.priyankagandhi बोट यात्रा के बाद अब रेल यात्रा के जरिए लोगों से संपर्क साधेंगी
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी नौका यात्रा के बाद अब रेल यात्रा के द्वारा लोगों से संपर्क साधेंगी. प्रियंका गांधी 27 मार्च को दिल्ली से फैजाबाद के बीच रेल यात्रा करेंगी.
इस यात्रा के दौरान बीच में आने वाले सभी सीटों पर लोगों से बातचीत करेंगी. बता दें कि चुनाव में मतदाताओं से संपर्क के लिए इससे पहले प्रियंका ने प्रयागराज से वाराणसी के बीच नौका यात्रा की थी. उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव राजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया, 'प्रियंका जी दिल्ली से कैफियत एक्सप्रेस से फैजाबाद के लिये रवाना होंगी. ट्रेन के सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर यहां पहुंचने की उम्मीद है.' सिंह ने कहा, 'फैजाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक थोड़ी देर होटल में रुकने के बाद वह सुबह 10 बजे अयोध्या में रोड शो करेंगी. लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद रोड शो कुमारगंज में समाप्त होगा.' साथ ही उन्होंने कहा, 'रोड शो में 32 पड़ाव होंगे. प्रियंका स्थानीय लोगों से मिलेंगी और फैजाबाद में दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगी. वह एक स्थानीय स्कूल में बच्चों से भी मिलेंगी.'प्रियंका गांधी की रेल यात्रा से पहले सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा. सूत्रों के अनुसार CWC की यह बैठक अकबर रोड स्थित पार्टी के मुख्यालय में होगी, जिसमें घोषणापत्र की विषय वस्तु पर विचार विमर्श किया जाएगा. बता दें कि CWC पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई है. CWC की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में सोनिया गांधी, अहमद पटेल, ए के एंटनी, गुलाम नबी आजाद, पी.चिदंबरम, मल्लिकार्जुन खड़गे, अंबिका सोनी और आनंद शर्मा मौजूद रहेंगे. पूर्व मुख्यमंत्रियों सिद्धारमैया, ओमान चांडी, तरुण गोगोई और हरीश रावत भी बैठक में शामिल होंगे. पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बैठक में मौजूद रहेंगे. लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र पी चिदंबरम की अध्यक्षता वाली एक समिति ने तैयार किया गया है. इस समिति में कुछ अन्य सदस्य भी शामिल हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी के 'मन की बात' के बाद 'सांची बात प्रियंका के साथ'पीएम मोदी के 'मन की बात' के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी जनता के साथ 'सांची बात'। इसके साथ ही प्रियंका प्रयागराज से नौका के जरिए 'गंगा-जमुना तहजीब यात्रा' की शुरुआत करेंगी।
Read more »
सीमावर्ती देशों के सुरक्षाबल बीएसएफ से सीख रहे हैं जोखिम से निपटने के तरीकेम्यांमार पुलिस और बांग्लादेश बार्डर गार्ड को बीएसएफ दे चुकी है आपात परिस्थितियों में जोखिम से निपटने का प्रशिक्षण.
Read more »
मोदी के सत्ता में आने के बाद भारत के साथ रिश्ते बेहतर हुए: ट्रम्प प्रशासनIndia-US relationship flourished under PM Modi says official in Trump administration | अमेरिका ने कहा- दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता रिश्तों को आगे ले जाने में मददगार रही जून 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका का दौरा किया था
Read more »
IPL 2019: स्मिथ बोले- पिछले साल आईपीएल क्यूं नहीं खेला, केवल BCCI ही जवाब दे सकता हैIPL2019: स्मिथ बोले- पिछले साल आईपीएल क्यूं नहीं खेला, केवल BCCI ही जवाब दे सकता है
Read more »
उदारीकरण के बाद बनीं आर्थिक नीतियों से ग़रीब और अमीर के बीच की खाई बढ़ती गईजब से नई आर्थिक नीतियां आईं, चुनिंदा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए खुलेआम जनविरोधी नीतियां बनाई जाने लगीं, तभी से देश राष्ट्र में तब्दील किया गया. इन नीतियों से भुखमरी, कुपोषण और ग़रीबी का चेहरा और विद्रूप होने लगा तो देश के सामने राष्ट्र को खड़ा कर दिया गया. खेती, खेत, बारिश और तापमान के बजाय मंदिर और मस्जिद ज़्यादा बड़े मुद्दे बना दिए गए.
Read more »
भोपाल से दिग्विजय के नाम पर मुहर, गढ़वाल से भाजपा नेता खंडूड़ी के बेटे को टिकटCongress declares 38 candidates in eighth list, Digvijay gets ticket from Bhopal | कांग्रेस ने 38 नाम तय किए, दिग्विजय ने शनिवार शाम कहा था- मेरी पसंद राजगढ़ सीट है सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे गुलबर्ग से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे, यह उनके राजनीतिक करियर का कुल 11वां चुनाव होगा सपना चौधरी को मथुरा से टिकट देने की चर्चा थी, लेकिन कांग्रेस ने महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया
Read more »
उत्तर कोरिया पर ट्रंप के ट्वीट ने फैलाया भ्रमअमरीकी अधिकारियों ने कहा, उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों को वापस लेने का आदेश नहीं.
Read more »
मद्रास हाईकोर्ट के दखल से शिक्षिका को 22 साल बाद मिलेगी फिर से नियुक्तिMadras HC comes to rescue of teacher terminated 22 years ago | तमिलनाडु सरकार ने 1997 में शिक्षिका सुधा को निष्कासित किया था सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी राज्य सरकार नहीं कर रही थी बहाली
Read more »
उम्मीदवारी की घोषणा के बाद बोले कन्हैया- मेरी लड़ाई गिरिराज से, RJD से नहींकन्हैया ने कहा कि हमेशा किसी को पाकिस्तान भेजने वाले केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कभी मंत्री लगे ही नहीं. कन्हैया ने यह भी कहा कि उनका मुकाबला कट्टरवाद से है. इस बार संसद में कट्टरवाद नहीं बल्कि युवा जोश की आवाज गूंजेगी. कन्हैया ने कहा कि हमारी लड़ाई आरजेडी से नहीं बल्कि गिरिराज सिंह से है.
Read more »
