इस लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं. जानिए इस सीट से जुड़ीं कई और अहम् बातें. IndiaElects
कर्नाटक की अहम लोकसभा सीटों में से एक मैसूर सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर होती है. वोडेयार-मैसूर जिले में फैली इस सीट पर पिछली बार बीजेपी के प्रताप सिम्हा जीते थे. उन्होंने कांग्रेस के सांसद अब्बगोरू एच विश्वनाथ को करीब 30 हजार मतों से मात दी थी.
इस सीट पर 18 अप्रैल को मतदान होगा. टीपू सुल्तान ने साल 1799 तक इस शहर पर राज किया. श्रीरंगपट्टनम के युद्ध में टीपू सुल्तान की मौत हो गई और फिर मैसूर पर अंग्रेजों ने शासन किया. टीपू सुल्तान के मैसूर पैलेस यानी अम्बा विलास महल के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध मैसूर कावेरी और काबीनी नदी के किनारे बसा है. नदियों के किनारे होने के कारण है कि इस इलाके की मुख्य आजीविका खेती पर निर्भर है. इसके अलावा मैसूर में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने जाते हैं. इस लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं.1977 में वजूद में आई मैसूर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है. 1977 के चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के एचडी तुलसीदास जीते थे. इसके बाद 1980 में इस सीट से एम. राजशेखरामुर्थी जीते. 1984 और 1989 का चुनाव कांग्रेस के ही श्रीकांतादत्ता नरसिंहाराज वाडियर जीते. 1991 में कांग्रेस के चंद्रप्रभा जीतीं. 1996 में एक बार फिर कांग्रेस के टिकट पर श्रीकांतादत्ता नरसिंहाराज वाडियर जीतने में कामयाब रहे. 1996 में इस सीट पर पहली बार बीजेपी का खाता खुला और सीएच विजयशंकर जीते. 1999 में कांग्रेस ने फिर वापसी की. कांग्रेस के टिकट पर श्रीकांतादत्ता नरसिंहाराज वाडियर चौथी बार संसद पहुंचे. इसके बाद 2004 के चुनाव में एक बार फिर बीजेपी के सीएच विजयशंकर जीतने में कामयाब हुए. हालांकि, 2009 का चुनाव वह हार गए और कांग्रेस के टिकट पर अब्बगोरू एच विश्वनाथ जीते. 2014 के चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के प्रताप सिम्हा ने जीत दर्ज की.इस सीट पर लिंगायत और वोक्कालिगा समुदाय का दबादबा है. बताया जाता है कि दोनों समुदायों की आबादी करीब 3 लाख है. इसके बाद खुरुबास करीब 1.30 लाख, मुस्लिम करीब 1.50 लाख, नायाकस करीब 1 लाख, ओबीसी करीब 2 लाख, ब्राह्मण करीब 1.30 लाख, दलित करीब 2.20 लाख हैं. इस सीट पर मतदाताओं की संख्या 17.23 लाख है. इनमें 8.67 लाख पुरुष और 8.55 लाख महिला वोटर हैं. इस लोकसभा सीट के अतंर्गत आठ विधानसभा सीटें आती हैं. 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 3 सीट , जेडीएस ने 4 सीट और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी.2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रताप सिम्हा ने कांग्रेस के अब्बगोरू एच विश्वनाथ को 31 हजार वोटों से हराया. प्रताप सिम्हा को 5.03 लाख और अब्बगोरू एच विश्वनाथ को 4.72 लाख वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर रहे जेडीएस के चंद्रशेखराह को 1.38 लाख वोट मिले थे. इस चुनाव में बसपा चौथे और आम आदमी पार्टी 5वें स्थान पर रही थी. मैसूर से सांसद प्रताप सिम्हा पेशे पत्रकार थे. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 1999 में कन्नड़ अखबार विजया कर्नाटक में बतौर ट्रेनी शुरू की थी. इस दौरान उन्होंने कई अखबार और मैगजीन में काम किया. 2014 में उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन की और मैसूर से चुनाव लड़े. उन्होंने सांसद बनने के बाद कहा था कि 33 दिनों में वह एक स्तंभकार से सांसद बन गए. जून 2015 में सिम्हा भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य बने थे. चुनाव में दिए गए हलफनामे के मुताबिक, प्रताप सिम्हा के पास 63.21 लाख की संपत्ति है. इसमें 12.21 लाख की चल संपत्ति और 51 लाख की अचल संपत्ति शामिल है. उनके ऊपर 44 लाख की देनदारी है. मार्च, 2019 में तक mplads.gov.in पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, प्रताप सिम्हा ने अभी तक अपनी सांसद निधि से क्षेत्र के विकास के लिए 22.84 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. उन्हें सांसद निधि से अभी तक 22.89 करोड़ मिले हैं. उन्होंने सांसद निधि की 99.50 फीसदी राशि खर्च की है. संसद में सिम्हा की प्रदर्शन की बात करें तो वह लोकसभा की 331 बैठकों में से 293 में मौजूद रहे हैं. इसके अलावा बीजेपी सांसद ने 684 सवाल किए और 11 चर्चाओं में हिस्सा लिया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के गढ़ आउटर मणिपुर सीट के बारे में जाने सब कुछपहाड़ियों और घाटियों में बसे मणिपुर राज्य में दो चरणों में मतदान होने हैं. पहले चरण में 11 अप्रैल और दूसरे चरण में 18 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके बाद 23 मई को नतीजे आएंगे. साल 2014 में आउटर मणिपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के थांगसो बाइटे को जीत मिली थी.
Read more »
लोकसभा चुनावः क्या कांग्रेस को अपने गढ़ इनर मणिपुर सीट पर मिलेगी चुनौती?इनर मणिपुर लोकसभा सीट जीतने के लिए जंग शुरू हो गई है. इससे पहले साल 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से डॉ. थोकचोम मेन्या ने जीत दर्ज की. 10 मार्च को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मणिपुर में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. 11 अप्रैल को पहले और 18 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान होंगे. इसके बाद 23 मई 2019 को चुनाव के नतीजे आएंगे.
Read more »
लोकसभा चुनाव : सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में ट्विस्ट, 13 सीटों की डिमांड पर अड़ी कांग्रेसमहागठबंधन की मीटिंग के बाद नेता भले ही मुस्कुराते हुए सबकुछ ठीक होने का दावा कर रहे हों, लेकिन सीट शेयरिंग को लेकर सबकुछ ठीक नहीं है.
Read more »
कोप्पल लोकसभा सीट पर BJP का कब्जा, कांग्रेस को वापसी की आसकोप्पल लोकसभा सीट पर अब तक हुए कुल 16 चुनावों में 10 बार कांग्रेस को जीत मिली है. साथ ही इस सीट पर 2 बार भारतीय जनता पार्टी ने भी जीत दर्ज की है. साल 2009 में पहली बार बीजेपी यहां से जीती थी और पिछले चुनाव में भी केद्र में सत्ताधारी दल ने अपनी सफलता को दोहराया.
Read more »
मांड्या लोकसभा सीट से देवगौड़ा के पोते निखिल को टिकट, जानें सीट का इतिहासमई 2018 में मांड्या सीट पर हुए उपचुनाव में फिर से जेडीएस के ही एल. आर. शिवराम गौड़ा यहां से चुनाव जीतने में सफल रहे थे. जेडीएस ने इस बार मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी को मांड्या से टिकट दिया है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: जानिए बिहार NDA में किस पार्टी को मिली कौन सी सीट– News18 हिंदीविश्वस्त सूत्रों के अनुसार बीजेपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर फैसला हो गया है. बताया जा रहा है कि अन्य साथी दलों के उम्मीदवारों के नाम पर भी फैसला हो गया है.
Read more »
लोकसभा चुनाव : पाकिस्तान के नापाक इरादों को ध्वस्त करने के लिए भारत ने बनाई यह योजनाजम्मू। पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ बिगड़ते संबंधों कारण जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में मतदान करवाना चुनाव आयोग के लिए पहले से अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है। चुनाव के मद्देनजर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ, आतंकी हमले या गोलीबारी की संभावना को देखते हुए जम्मू, कठुआ जिले में 198 किमी अंतरराष्ट्रीय सीमा व 6 जिलों में फैली 814 किमी लंबी एलओसी पर स्थित सैंकड़ों मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए हैं। यही नहीं, पिछले साल 26 नवंबर को पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर सीजफायर ने 18 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन इस खुशी के बावजूद उस पार से चुनाव के दौरान की जाने वाली गड़बड़ की आशंका के चलते प्रशासन ने मतदान की खातिर आपात योजनाएं अभी से तैयार करनी आरंभ कर दी हैं।
Read more »
MP: दिग्विजय सिंह को कठिन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहते हैं CM कमलनाथकमलनाथ ने कहा कि मैंने दिग्वियज सिंह से आग्रह किया है कि अगर वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह किसी कठिन सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ें. भोपाल और इन्दौर जैसी लोकसभा सीटों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2-3 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां से हम 30-35 साल से नहीं जीते हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव: आडवाणी की सीट से अमित शाह को लड़ाना चाहते हैं भाजपा कार्यकर्तागुजरात भाजपा के कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी अध्यक्ष राज्य में गांधीनगर संसदीय सीट से चुनाव लड़े जहां मतदान 23 अप्रैल को होगा। पार्टी के एक विधायक ने रविवार को यह जानकारी दी।
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: नाराज गिरिराज सिंह को मनाएंगे चिराग पासवान, नवादा सीट को लेकर मनमुटाव- Amarujalaबिहार की नवादा सीट लोजपा के खाते में जाने से नाराज चल रहे गिरिराज सिंह को लेकर चिराग पासवान का बयान आया है। चिराग पासवान
Read more »
होली के बाद होगा मध्यप्रदेश बीजेपी के लोकसभा टिकटों का एलान, टिकट को लेकर कई टकरावभोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में उम्मीदवारों के टिकट को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। सूबे में सत्ता में काबिज कांग्रेस में जहां टिकट को लेकर पूरा मंथन दिल्ली में हो रहा है तो दूसरी ओर प्रदेश की 26 लोकसभा सीटों पर काबिज बीजेपी में टिकट को लेकर अभी प्रदेश स्तर पर मंथन हो रहा है।
Read more »
