IndiaElects मीनाक्षी लेखी ने मीडिया को कटघरे में खड़ा कर दिया (sushantm870)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर और धाकड़ बल्लेबाज गौतम गंभार ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. माना जा रहा है कि गंभीर को बीजेपी नई दिल्ली की सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है. जब इसे लेकर पत्रकारों ने नई दिल्ली से मौजूदा सांसद और इस सीट पर अपना दावा ठोक रही मीनाक्षी लेखी से उनके टिकट कटने को लेकर सवाल पूछा तो वो भड़क गई.
दरअसल, एक तरफ दो केंद्रीय मंत्रियों के मौजूदगी में गंभीर पार्टी बीजेपी में शामिल हो रहे थे, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी की एक अहम बैठक चल रही थी. बैठक में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से लेकर से लेकर केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन जैसे बीजेपी के बड़े नेता मौजूद थे. बैठक खत्म हुई और टिकट बंटवारे को लेकर मीनाक्षी लेखी से जब सवाल किए गए तो वो तिलमिला गईं. दिल्ली प्रदेश बीजेपी दफ्तर की बैठक में राज्य के मौजूदा सांसदों के भविष्य पर चर्चा चल रही थी. जहां रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण राज्य कार्यालय में टिकटों की चर्चा कर रही थीं. दिल्ली के उम्मीदवारों पर देर तक हुई चर्चा के बाद जब नई दिल्ली सीट की सांसद मीनाक्षी लेखी बाहर निकलीं तो उनके तेवर कुछ ज्यादा ही तल्ख थे. बीजेपी की तरफ से दिल्ली के सातों उम्मीदवारों को लेकर चयन प्रक्रिया अंतिम दौर में है. गौतम गंभीर के शामिल होने के काफी समय पहले से ही उनके नई दिल्ली सीट से लड़ने की अटकलें जारी हैं. इसका मतलब है कि हमारी पार्टी अच्छा करने जा रही है. इसके तुरंत बाद जब नई दिल्ली सीट से गंभीर को टिकट मिलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मीडिया को कठघरे में खड़ा कर दिया. मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ये जो फेक न्यूज मीडिया चला रहा हैं इसे बंद कर दीजिए.बीजेपी कोर कमेटी की बैठक के बाद दिल्ली की सीटों पर तीन-तीन नाम तय कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे गए हैं. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि दिल्ली के सातों सांसदों के नामों पर चर्चा हुई और बीजेपी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन करेगी. मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के लिए हम अच्छे से अच्छा उम्मीदवार ढूंढ रहे हैं और पार्टी नामों का ऐलान जल्द करेगी.बीजेपी में शामिल होने के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर बीजेपी की सदस्यीता ग्रहण की है. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि गौतम गंभीर के आने से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा फायदा होगा और बीजेपी भी गंभीर की प्रतिभा का उपयोग करेगी. वहीं, टिकट मिलने के सवाल पर जेटली ने कहा कि यह निर्णय लोकसभा चुनाव से जुड़ी कमेटी करेगी, अभी इसपर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में BJP के बैठकों का दौर जारी, ऐलान हो सकता है पहले चरण के उम्मीदवारों का नामबीजेपी आज पहले चरण के चुनाव के उम्मदीवारों की सूची जारी कर सकता है.
Read more »
पत्नियों को टिकट दिलाने के लिए मशक्कत कर रहे बिहार के बाहुबली-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: लोकसभा चुनावों के लिए ताकतवर नेता और पूर्व डॉन अपनी पत्नियों को टिकट दिलाने की कोशिशों में जुटे हैं। यहां तक कि पार्टियों को चेतावनी तक दी जाने लगी है।
Read more »
खिलाड़ियों का है राजनीति से गहरा नाता, इस बार गंभीर-सहवाग कर सकते हैं एंट्रीइस साल होने वाले चुनाव में गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं.
Read more »
गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का लंबी बीमारी के बाद निधन, राष्ट्रपति ने ट्वीट कर दी जानकारीराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी. इससे कुछ समय पहले ही सीएमओ ऑफिस ने ट्वीट कर बताया था कि उनकी हालत गंभीर थी. डॉक्टर अपनी ओर से इलाज की पूरी कोशिश कर रहे थे. उनके निधन की खबर सुनते ही उनके घर के बाहर लोगों का हुजूम लग गया.
Read more »
'मोहल्ले पर मुस्लिम कब्जा कर लेंगे', वडोदरा के लोगों ने दी चुनाव के बायकॉट की धमकीआरोप है कि यह जमीन दो साल पहले एक बिल्डर को दी गई थी। अब अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति को जमीन ट्रांसफर करने की कोशिश हो रही है। आशंका है कि चूंकि यह इलाका अशांत क्षेत्र अधिनियम के तहत आता है, इसलिए बहुसंख्यक धीरे-धीरे यहां से भगा दिए जाएंगे।
Read more »
मुस्लिम देशों का नेता बनने के लिए अर्दोआन ऐसा कर रहे हैं?तुर्की के राष्ट्रपति रैचेप तैयप अर्दोआन अपनी रैलियों में न्यूज़ीलैंड हमले का वीडियो दिखा रहे हैं, लोगों से समर्थन मांग रहे हैं.
Read more »
नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए हर संभव कोशिश कर रही सीबीआईCBI making all efforts to get Nirav Modi extradited from UK | मोदी और मेहुल चौकसी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप सीबीआई और ईडी कर रही मामले की जांच
Read more »
अमेरिका ने पाक को चेताया- गंभीर संकट पैदा कर देगा भारत में एक और आतंकी हमलाअमेरिका ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए है कहा है कि भारत में एक और आतंकी हमला उसके लिए गंभीर संकट पैदा कर देगा। पाकिस्तान को जैश और लश्कर के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी।
Read more »
शाहरुख खान के खिलाफ ट्वीट कर बुरे फंसे करन जौहर, ट्रेंड हो रहा है #ShameOnKaranJohar– News18 हिंदीशाहरुख खान (Shahrukh Khan) के खिलाफ पोस्ट करने के बाद सोशल मीडिया पर ShameOnKaranJohar ट्रेंड कर रहा है.
Read more »
