दिल्ली-वाराणसी रूट जितने लंबे नहीं होंगे, जिसकी लंबाई 700 किलोमीटर से अधिक है. इसके बजाय इस ट्रेन को अब 500 किलोमीटर या उससे कम दूरी वाले शताब्दी रूटों पर चलाया जाएगा. इसकी वजह ये है कि सामान्यतया यात्री छह घंटे से ज्यादा बैठकर सफर करना पसंद नहीं करते. जबकि दिल्ली-वाराणसी के सफर में आठ घंटे बैठना पड़ता है.होंगे ये नए सेट्स- वंदे भारत के नए ट्रेन सेट्स मौजूदा ट्रेन के मुकाबले कई मायनों में अलग व बेहतर होंगे. मसलन, इनकी सीटों को शताब्दी की सीटों की भांति ज्यादा पीछे की ओर झुकाना संभव होगा. इनमें खाना रखने की जगह भी ज्यादा होगी. इसके अलावा इनके बाहरी ऑटोमैटिक दरवाजों के जाम होने की स्थिति में मैन्युअली खोलने के उपाय भी किए जा रहे हैं.देश के दूसरे रूट पर भी चलाया जाएगा- हाल ही में रेलमंत्री पीयूष गोयल ने फरवरी में ट्वीट कर कहा था कि अगली वंदे भारत जल्द ही बेंगलूर से मंगलूर के बीच चलेगी. इस हिसाब से इसके मार्च के पहले हफ्ते में चलाए जाने के कयास लगाए गए थे, लेकिन उससे पहले ही चुनावों का ऐलान होने के कारण आचार संहिता लागू होने से वो योजना खटाई में पड़ गई. जल्द ही ट्रेन-18 को देश के दूसरे रूट पर भी चलाया जाएगा. उन्होंने कहा था कि इस तरह की 30 और ट्रेन बनाने की टेंडरिंग जारी करने की तैयारी की जा रही है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लालू यादव के अल्टीमेटम के बाद नरम पड़ी कांग्रेस, बिहार में 9 सीटों पर लड़ेगी चुनावतय फॉर्मूले के मुताबिक आरजेडी बिहार में 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस को 9 सीटें दी गई हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को 4 सीटें दी गई हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 3 सीटें दी गई हैं.
Read more »
होली में WhatsApp से जानें कहां पहुंची आपकी ट्रेन, मिनटों में चल जाएगा पता– News18 हिंदीहोली का त्योहार है ऐसे में सबको जल्दी होती है कि वे जल्द से जल्द अपने घर पहुंच जाएं. ट्रेनों की लेट-लतीफी के कारण घर से रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले हम सभी यह जानना चाहते हैं कि ट्रेन अभी कहां है और यह कितनी देर में स्टेशन पहुंचेगी. ट्रेन की स्थिति कंफर्म होने के बाद ही हम घर से निकलते हैं. ट्रेन कितनी देर में स्टेशन पहुंचेगी यह जानने के लिए अब आपको किसी नंबर पर फोन करने या मोबाइल में कोई वेबसाइट देखने की जरूरत नहीं है. अब आप WhatsApp (वॉट्सऐप) पर एक नंबर से अपनी ट्रेन की स्थिति का पता लगा सकते हैं. यानी, आप WhatsApp पर यह जान सकते हैं कि आपकी ट्रेन अभी कहां पर है और कितनी देर में वह आपके स्टेशन पर पहुंचेगी.
Read more »
चुनाव ड्यूटी पर जाने से रोक रही थी पत्नी, CRPF जवान ने कर दी हत्या– News18 हिंदीछत्तीसगढ़ के जगदलपुर क्षेत्र में कोबरा बटालियन के एक सीआरपीएफ कॉन्सटेबल ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. कथित तौर पर जवान की पत्नी उसे चुनाव ड्यूटी पर जाने से रोक रही थी.
Read more »
लोकसभा चुनाव से पहले ट्विटर पर आया चुनाव आयोग, शुरू किया DeshKaMahaTyohar हैशटैग- Amarujalaलोकसभा चुनाव से पहले ट्विटर पर आया चुनाव आयोग, शुरू किया DeshKaMahaTyohar हैशटैग ECISVEEP LokSabha2019 VoteKaro LokSabhaElections2019
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: CPI की टिकट पर बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार– News18 हिंदीकन्हैया कुमार की दावेदारी के बाद अब बेगूसराय लोकसभा सीट का मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है ElectionsWithNews18 BattleOf2019
Read more »
चुनाव पर मनाने पहुंचे वीके सिंह, रूठे नेता ने FB पर निकाली भड़ासबीजेपी के वरिष्ठ नेता बालेश्वर त्यागी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि जरनल वीके सिंह को अति उत्साही और अति सक्रिय लोगों से बचने की आवश्यकता है, क्योंकि इस प्रवृत्ति से लाभ के बजाय हानि की संभावना ज्यादा होती है.
Read more »
काशी के बाद ट्रेन से अयोध्या जाएंगी प्रियंका, हिंदुत्व के एजेंडे पर बढ़ेगी BJP की चुनौती?कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रोड शो भी करेंगी. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह पवित्र शहर के किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगी या नहीं.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019ः लड़कियों पर कमेंट करने के चलते मार खा चुके स्वामी ओम लड़ेंगे चुनावलोकसभा चुनाव 2019ः लड़कियों पर कमेंट करने के चलते मार खा चुके स्वामी ओम लड़ेंगे चुनाव AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
