गुरुग्राम में दबंगों ने खेली खूनी होली, परिवार पर हमला, 1 की हालत गंभीर

United States News News

गुरुग्राम में दबंगों ने खेली खूनी होली, परिवार पर हमला, 1 की हालत गंभीर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 87 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 63%

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दबंगों ने खेली खून की होली (JurmAajTak)

होली में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर पुलिस के दावे खोखले साबित हो गए जब कल शाम भोंडसी के भूपसिंह नगर इलाके में एक मामूली बात पर कहासुनी के बाद 30 से 35 दबंगों ने घर मे घुस कर एक शख्स को बूरी तरह पीटने के बाद खूनी की होली की खतरनाक वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस के अनुसार मुस्लिम परिवार के कुछ बच्चे शाम को तकरीबन साढ़े 5 बजे घर के बाहर ही क्रिकेट खेल रहे थे. बस यही बात दबंगों को नागवार गुजरी और देखते ही देखते 30 से 35 बदमाशों ने शाहिद को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. घर की लड़कियां, बच्चे, महिलाएं चीखती रहीं चिल्लाती रहीं लेकिन दबंगों पर तो जैसे शराब का नशा इस कदर हावी था कि वो शाहिद को तब तक पीटते रहे जब तक शाहिद बेहोश नहीं हो गया. बहरहाल, पुलिस ने पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत पर दर्जन भर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह साफ देखा जा सकता है कि लाठी डंडों, तलवारों से लैस शराब पिए दबंग, एक युवक को बेरहमी से तरह पीटते नजर आ रहे हैं. तकरीबन एक से डेढ़ घंटे तक उस युवक के साथ पत्थरबाजी और मारपीट कर रहे थें. यह खौफनाक घटना साइबर सिटी गुरुग्राम के भोंडसी इलाके की है जहां शराब के नशे में धुत दबंगों ने मामूली सी कहासुनी पर एक परिवार पर लाठी डंडों और तलवार आदि हथियारों से हमला बोल दिया. कानून से बेखौफ इन बदमाशो ने इस परिवार के घर में घुस खूनी होली का तांडव खेल डाला और परिवार की महिलाओं, बच्चों और लड़कियों को तकरीबन 2 घंटे तक घर के ऊपर बंधक बनाए रखा. मामले का वीडियो परिवार के किसी सदस्य ने ही बनाया है. जिसमें यह पूरी खौफनाक वारदात कैद हो गई है और इस वीडियो में कानून को धत्ता समझने वाले गुंडों के चेहरे भी क़ैद हो गए. लेकिन यह तमाम सुबूतों और चेहरों की पहचान के बावजूद पुलिस तफ़्तीश और गिरफ्तारी का दावा करने तक सीमित है. शमशेर सिंह के मुताबिक पुलिस ने धारा 307,452,427,506 के तहत दर्जन भर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश जारी है. बता दें कि इस बार की होली में हुड़दंगियों से निपटने और पुलिस पेट्रोलिंग के दावे तो पुलिस के द्वारा किये गए थे, लेकिन इन दावों की हकीकत खोलती दबंगो की तस्वीरों ने मिलेनियम सिटी की कानून व्यवस्था की पोल जरूर खोल कर रख दी है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Digital Review: बिना बिरजू महाराज के अधूरा लगा 'कलंक' का गाना घर मोरे परदेसिया- AmarujalaDigital Review: बिना बिरजू महाराज के अधूरा लगा 'कलंक' का गाना घर मोरे परदेसिया- AmarujalaDigital Review: बिना बिरजू महाराज के अधूरा लगा 'कलंक' का गाना घर मोरे परदेसिया Kalank। GharMorePardesiya | Varun_dvn | aliaa08 | MadhuriDixit | duttsanjay | SonakshiSinha | DharmaMovies | ipritamofficial | NGEMovies | foxstarhindi
Read more »

मोदी के गढ़ काशी में प्रियंका, पुलवामा के शोक में रद्द किया होली मिलन समारोहमोदी के गढ़ काशी में प्रियंका, पुलवामा के शोक में रद्द किया होली मिलन समारोहआज पहली बार मोदी के गढ़ वाराणसी जाएंगी प्रियंका गांधी, जानिए पूरा कार्यक्रम-
Read more »

अनूठी होली : जूते की माला और जूते से दनादन वार, सच में अलबेली है ये होलीअनूठी होली : जूते की माला और जूते से दनादन वार, सच में अलबेली है ये होलीब्रज में बरसाने की लट्ठामार होली देश-दुनिया में चर्चित है। उप्र के ही शाहजहांपुर में भी होली मनाने का अंदाज निराला है। यहां होली के दिन लाट साहब की सवारी निकाली जाती है।
Read more »

HOLI 2019: अंग्रेजों के जमाने से लाट साहब को मारे जाते हैं जूते, सुरक्षा में लगती है RAF_Holi 2019 Shahjahanpur special holi shahjahanpur laat sahab holi UPAT– News18 HindiHOLI 2019: अंग्रेजों के जमाने से लाट साहब को मारे जाते हैं जूते, सुरक्षा में लगती है RAF_Holi 2019 Shahjahanpur special holi shahjahanpur laat sahab holi UPAT– News18 Hindiआमतौर से आपने लठ्ठमार होली, फूलों और रंगों की होली देखी होगी, लेकिन शाहजहांपुर में जूता मार होली खेली जाती है. इस अनोखी होली मैं यहां के स्थानीय लोग आज भी अंग्रेजों से बदला लेने के लिए जूता मार होली खेलते हैं. यहां होली के लाट साहब को भैंसागाडी में बैठाकर शहर में घुमाया जाता है. Holi 2019 Shahjahanpur special holi shahjahanpur laat sahab holi UPAT
Read more »

नेताओं पर चढ़ा होली का रंग, इस तरह दीं होली की शुभकामनाएंनेताओं पर चढ़ा होली का रंग, इस तरह दीं होली की शुभकामनाएंनई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गुरुवार को रंगों के पर्व होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकमानाएं दीं और सभी के सुख एवं समृद्धि की कामना की।
Read more »

बिहार के इस गांव की होली में वृंदावन की झलक, तीन दिनों तक मची रहती धूमबिहार के इस गांव की होली में वृंदावन की झलक, तीन दिनों तक मची रहती धूमबिहार के समस्‍तीपुर में एक गांव है भिरहा जहां तीन दिनों तक होली की धूम मची रहती है। इसकी तैयारियां तीन महीने पहले से ही शुरू हाे जाती है।
Read more »

Holi 2019: देशभर में धूम, गोरखपुर में होली के रंग में रगें CM योगी– News18 हिंदीHoli 2019: देशभर में धूम, गोरखपुर में होली के रंग में रगें CM योगी– News18 हिंदीदेश भर में होली का त्योहार बड़े उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. घरों से लेकर मंदिरों तक होली खेली जा रही है तो नेताओं से लेकर आम लोग तक होली खेल रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली मनाने अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुंचे. सीएम योगी ने यहां आरएसएस नेताओं के साथ होली मनाई.
Read more »

होली है! इन मजेदार जोक्स और मीम्स के साथ होली मना रहा है ट्विटर– News18 हिंदीहोली है! इन मजेदार जोक्स और मीम्स के साथ होली मना रहा है ट्विटर– News18 हिंदीये साल वह दिन है जब पूरा शहर रंगों से सराबोर है. भारत के अधिकांश त्योहारों की तरह होली भी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है.
Read more »

सैफई में होली पर सजे दो मंच, अखिलेश और शिवपाल ने अलग-अलग मनाई होलीसैफई में होली पर सजे दो मंच, अखिलेश और शिवपाल ने अलग-अलग मनाई होलीमुलायम सिंह यादव के गांव सैफई में इस बार होली के दो रंग देखने को मिले। अखिलेश ने जहां अपने पिता मुलायम सिंह को मंच पर साथ बैठाकर होली खेली वहीं शिवपाल ने अलग मंच सजाया।
Read more »

हैप्‍पी नहीं रही नीरव मोदी की होली, ब्रिटेन के जेल में गुजारी रातहैप्‍पी नहीं रही नीरव मोदी की होली, ब्रिटेन के जेल में गुजारी रातनीरव मोदी की होली की रात ब्रिटेन की एक जेल में कटी NiravArrested Holi Britain
Read more »

बिहार में हत्या कर लाश जलती होली में डाली, UP में सिपाही ने किया मर्डरबिहार में हत्या कर लाश जलती होली में डाली, UP में सिपाही ने किया मर्डरहोली के अवसर पर उत्साह और हुड़दंग के बीच यूपी और बिहार में तीन लोगों की हत्या कर दी गई. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में होली के मौके पर विवाद को लेकर पुलिस के सिपाही ने एक युवक का कत्ल कर दिया तो बिहार के एक जिले में हत्या के बाद लाश को जलती होली में फेंक दिया गया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:54:34