पत्नियों को टिकट दिलाने के लिए मशक्कत कर रहे बिहार के बाहुबली via NavbharatTimes ElectionsWithTimes LokSabhaElections2019
पटना लोकसभा चुनावों के लिए पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान शुरू कर दिया है। इसी के साथ बिहार के बाहुबली भले ही खुद चुनावी मैदान में ताकत न दिखा पा रहे हों, अपनी पत्नियों को टिकट दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। यहां तक कि जेल में सजा काट रहे आनंद मोहन ने तो चेतावनी तक दे डाली है कि अगर पत्नी को टिकट नहीं मिला तो ठीक नहीं होगा। काट रहे सजा, गठबंधन को चेतावनी डॉन से राजनेता बने आंनद मोहन ने राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के महागठबंधन को चेतावनी दी है कि अगर आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पत्नी लवली आनंद को शिवहर से टिकट नहीं मिला तो भयानक परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सहरसा सिविल कोर्ट में एक केस की सुनवाई के मामले में पहुंचे आंनद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी पत्नी लवली राज्य में कहीं से भी चुनाव लड़कर जीत सकती हैं। आनंद बिहार पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह गोपालगंज डीएम जी कृष्णैय्या की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा झेल रहे हैं। जमानत पर अनंत, राहुल की रैली में रहे थे आगे बाहुबली अनंत सिंह अपनी पत्नी नीलम देवी के लिए मुंगेर से कांग्रेस का टिकट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जनता दल से अपनी राहें अलग कर 2015 में जेल में रहते हुए मोकामा से विधानसभा सीट जीती थी। नीलम ने उस वक्त पति के लिए खूब प्रचार किया था। अनंत फिलहाल जमानत पर हैं। उन्होंने 3 फरवरी को पटना में हुआ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। गिरिराज की सीट पर वीणा अपने धन-बल के लिए मशहूर सूरजभान सिंह उर्फ सूरज सिंह भी अपनी पत्नी वीणा देवी को टिकट दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। 2014 में वीणा ने मुंगेर लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर जेडी के राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह को हराया था। वीणा इस बार नवाडा से चुनाव लड़ेंगी जहां से केंद्रीय मंत्री गरिराज सिंह 2014 में जीत थे।.
पटना लोकसभा चुनावों के लिए पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान शुरू कर दिया है। इसी के साथ बिहार के बाहुबली भले ही खुद चुनावी मैदान में ताकत न दिखा पा रहे हों, अपनी पत्नियों को टिकट दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। यहां तक कि जेल में सजा काट रहे आनंद मोहन ने तो चेतावनी तक दे डाली है कि अगर पत्नी को टिकट नहीं मिला तो ठीक नहीं होगा। काट रहे सजा, गठबंधन को चेतावनी डॉन से राजनेता बने आंनद मोहन ने राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के महागठबंधन को चेतावनी दी है कि अगर आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पत्नी लवली आनंद को शिवहर से टिकट नहीं मिला तो भयानक परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सहरसा सिविल कोर्ट में एक केस की सुनवाई के मामले में पहुंचे आंनद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी पत्नी लवली राज्य में कहीं से भी चुनाव लड़कर जीत सकती हैं। आनंद बिहार पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह गोपालगंज डीएम जी कृष्णैय्या की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा झेल रहे हैं। जमानत पर अनंत, राहुल की रैली में रहे थे आगे बाहुबली अनंत सिंह अपनी पत्नी नीलम देवी के लिए मुंगेर से कांग्रेस का टिकट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जनता दल से अपनी राहें अलग कर 2015 में जेल में रहते हुए मोकामा से विधानसभा सीट जीती थी। नीलम ने उस वक्त पति के लिए खूब प्रचार किया था। अनंत फिलहाल जमानत पर हैं। उन्होंने 3 फरवरी को पटना में हुआ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। गिरिराज की सीट पर वीणा अपने धन-बल के लिए मशहूर सूरजभान सिंह उर्फ सूरज सिंह भी अपनी पत्नी वीणा देवी को टिकट दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। 2014 में वीणा ने मुंगेर लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर जेडी के राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह को हराया था। वीणा इस बार नवाडा से चुनाव लड़ेंगी जहां से केंद्रीय मंत्री गरिराज सिंह 2014 में जीत थे।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रवक्ताओं को चुनावी मैदान में उतारेगी BJP, पुरी से संबित पात्रा को मिल सकता है टिकटLok Sabha Elections भारतीय जनता पार्टी इस बार अपने कई प्रवक्ताओं को चुनावी मैदान में उतार सकती है. खबरें हैं कि संबित पात्रा इस बार ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से किस्मत आजमा सकते हैं.
Read more »
साक्षी महाराज को टिकट कटने का डर, BJP को चेताया- नतीजे अच्छे नहीं होंगेसाक्षी महाराज ने बाकायदा लिखित में पार्टी को यह चेतावनी दी है कि अगर उन्नाव से उनका टिकट काटा गया तो इसके नतीजे अच्छे नहीं होंगे.
Read more »
ममता बनर्जी ने किया उम्मीदवारों के नामों का एलान, मुनमुन सेन को आसनसोल से टिकट- Amarujalaममता बनर्जी ने किया उम्मीदवारों के नामों का एलान, मुनमुन सेन को आसनसोल से टिकट AITCofficial MamataOfficial TMC votekaro
Read more »
मुलायम को अखिलेश ने फिर किया नजरअंदाज, नहीं दिया अपर्णा यादव को टिकटयह भी कहा जा रहा था कि इस बार इस सीट से यादव परिवार का सदस्य मैदान होगा.
Read more »
एनसीपी की दूसरी लिस्ट में 5 नाम, शरद पवार के पोते पार्थ को मावल से टिकटएनसीपी ने बीड लोकसभा सीट से बजरंग सानोवने, दिंडोरी से धनराज महाने और शिरूर से मराठी फिल्मों के अभिनेता अमोल कोल्हे को चुनावी समर में उतारा है.
Read more »
मध्य प्रदेश: बीजेपी नेताओं में लोकसभा चुनाव के लिए बच्चों को टिकट दिलाने की होड़अब खुद भाजपा में इस बार अपनों के लिए टिकट मांगने की होड़ लगी है. मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने अपने बेटे अभिषेक भार्गव तो वहीं पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने अपनी बेटी मौसम बिसेन को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बताया है.
Read more »
मांड्या लोकसभा सीट से देवगौड़ा के पोते निखिल को टिकट, जानें सीट का इतिहासमई 2018 में मांड्या सीट पर हुए उपचुनाव में फिर से जेडीएस के ही एल. आर. शिवराम गौड़ा यहां से चुनाव जीतने में सफल रहे थे. जेडीएस ने इस बार मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी को मांड्या से टिकट दिया है.
Read more »
