उदारीकरण के बाद बनीं आर्थिक नीतियों से ग़रीब और अमीर के बीच की खाई बढ़ती गई

United States News News

उदारीकरण के बाद बनीं आर्थिक नीतियों से ग़रीब और अमीर के बीच की खाई बढ़ती गई
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 द वायर हिंदी
  • ⏱ Reading Time:
  • 450 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 183%
  • Publisher: 63%

उदारीकरण के बाद बनीं आर्थिक नीतियों से ग़रीब और अमीर के बीच की खाई बढ़ती गई उदारीकरण आर्थिकअसमानता आर्थिकनीतियां Liberalization EconomicInequality EconomicDisparity EconomicPolicies

विकास की पूरी बहस आर्थिक विकास के इर्द-गिर्द सीमित हो गई है. आख़िर इस आर्थिक विकास ने हमें एक ऐसी चमक दी है, जो हमारी आंखों में पड़ती है और फिर हमें असमानता दिखाई देना बंद हो जाती है.की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के 100 अरबपतियों की कुल संपदा 32,964 अरब रुपये थी.

वर्ष 2017 के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक भारत की औसतन प्रति व्यक्ति आय 1,12,764 रुपये प्रति वर्ष थी. इस हिसाब से सबसे ज़्यादा संपदा संपन्न 100 लोगों की कुल संपदा का मतलब है 29.23 करोड़ लोगों की एक साल की कमाई. वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक भारत में कुल परिवारों की संख्या की 24.5 करोड़ थी. इसका मतलब है कि 100 अरबपति देश की पूरी जनसंख्या की एक साल की कमाई से भी ज़्यादा संपदा पर क़ब्ज़ा रखते हैं. फोर्ब्स की रिपोर्ट बताती है कि जिस साल में रुपये की कीमत गिर रही थी, बेरोज़गारी बढ़ रही थी. किसान आत्महत्या कर रहा था, वस्तु और सेवा कर के आगाज़ ने अर्थव्यवस्था को झटका दिया था; उस साल भारत के 2.5 लाख सबसे अमीर परिवारों ने 2200 करोड़ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कमाई की. इसके उलट भारत में लगभग 6 करोड़ लोग बेरोज़गारी के संकट से जूझ रहे हैं. भारत में वर्ष 1991 में आर्थिक उदारीकरण की नीतियों के शुरू होते समय एक भी डॉलर अरबपति नहीं थी. वर्तमान में 121 अरबपति भारत की न सिर्फ़ अर्थव्यवस्था को ही अपने नियंत्रण में ले चुके हैं, बल्कि भारतीयों का व्यवहार, उपभोग और लोकतांत्रिक समझ को भी लगभग अपने क़ब्ज़े में कर लिया है. आर्थिक उदारीकरण ने यह तय कर दिया था कि जिसके पास धन होगा, उसे ही सेवाएं हासिल होंगी. सरकार धीरे-धीरे जनकल्याणकारी राज्य की अवधारणा का परित्याग कर देगी और यही हुआ भी है.की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2017-18 में भारत के अरबपतियों ने 20,913 अरब रुपये की कमाई की. यह राशि भारत सरकार के बजट के बराबर थी. भारत में उच्च पदस्थ अधिकारी को 8600 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वेतन मिलता है, उसके परिणाम का मूल्यांकन लगभग नहीं होता है किंतु महात्मा गांधी ग्रामीण रोज़गार गारंटी क़ानून के तहत मज़दूर के लिए भारत में औसत मज़दूरी 187 रुपये तय है, जिसका मूल्यांकन भी होता है. यानी इसी स्तर पर 46 गुना का भेद दिखाई देता है. भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की संपत्ति हर रोज़ 300 करोड़ रुपये के हिसाब से बढ़ी. यानी देश के 8 करोड़ किसान और मज़दूर की आय से इसका अंतर लगा पाना थोड़ा मुश्किल है. फिर भी जान लीजिए कि सबसे अमीर और श्रमिक की कमाई में 1.60 करोड़ गुना का अंतर है. ज़रा ग़ौर से देखिये कि जब से नई आर्थिक नीतियां आईं, चुनिंदा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए खुलेआम जनविरोधी नीतियां बनाई जाने लगीं, तभी से देश राष्ट्र में तब्दील किया गया. इन नीतियों से भुखमरी, कुपोषण और ग़रीबी का चेहरा और विद्रूप होने लगा, तो देश के सामने राष्ट्र को खड़ा कर दिया गया. खेती, खेत, बारिश और तापमान के बजाय मंदिर और मस्जिद ज़्यादा बड़े मुद्दे बना दिए गए. राष्ट्र के मानक ऐसे बने कि सच बोलना गुनाह और राष्ट्र विरोधी कृत्य क़रार दिया गया. अब हम ऐसे मुकाम पर आ खड़े हुए हैं, जब प्रमाण मांगना नया अक्षम्य अपराध क़रार दिया गया है. बस चुप रह कर देखो और स्वीकार करो. यदि प्रमाण मांगा या अमन की बात की या उन नीतियों के बारे में कुछ कहा, जो कुछ पूंजीपति परिवारों को फायदा पहुंचा रही हैं, तो कारागार में डाल दिया जाएगा. आशंका है कि शायद सरकारें अदालतों को भी यही निर्देश देने वाली हैं कि जो सत्ता कहे, उसे आदेश मान लिया जाए; न तो सुनवाई हो, न ही सबूतों की बात हो; बस राष्ट्र को ध्यान में रखा जाए; राष्ट्र यानी कौन? इसके बारे में भी बात करना ख़तरे से ख़ाली नहीं है. के मुताबिक भारत की कुल संपदा 38,818 खरब रुपये की थी. इसमें से 30122.77 खरब रुपये की संपदा पर देश के सबसे संपन्न 20 प्रतिशत लोगों का नियंत्रण था. इसके बाद अगले 40 प्रतिशत लोगों के पास 8695.2 खरब रुपये की संपदा थी. यही भारत का मध्यम वर्ग कहलाता है, जो दो पहिया, चार पहिया, एचडी टेलीविज़न और घर की मासिक किश्त के भुगतान को जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य मानता है. वह पर्यावरण, नदियों के सूखने, बढ़ती हिंसा, सांप्रदायिकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने जीवन का प्राथमिक मसला नहीं मानता है. देश के सबसे ग़रीब 20 प्रतिशत लोग केवल संपदा से वंचित ही नहीं है, बल्कि क्रेडिट सुईस की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के सबसे गरीब 20 प्रतिशत लोगों की संपदा ऋणात्मक 349.36 खरब रुपये है, और उसके पास कोई संपदा नहीं है. क्रेडिट सुईस ने अपने अध्ययन के लिए सकल मूल्य या संपदा के आकलन में परिवारों द्वारा अर्जित वितीय पूंजी और उनकी अचल संपत्ति, ज़मीन-जायदाद के मूल्य को शामिल किया है. इसमें से परिवारों के ऊपर मौजूद क़र्ज़ को घटा दिया गया है. यह रिपोर्ट बताती है कि भारत के सबसे संपन्न 1 प्रतिशत वयस्कों के पास 9976 खरब रुपये की संपदा है. यानी भारत के 80 प्रतिशत वयस्कों की कुल संपदा से अधिक का मालिकाना इन एक प्रतिशत पूंजीपतियों के क़ब्ज़े में है. ऐसे में स्वाभाविक सा सवाल उठता है कि जब देश के आर्थिक विकास और आर्थिक नीतियों का सूत्र इन एक प्रतिशत लोगों के हाथ में है, तो हम अपनी व्यवस्था से आज किस स्वतंत्रता और किस लोक कल्याण की अपेक्षा रख सकते हैं? क्या यह एक अच्छी आर्थिक नीति का प्रमाण है कि 134 करोड़ लोगों के देश को एक प्रतिशत पूंजीपतियों का उपनिवेश बना कर रख दिया जाए! असमानता कुदरती रूप से पैदा नहीं होती है. नीतियों और मानवीय लोलुपता का स्वभाव इसे जन्म देता है. जब राज्य व्यवस्था बढ़ती असमानता पर सजग नहीं होती हैं, तब देश के संसाधन और संभावनाएं बर्बाद हो जाते हैं. वस्तुतः आर्थिक नीतियां समाज में किस तरह की स्थिति पैदा करेंगी, यह उसके नज़रिये से तय होता है. उदारीकरण और निजीकरण ने एक तरफ़ तो पूंजी और संसाधनों को कुछ लोगों के हाथ में केंद्रित किया है, तो दूसरी तरफ निजीकरण के लिए राज्य व्यवस्था ने लोक अधिकारों, बुनियादी सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा आदि पर अपनी ज़िम्मेदारियों को सीमित किया है. इन सेवाओं के निजी क्षेत्र में जाने का असर यह हुआ कि समाज का वंचित तबका इन सेवाओं के लिए ख़र्च न कर पाने के कारण इनसे वंचित रहने लगा है. अब हमारे यहां मोटे तौर पर दो तरह की व्यवस्थाएं बन गई हैं. सरकार द्वारा संचालित शिक्षा व्यवस्था, जिसमें भी 10 तरह के स्कूल, किताबें, शिक्षक और मानक हैं.90 प्रतिशत के लिए जो सरकारी स्कूल हैं, उनमें शिक्षक नहीं हैं, शिक्षक प्रशिक्षित नहीं हैं, बुनियादी ढांचा नहीं है, निगरानी और जवाबदेयता नहीं है. यानी कुल मिलकर वहां जीवन बदलने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं है. सरकार की नीतिगत मंशा इसे मज़बूत करने की नहीं है. दूसरी व्यवस्था है निजी क्षेत्र में शिक्षा की; वह मंहगी है, उसके तरीके भी ऐसे हैं, जिनसे गरीब और वंचित लोग अपना जुड़ाव नहीं देख पाते हैं और बहुत सारे बच्चे उससे बाहर हो जाते हैं. यहां शिक्षा एक बाज़ार और उत्पाद है. यहां निजी क्षेत्र यह नहीं मानता कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण समान शिक्षा का अधिकार देना उसकी संवैधानिक ज़िम्मेदारी है; यह ज़िम्मेदारी तो राज्य की मानी गई है. व्यापक आर्थिक असमानता बच्चों को गहरे रूप में प्रभावित करती है. सामाजिक असमानता आर्थिक असमानता को और ज़्यादा धारदार बना देती है. आर्थिक असमानता से आर्थिक ग़रीबी के दायरे का विस्तार होता है. ग़रीब बच्चों के लिए सरकार स्कूल चलाती है, किंतु उन स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था को कमज़ोर रखती है. इससे शिक्षित ज़्यादातर बच्चे जीवन में बदलाव नहीं ला पाते हैं जिससे असमानता बढ़ती रही है. यही बात स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी लागू होती है. हमारी आर्थिक नीतियों के कारण आर्थिक असमानता बढ़ी है. जो तबका इस असमानता का दंश भोग रहा है, उसे पीने का साफ़ पानी नहीं मिलता है, आवास की बुनियादी और स्वस्थ व्यवस्था नहीं मिलती है. जब वह बीमार पड़ता है, तब उसे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा भी नहीं मिलती है. वह बीमारी और वंचितपन के दुरूह चक्र में फंस जाता है. भारत में 93 प्रतिशत महिलाएं असंगठित क्षेत्र में काम करती हैं, उनके काम, वेतन, आर्थिक सुरक्षा कुछ भी सुरक्षित नहीं है. उन्हें मातृत्व हक़ भी नहीं मिलता है.इसके कारण गर्भावस्था के दौरान उन्हें भारी काम की मज़दूरी करनी पड़ती है, उन्हें आराम नहीं मिलता है, उन्हें स्वास्थ्य और पोषण का पूरा हक़ नहीं मिलता है. पहले तो उनका प्रसव जोखिम में होता है, फिर जन्म के तत्काल बाद बच्चों को मां का दूध नहीं मिल पाता है. जिसका परिणाम होता है बच्चों का विकास बाधित होना, विकलांगता, शिशु मृत्यु और मातृत्व मृत्यु. लगभग एक चौथाई बच्चे कम वज़न के साथ पैदा होते हैं. भारत में 58.4 प्रतिशत बच्चों को जन्म के तत्काल बाद मां का दूध नहीं मिलता है और 91.3 प्रतिशत बच्चों को मां के दूध के साथ पर्याप्त ऊपरी आहार नहीं मिलता है. भारत में हर साल जितनी मौतें होती हैं, उनमें से 12.4 प्रतिशत मौतें 0 से 4 साल की उम्र में होती हैं और 45 प्रतिशत मौतों में कारण होते हैं बच्चों का समय से पहले जन्म होना, कम वज़न और निमोनिया.वर्तमान स्थिति यह है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में भी ऐसी शर्तें शामिल हैं, जिनका मक़सद कम से कम महिलाओं को लाभ देना है. निजी, संगठित और राज्य व्यवस्था; तीनों से केवल 7% महिलाओं को हक़ मिलते हैं. जब पालकों के सामने आजीविका की असुरक्षा का संकट होता है, तब वे अपने बच्चों की देखरेख नहीं कर पाते हैं. उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता करना पड़ता है, क्योंकि आर्थिक ग़रीबी के कारण वे खुले मुनाफ़ाखोर बाज़ार से सेवाएं ख़रीद पाने की स्थिति में नहीं होते हैं. इतना ही नहीं गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को या तो स्वास्थ्य और परामर्श मिलती ही नहीं हैं, या फिर ख़राब गुणवत्ता की सेवाएं मिलती हैं. ग़रीबी के कारण बच्चों को, ख़ास तौर पर लड़कियों को शिक्षा हासिल नहीं हो पाती है. इसका असर उनकी प्रजनन संबंधी भूमिका पर भी पड़ता है और उनकी निर्णय ले पाने की क्षमता नकारात्मक रूप से प्रभावित होती है. यह महज़ सैद्धांतिक बात नहीं है, स्थापित तथ्य है कि आर्थिक असमानता से बच्चों के कुपोषण और मृत्यु दर का गहरा संबंध है. संपदा विपन्न तबकों में कुपोषण और बाल मृत्यु दर का स्तर दो से तीन गुने तक ज़्यादा है. यदि इन तबकों में कुपोषण और बाल मृत्यु दर को कम करना है, तो इसके लिए संपदा के पुनर्वितरण और ज़िम्मेदार संयमित इस्तेमाल को नीति का केंद्रीय हिस्सा बनाना होगा. भारत में जिस तरह से आर्थिक असमानता बढ़ रही है और संपदा पर एकाधिकार बढ़ता जा रहा है, उसके चलते देश में कुपोषण और बाल मृत्यु दर में प्रभावी कमी ला पाना मुश्किल होता जाएगा. यह एक अनिवार्यता है कि बच्चों के अधिकारों और बेहतरी के लक्ष्य को आर्थिक समानता के लक्ष्य के साथ परस्पर संबंधित लक्ष्य के रूप में लागू किया जाए. क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

द वायर हिंदी /  🏆 3. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आम आदमी के असली 'पोस्टर बॉय' थे मनोहर पर्रिकर-Navbharat Timesआम आदमी के असली 'पोस्टर बॉय' थे मनोहर पर्रिकर-Navbharat Timesमनोहर गोपालकृष्ण प्रभु पर्रिकर की जिंदगी 13 दिसंबर 1955 को गोवा के मापुसा एक मध्यमवर्गीय परिवार से शुरू हुई। सामान्य परिवेश से निकलर उन्होंने आईआईटी मुंबई से शिक्षित होने से लेकर गोवा के मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री और फिर गोवा के मुख्यमंत्री के तौर पर आखिरी सांस ली। पर्रिकर की जिंदगी एक आम आदमी के पोस्टर बॉय बनने की कहानी की जबरदस्त मिसाल है। आगे की स्लाइड में देखें उनकी राजनीति और जिंदगी के चमकते और संघर्ष से सफलता तक की कहानी...
Read more »

सीमावर्ती देशों के सुरक्षाबल बीएसएफ से सीख रहे हैं जोखिम से निपटने के तरीकेसीमावर्ती देशों के सुरक्षाबल बीएसएफ से सीख रहे हैं जोखिम से निपटने के तरीकेम्यांमार पुलिस और बांग्‍लादेश बार्डर गार्ड को बीएसएफ दे चुकी है आपात परिस्थितियों में जोखिम से निपटने का प्रशिक्षण.
Read more »

होली के लिए मुंबई और वाराणसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 19 मार्च से होगी शुरूहोली के लिए मुंबई और वाराणसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 19 मार्च से होगी शुरू17 डिब्बों वाली इस ट्रेन में दो वातानुकूलित 3 टीयर(थर्ड एसी), आठ शयनयान श्रेणी(स्लीपर क्लास), पांच सामान्य श्रेणी(जेनरल क्लास) और दो विकलांग अनुकूल सह सामानयान होंगे. वाराणसी से मुंबई और मुंबई से वाराणसी तक के सफर में ट्रेन  दादर, कल्याण इगतपुरी, नासिक, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, माणिकपुर तथा इलाहाबाद छिवकी जंक्शन समेत इन 13 स्टेशनों पर रुकेगी.
Read more »

सैनिकों के पोस्टर और सेना के वीडियों से बाज आए राजनीतिक दल: चुनाव आयोग- Amarujalaसैनिकों के पोस्टर और सेना के वीडियों से बाज आए राजनीतिक दल: चुनाव आयोग- Amarujalaमुख्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को एक फिर चेताया है कि सेना और उससे जुड़े वीडियों का इस्तेमाल न करे। narendramodi RahulGandhi BJP4India INCIndia ElectionCommission IndianAirForce ARMY election LokSabhaElection LokSabhaElections2019
Read more »

मोजाम्बिक-जिम्बाब्वे में चक्रवात इडाई से 1300 लोगों के मरने की आशंकामोजाम्बिक-जिम्बाब्वे में चक्रवात इडाई से 1300 लोगों के मरने की आशंकाचक्रवात इडाई से जिम्बाब्वे और मोजाम्बिक में 1300 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है. जिम्बाब्वे में अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन यह संख्या बढ़कर 300 पहुंच सकती है. वहीं, मोजाम्बिक में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.
Read more »

ANALYSIS: सियासी नक्शे और भारत के दिल से बेदखल हैं अंडमान और लक्षद्वीप!– News18 हिंदीANALYSIS: सियासी नक्शे और भारत के दिल से बेदखल हैं अंडमान और लक्षद्वीप!– News18 हिंदीपर्यटन के नक्शे पर होने के बावजूद अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप, इन दो संसदीय क्षेत्रों में हालात ऐसे हैं कि बरसों से देश से अलग थलग आगामी लोकसभा चुनाव के मुद्दे क्या हैं? यह तक समझ पाना आसान नहीं है.
Read more »

केकेआर के लिए एक और बुरी खबर, एक और तूफानी गेंदबाज IPL से बाहर- Amarujalaकेकेआर के लिए एक और बुरी खबर, एक और तूफानी गेंदबाज IPL से बाहर- Amarujalaइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के शुरू होने से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स को करारा झटका लगा है।
Read more »

अयोध्या विवाद: दोनों पक्षकार इस तरह से होली मनाते आए नजर– News18 हिंदीअयोध्या विवाद: दोनों पक्षकार इस तरह से होली मनाते आए नजर– News18 हिंदीश्री रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सतेन्द्र दास के आश्रम मे आयोजित होली के कार्यक्रम मे बाबरी मस्जिद पक्षकार इकबाल अंसारी और हिन्दू पक्षकार महंत धर्म दास ने अबीर गुलाल और फूलों से होली खेली.
Read more »

कोहली और धोनी के धुरंधरों के मुकाबले से होगा आईपीएल का आगाजकोहली और धोनी के धुरंधरों के मुकाबले से होगा आईपीएल का आगाजचेन्नई। उम्र के साथ प्रदर्शन में निखरती जा रही महेंद्र सिंह धोनी की गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और अब तक तमाशाई क्रिकेट के इस सबसे बड़े महासमर में खिताब को तरस रही विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग का शनिवार को आगाज हो जाएंगा।
Read more »

IPL 2019: आईपीएल का कल से होगा आगाज, कोहली और धोनी के धुरंधरों के बीच पहला मुकाबलाIPL 2019: आईपीएल का कल से होगा आगाज, कोहली और धोनी के धुरंधरों के बीच पहला मुकाबलाCSK vs RCB के बीच मुकाबले के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का शनिवार को आगाज हो जाएगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:44:04