'मोहल्‍ले पर मुस्लिम कब्‍जा कर लेंगे', वडोदरा के लोगों ने दी चुनाव के बायकॉट की धमकी

United States News News

'मोहल्‍ले पर मुस्लिम कब्‍जा कर लेंगे', वडोदरा के लोगों ने दी चुनाव के बायकॉट की धमकी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 133 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 63%

गुजरात: मोहल्‍ले पर कब्‍जा कर लेंगे मुसलमान, आरोप लगाकर नागरिकों ने दी चुनावी बायकॉट की धमकी

गुजरात: मोहल्‍ले पर मुसलमानों का कब्‍जा, आरोप लगाकर नागरिकों ने दी चुनावी बायकॉट की धमकी ईएनएस March 19, 2019 8:06 AM वडोदरा के निजामपुर इलाके में चुनावी बायकॉट की धमकी देते बैनर लगे हैं। वडोदार के निजामपुरा की 52 सोसायटीज ने आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्‍कार की धमकी दी है। पूर्व भाजपा मेयर भरत शाह की अगुवाई में नागरिक एक बिल्‍डर द्वारा करीब 800 मुस्लिमों के लिए कॉलोनी बनाने की योजना का विरोध कर रहे हैं। नागरिकों ने अपने दरवाजों पर इससे जुड़े बैनर लगाए हैं और जिलाधिकारी को कई ज्ञापन सौंपे हैं। बैनरों में लिखा है, “बायकॉट इलेक्‍शन! एक अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के 800 से ज्‍यादा लोगों के लिए एक कॉलोनी बनाने की साजिश को रोकने की जरूरत है। आगामी चुनावों के लिए, किसी पार्टी का कोई नेता हमारी सोसायटी में नहीं आ सकता।” जिलाधिकारी कार्यालय की ओर जाते समय सोसायटी में रहने वालों ने जो बैनर थाम रखे थे, उनपर लिखा था- “जागो हिंदू जागो, हिंदू-बहुल इलाकों को बचाओ। निजामपुरा की 40 से ज्‍यादा सोसायटीज के हिंदुओं के पलायन को रोको। एक विशेष अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के 800 से ज्‍यादा लोगों के लिए घरों के निर्माण को रोको। ‘सबको साथ सबका बचाव’।” ऐसा ही विरोध 2015 में सयाजीपुरा इलाके के लोगों ने किया था जब कल्‍याण नगर स्‍लम के मुस्लिम रहवासियों को किफायदी घरों की योजना के तहत फ्लैट अलॉट किए गए थे। तब वडोदरा के मेयर रहे भरत शाह ने नगर निगम की योजना वापस ले ली थी और करीब 450 परिवारों को बेघर कर दिया था। अब शाह के नेतृत्‍व में निजामपुरा की सोसायटीज के लोगों ने जिलाधिकारी को 500 से ज्‍यादा रहवासियों के हस्‍ताक्षर वाला ज्ञापन सौंपा है। नागरिकों का आरोप है कि गांव की जमीन दो साल पहले एक बिल्‍डर को दी गई थी। यह जमीन अब अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के एक व्‍यक्ति को ट्रांसफर करने की कोशिश हो रही है। नागरिकों की चिंता है कि चूंकि यह इलाका अशांत क्षेत्र अधिनियम के तहत आता है, बहुसंख्‍यक धीरे-धीरे यहां से भगा दिए जाएंगे। Also Read शाह ने कहा, “जिस जमीन की बात हो रही है वह गौचर है। रोजगार को बढ़ावा देने के लिए यहां एक फैक्‍ट्री लगाने की अनुमति दी गई थी लेकिन वह प्रोजेक्‍ट कभी पूरा नहीं हुआ और जगह खाली पड़ी है। दो साल पहले, कॉम्‍प्‍लेक्‍स बनाने के लिए जमीन एक बिल्‍डर को दे दी गई। यह इलाका अशांत क्षेत्र अधिनियम के तहत आता है जिसका मतलब है कि जमीन बेचने से पहले किसी को भी जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी।” पूर्व वडोदरा मेयर ने आगे कहा, “इस जमीन के पास में अल्‍पसंख्‍यक समुदाय रह रहा है और अगर कॉम्‍प्‍लेक्‍स में वो रहने लगे तो हम धीरे-धीरे इलाके से बाहर कर दिए जाएंगे। इसीलिए हम प्रशासन ने आश्‍वासन चाहते हैं कि ऐसा कोई पलायन न हो।” शाह ने कहा कि वे लोग पिछले दो साल से ज्ञापन सौंप रहे हैं मगर कुछ नहीं हुआ। इस संबंध में सब-डिविजनल मजिस्‍ट्रेट महिपालसिंह चूड़ास्‍मा ने अब जांच शुरू कर दी है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.

गुजरात: मोहल्‍ले पर मुसलमानों का कब्‍जा, आरोप लगाकर नागरिकों ने दी चुनावी बायकॉट की धमकी ईएनएस March 19, 2019 8:06 AM वडोदरा के निजामपुर इलाके में चुनावी बायकॉट की धमकी देते बैनर लगे हैं। वडोदार के निजामपुरा की 52 सोसायटीज ने आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्‍कार की धमकी दी है। पूर्व भाजपा मेयर भरत शाह की अगुवाई में नागरिक एक बिल्‍डर द्वारा करीब 800 मुस्लिमों के लिए कॉलोनी बनाने की योजना का विरोध कर रहे हैं। नागरिकों ने अपने दरवाजों पर इससे जुड़े बैनर लगाए हैं और जिलाधिकारी को कई ज्ञापन सौंपे हैं। बैनरों में लिखा है, “बायकॉट इलेक्‍शन! एक अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के 800 से ज्‍यादा लोगों के लिए एक कॉलोनी बनाने की साजिश को रोकने की जरूरत है। आगामी चुनावों के लिए, किसी पार्टी का कोई नेता हमारी सोसायटी में नहीं आ सकता।” जिलाधिकारी कार्यालय की ओर जाते समय सोसायटी में रहने वालों ने जो बैनर थाम रखे थे, उनपर लिखा था- “जागो हिंदू जागो, हिंदू-बहुल इलाकों को बचाओ। निजामपुरा की 40 से ज्‍यादा सोसायटीज के हिंदुओं के पलायन को रोको। एक विशेष अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के 800 से ज्‍यादा लोगों के लिए घरों के निर्माण को रोको। ‘सबको साथ सबका बचाव’।” ऐसा ही विरोध 2015 में सयाजीपुरा इलाके के लोगों ने किया था जब कल्‍याण नगर स्‍लम के मुस्लिम रहवासियों को किफायदी घरों की योजना के तहत फ्लैट अलॉट किए गए थे। तब वडोदरा के मेयर रहे भरत शाह ने नगर निगम की योजना वापस ले ली थी और करीब 450 परिवारों को बेघर कर दिया था। अब शाह के नेतृत्‍व में निजामपुरा की सोसायटीज के लोगों ने जिलाधिकारी को 500 से ज्‍यादा रहवासियों के हस्‍ताक्षर वाला ज्ञापन सौंपा है। नागरिकों का आरोप है कि गांव की जमीन दो साल पहले एक बिल्‍डर को दी गई थी। यह जमीन अब अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के एक व्‍यक्ति को ट्रांसफर करने की कोशिश हो रही है। नागरिकों की चिंता है कि चूंकि यह इलाका अशांत क्षेत्र अधिनियम के तहत आता है, बहुसंख्‍यक धीरे-धीरे यहां से भगा दिए जाएंगे। Also Read शाह ने कहा, “जिस जमीन की बात हो रही है वह गौचर है। रोजगार को बढ़ावा देने के लिए यहां एक फैक्‍ट्री लगाने की अनुमति दी गई थी लेकिन वह प्रोजेक्‍ट कभी पूरा नहीं हुआ और जगह खाली पड़ी है। दो साल पहले, कॉम्‍प्‍लेक्‍स बनाने के लिए जमीन एक बिल्‍डर को दे दी गई। यह इलाका अशांत क्षेत्र अधिनियम के तहत आता है जिसका मतलब है कि जमीन बेचने से पहले किसी को भी जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी।” पूर्व वडोदरा मेयर ने आगे कहा, “इस जमीन के पास में अल्‍पसंख्‍यक समुदाय रह रहा है और अगर कॉम्‍प्‍लेक्‍स में वो रहने लगे तो हम धीरे-धीरे इलाके से बाहर कर दिए जाएंगे। इसीलिए हम प्रशासन ने आश्‍वासन चाहते हैं कि ऐसा कोई पलायन न हो।” शाह ने कहा कि वे लोग पिछले दो साल से ज्ञापन सौंप रहे हैं मगर कुछ नहीं हुआ। इस संबंध में सब-डिविजनल मजिस्‍ट्रेट महिपालसिंह चूड़ास्‍मा ने अब जांच शुरू कर दी है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शहरी और ग्रामीण आबादी के बीच 'फंसा' नोएडा, जानिए कितना खरे उतरे सांसदशहरी और ग्रामीण आबादी के बीच 'फंसा' नोएडा, जानिए कितना खरे उतरे सांसदउत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र की पहचान नोएडा और ग्रेटर नोएडा से है। ये दोनों औद्योगिक महानगर ना केवल देश, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। औद्योगिक महानगरों से इतर इस इलाके की पहचान बेहतरीन खेती के क्षेत्र के रूप में भी है। दो नदी हिंडन और यमुना के बीच बसे इलाके की अधिकांश जमीन उपजाऊ है। जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की मंजूरी मिलने के बाद से इलाके में संपर्क मार्गों समेत विकासीय परियोजनाओं पर तेजी से काम हुआ है। दिल्ली के बाहर एनसीआर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो का सबसे बड़ा नेटवर्क है।
Read more »

दो सादे लोगों के बीच 'फोटोग्राफ' के जरिए पनपते प्यार की कहानी है Photographदो सादे लोगों के बीच 'फोटोग्राफ' के जरिए पनपते प्यार की कहानी है PhotographPhotograph Movie Review: 15 मार्च को रिलीज होने जा रही फिल्म 'फोटोग्राफ' एक स्ट्रग्लिंग स्ट्रीट फोटोग्राफर की कहानी है, जिसे उसकी फैमिली द्वारा शादी करने के लिए जोर दिया जा रहा है।
Read more »

'मोदी है तो मुमकिन है’ होगा 2019 के चुनावों के लिए भाजपा का नारा : जेटली- Amarujala'मोदी है तो मुमकिन है’ होगा 2019 के चुनावों के लिए भाजपा का नारा : जेटली- Amarujalaअरुण जेटली ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने ‘मोदी है तो मुमकिन है’ नारे को चुना है। BJP4India arunjaitley AmitShah LoksabhaElections2019 votekaro Mahasangram2019
Read more »

कनिमोझी पहली बार लड़ेंगी चुनाव, DMK की दूसरी लिस्ट में इन दिग्गजों को मिली जगह– News18 हिंदीकनिमोझी पहली बार लड़ेंगी चुनाव, DMK की दूसरी लिस्ट में इन दिग्गजों को मिली जगह– News18 हिंदीतमिलनाडु के प्रमुख विपक्षी दल डीएमके ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने ए राजा, दयानिधि मारन और के कनिमोझी जैसे बड़े चेहरों को जगह दी है. इसके साथ ही पार्टी ने राज्य की 18 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है.
Read more »

बीजेपी नेता ने पांव छुए तो भी नहीं रुके योगी, अखिलेश ने गर्मजोशी से किया स्‍वागतबीजेपी नेता ने पांव छुए तो भी नहीं रुके योगी, अखिलेश ने गर्मजोशी से किया स्‍वागतLok Sabha Election 2019: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने एक व्यवहार को लेकर ट्वीटर पर आलोचना के शिकार बन रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव को वाहवाही मिल रही है। दरअसल, बीजेपी के नेता आईपी सिंह ने योगी के पैर छुए, लेकिन वह बिना गौर फरमाए आगे निकल गए, जबकि अखिलेश ने बीजेपी नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:26:09