गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और अब तक खिताब को तरस रही विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग की होगी शुरुआत IPL2019 IPL msdhoni imVkohli
कोहली की टीम अगर धोनी के धुरंधरों को उनके गढ में हरा देती है तो इससे बड़ी शुरुआत उनके लिए नहीं हो सकती। चेन्नई की कोर टीम की उम्र 30 बरस के पार है। मसलन धोनी और शेन वाटसन दोनों 37 वर्ष के हैं जबकि ड्वेन ब्रावो 35, फाफ डु प्लेसिस 34, अंबाती रायुडू और केदार जाधव 33 और सुरेश रैना 32 बरस के हैं। स्पिनर इमरान ताहिर 39 और हरभजन सिंह 38 वर्ष के हैं। भारतीय टीम से बाहर लेग स्पिनर कर्ण शर्मा और तेज गेंदबाज मोहित शर्मा भी 30 वर्ष के पार हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम चेन्नई ने हालांकि उम्र को हमेशा धता बताया है। यह टीम हमेशा शीर्ष चार में रही और उस के उत्साही दर्शकों को हमेशा जश्न मनाने के मौके दिए हैं। जहां चेन्नई तीन बार की चैम्पियन है, वहीं बैंगलोर टीम में कई बड़े नाम होने के बावजूद अभी तक खिताब नहीं जीत सकी है। शनिवार के मैच का नतीजा गेंदबाजों पर और दबाव का सामना करने की क्षमता पर निर्भर होगा। चेन्नई के अंबाती रायुडू और रवींद्र जडेजा अच्छा प्रदर्शन करके विश्व कप टीम में जगह बनाना चाहेंगे। वहीं बैंगलोर के तेज गेंदबाज उमेश यादव की नजरें भी आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर विश्व कप टीम में जगह पुख्ता करने पर लगी होंगी। आरसीबी के खिलाफ चेन्नई ने 15 मैच जीते और सात हारें हैं जबकि एक का नतीजा नहीं निकला। आरसीबी की चिंता का सबब विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता भी है। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल उसके लिए ट्रंपकॉर्ड हो सकते हैं लेकिन उन्हें उचित विश्राम की भी जरूरत होगी। टीम : चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी , सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, शेन वाटसन, फाफ डु प्लेसिस, मुरली विजय, केदार जाधव, सैम बिलिंग्स, रविंद्र जडेजा, ध्रुव शोरे, चैतन्य विश्नोई, रितुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, हरभजन सिंह, मिशेल सेंटनेर, शरदुल ठाकुर, मोहित शर्मा, के एम आसिफ, डेविड विले, दीपक चहार, एन जगदीशन। रायल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली , ए बी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायेर, शिवम दुबे, नाथन कूल्टर नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिच क्लासेन, मोईन अली, कोलिन डि ग्रांडहोमे, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पी, गुरकीरत सिंह, प्रयास रॉय बर्मन, कुलवंत केजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह।.
कोहली की टीम अगर धोनी के धुरंधरों को उनके गढ में हरा देती है तो इससे बड़ी शुरुआत उनके लिए नहीं हो सकती। चेन्नई की कोर टीम की उम्र 30 बरस के पार है। मसलन धोनी और शेन वाटसन दोनों 37 वर्ष के हैं जबकि ड्वेन ब्रावो 35, फाफ डु प्लेसिस 34, अंबाती रायुडू और केदार जाधव 33 और सुरेश रैना 32 बरस के हैं। स्पिनर इमरान ताहिर 39 और हरभजन सिंह 38 वर्ष के हैं। भारतीय टीम से बाहर लेग स्पिनर कर्ण शर्मा और तेज गेंदबाज मोहित शर्मा भी 30 वर्ष के पार हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम चेन्नई ने हालांकि उम्र को हमेशा धता बताया है। यह टीम हमेशा शीर्ष चार में रही और उस के उत्साही दर्शकों को हमेशा जश्न मनाने के मौके दिए हैं। जहां चेन्नई तीन बार की चैम्पियन है, वहीं बैंगलोर टीम में कई बड़े नाम होने के बावजूद अभी तक खिताब नहीं जीत सकी है। शनिवार के मैच का नतीजा गेंदबाजों पर और दबाव का सामना करने की क्षमता पर निर्भर होगा। चेन्नई के अंबाती रायुडू और रवींद्र जडेजा अच्छा प्रदर्शन करके विश्व कप टीम में जगह बनाना चाहेंगे। वहीं बैंगलोर के तेज गेंदबाज उमेश यादव की नजरें भी आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर विश्व कप टीम में जगह पुख्ता करने पर लगी होंगी। आरसीबी के खिलाफ चेन्नई ने 15 मैच जीते और सात हारें हैं जबकि एक का नतीजा नहीं निकला। आरसीबी की चिंता का सबब विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता भी है। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल उसके लिए ट्रंपकॉर्ड हो सकते हैं लेकिन उन्हें उचित विश्राम की भी जरूरत होगी। टीम : चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी , सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, शेन वाटसन, फाफ डु प्लेसिस, मुरली विजय, केदार जाधव, सैम बिलिंग्स, रविंद्र जडेजा, ध्रुव शोरे, चैतन्य विश्नोई, रितुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, हरभजन सिंह, मिशेल सेंटनेर, शरदुल ठाकुर, मोहित शर्मा, के एम आसिफ, डेविड विले, दीपक चहार, एन जगदीशन। रायल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली , ए बी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायेर, शिवम दुबे, नाथन कूल्टर नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिच क्लासेन, मोईन अली, कोलिन डि ग्रांडहोमे, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पी, गुरकीरत सिंह, प्रयास रॉय बर्मन, कुलवंत केजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एक लड़की के देह व्यापार के धंधे में फंसने और निकलने की कहानी1993 में बाछड़ा समुदाय के पुनर्वास के लिए जबाली योजना शुरू करने का ऐलान किया गया, लेकिन आज तक ये योजना लागू नहीं हो पाई.
Read more »
आम आदमी के असली 'पोस्टर बॉय' थे मनोहर पर्रिकर-Navbharat Timesमनोहर गोपालकृष्ण प्रभु पर्रिकर की जिंदगी 13 दिसंबर 1955 को गोवा के मापुसा एक मध्यमवर्गीय परिवार से शुरू हुई। सामान्य परिवेश से निकलर उन्होंने आईआईटी मुंबई से शिक्षित होने से लेकर गोवा के मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री और फिर गोवा के मुख्यमंत्री के तौर पर आखिरी सांस ली। पर्रिकर की जिंदगी एक आम आदमी के पोस्टर बॉय बनने की कहानी की जबरदस्त मिसाल है। आगे की स्लाइड में देखें उनकी राजनीति और जिंदगी के चमकते और संघर्ष से सफलता तक की कहानी...
Read more »
...स्वराज भवन का वो कमरा, इंदिरा की कहानी और प्रियंका गांधी के बचपन की वो यादेंप्रियंका गांधी प्रयागराज से अपने चुनाव प्रचार का आगाज कर रही हैं. इस दौरान प्रयागराज पहुंचीं प्रियंका ने स्वराज भवन की एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी दादी व पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को याद किया.
Read more »
बीजेपी नेता ने पांव छुए तो भी नहीं रुके योगी, अखिलेश ने गर्मजोशी से किया स्वागतLok Sabha Election 2019: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने एक व्यवहार को लेकर ट्वीटर पर आलोचना के शिकार बन रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव को वाहवाही मिल रही है। दरअसल, बीजेपी के नेता आईपी सिंह ने योगी के पैर छुए, लेकिन वह बिना गौर फरमाए आगे निकल गए, जबकि अखिलेश ने बीजेपी नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया।
Read more »
बिहार BJP में घमासान, सीटों की अदला बदली से नेताओं में अनबनबीजेपी में सबसे बडी घामासान की वजह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीट नवादा एलजेडी के हिस्से में जाने से और शाहनवाज हुसैन की सीट जेडीयू को जाने की वजह से हैं. केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पटना साहिब से सीट तय होने की खबर को लेकर उनके और राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के बीच तनातनी जारी है. भागलपुर और बाल्मीकीनगर की सीट जेडीयू को जाने से स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिख रही है और कई मंडल अध्यक्षों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश भी की है.
Read more »
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की छठी लिस्ट जारी, महाराष्ट्र और केरल के 9 नामकांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए छठी लिस्ट जारी कर दी है. मंगलवार रात को जारी की गई लिस्ट में केरल और महाराष्ट्र की 9 सीटों पर टिकट जारी किए गए हैं.
Read more »
