IPL2019: आईपीएल का कल से होगा आगाज, कोहली और धोनी के धुरंधरों के बीच पहला मुकाबला
उम्र के साथ प्रदर्शन में निखरती जा रही महेंद्र सिंह धोनी की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और अब तक तमाशाई क्रिकेट के इस सबसे बड़े महासमर में खिताब को तरस रही विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू के बीच मुकाबले के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग का शनिवार को आगाज हो जाएगा.
कोहली की टीम अगर धोनी के धुरंधरों को उनके गढ़ में हरा देती है तो इससे बड़ी शुरुआत उनके लिए नहीं हो सकती. मैच का प्रसारण रात 8 बजे से होगा. चेन्नई की कोर टीम की उम्र 30 बरस के पार है. मसलन धोनी और शेन वाटसन दोनों 37 वर्ष के हैं जबकि ड्वेन ब्रावो 35, फाफ डु प्लेसिस 34, अंबाती रायुडू और केदार जाधव 33 और सुरेश रैना 32 बरस के हैं. स्पिनर इमरान ताहिर 39 और हरभजन सिंह 38 वर्ष के हैं. भारतीय टीम से बाहर लेग स्पिनर कर्ण शर्मा और तेज गेंदबाज मोहित शर्मा भी 30 वर्ष के पार हैं. आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम चेन्नई ने हालांकि उम्र को हमेशा धता बताया है. यह टीम हमेशा शीर्ष चार में रही और उस के उत्साही दर्शकों को हमेशा जश्न मनाने के मौके दिए हैं. जहां चेन्नई तीन बार की चैम्पियन है, वहीं बेंगलूरु टीम में कई बड़े नाम होने के बावजूद अभी तक खिताब नहीं जीत सकी है. शनिवार के मैच का नतीजा गेंदबाजों पर और दबाव का सामना करने की क्षमता पर निर्भर होगा. चेन्नई के अंबाती रायुडू और रविंद्र जडेजा अच्छा प्रदर्शन करके वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाना चाहेंगे. वहीं बेंगलूरू के तेज गेंदबाज उमेश यादव की नजरें भी आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर विश्व कप टीम में जगह पुख्ता करने पर लगी होंगी. आरसीबी के खिलाफ चेन्नई ने 15 मैच जीते और सात हारें हैं जबकि एक का नतीजा नहीं निकला. आरसीबी की चिंता का सबब विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता भी है. लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल उसके लिये ट्रंपकार्ड हो सकते हैं लेकिन उन्हें उचित विश्राम की भी जरूरत होगी.महेंद्र सिंह धोनी , सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, शेन वाटसन, फाफ डु प्लेसिस, मुरली विजय, केदार जाधव, सैम बिलिंग्स, रविंद्र जडेजा, ध्रुव शोरे, चैतन्य विश्नोई, रितुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, हरभजन सिंह, मिशेल सेंटनेर, शरदुल ठाकुर, मोहित शर्मा, के एम आसिफ, डेविड विले, दीपक चहार, एन जगदीशन.विराट कोहली , ए बी डिविलियर्स , पार्थिव पटेल, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायेर, शिवम दुबे, नाथन कूल्टर नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिच क्लासेन, मोईन अली, कोलिन डि ग्रांडहोमे, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पी, गुरकीरत सिंह, प्रयास राय बर्मन, कुलवंत केजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM के चुनावी अभियान का आगाज, VIDEO ट्वीट कर चलाई खास मुहिमLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): पीएम की यह मुहिम मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और बाकी राजनीतिक पार्टियों के उस आरोप पर पलटवार के रूप में आई है, जिसमें उन्हें कई मौकों पर 'चोर' बताया जा चुका है।
Read more »
प्रयागराज में पूजा-अर्चना के बाद प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आगाजप्रयागराज। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की चुनावी नैया को पार लगाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी के कर्मक्षेत्र और गांधी परिवार के पैतृक गढ़ से कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। प्रयागराज में छटनाग से प्रियंका गांधी ने अपनी गंगा यात्रा शुरू की है।
Read more »
तुमकुर सीट पर कांग्रेस का कब्जा, इस बार BJP और JDS के बीच टक्करतुमकुर लोकसभा सीट पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है और यहां से एस.पी. मुदाहनुमेगौड़ा सांसद हैं. लेकिन इस बार गठबंधन के समझौते के तहत कांग्रेस समर्थित जेडीएस का उम्मीदवार तुमकुर सीट से चुनाव लड़ेगा.
Read more »
मैसूर लोकसभा सीट पर कांग्रेस-BJP के बीच कड़ी टक्कर का इतिहासमैसूर लोकसभा सीट पर 2014 के चुनाव में बीजेपी के प्रताप सिम्हा ने कांग्रेस के अब्बगोरू एच विश्वनाथ को 31 हजार वोटों से हराया. प्रताप सिम्हा को 5.03 लाख और अब्बगोरू एच विश्वनाथ को 4.72 लाख वोट मिले थे.
Read more »
पंजाब: छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कियापटियाला: छह छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया PunjabUniversity RajeevGandhiNationalUniversityofLaw Patiala StudentProtest पंजाबयूनिवर्सिटी राजीवगांधीनेशनलयूनिवर्सिटीऑफलॉ पटियाला छात्रप्रदर्शन
Read more »
Opinion: 2019 का चुनाव मोदी के राष्ट्रवाद और कांग्रेस के जीवन-मरण के बीच– News18 हिंदीOpinion: 2014 की बात की जाए तो नरेंद्र मोदी ने ठीक उसी तरह से अपना अभियान शुरू किया जैसे कोई डॉक्टर की बताई दवाई का पालन करता है ElectionsWithNews18 BattleOf2019 INCIndia BJP4India
Read more »
कोहली और धोनी के धुरंधरों के मुकाबले से होगा आईपीएल का आगाजचेन्नई। उम्र के साथ प्रदर्शन में निखरती जा रही महेंद्र सिंह धोनी की गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और अब तक तमाशाई क्रिकेट के इस सबसे बड़े महासमर में खिताब को तरस रही विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग का शनिवार को आगाज हो जाएंगा।
Read more »
अजलन शाह कप में जापान के खिलाफ अभियान का आगाज करेगा भारतइपोह। पिछले साल की निराशा को भुलाते हुए भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को 28वें सुल्तान अजलन शाह कप के पहले मैच में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।
Read more »
