बिहार के इस गांव की होली में वृंदावन की झलक, तीन दिनों तक मची रहती धूम

United States News News

बिहार के इस गांव की होली में वृंदावन की झलक, तीन दिनों तक मची रहती धूम
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 12 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 8%
  • Publisher: 53%

बिहार के इस गांव की होली में वृंदावन की झलक, तीन दिनों तक मची रहती धूम Holi2019 HappyHoli BiharHoli

बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसड़ा से पांच किलोमीटर दूर स्थित भिरहा गांव में तीन दिनों तक होली की धूम रहती है। इसमें पूरे मिथिलांचल से हजारों की संख्या में पहुंचे लोग बिना किसी भेदभाव के शामिल होते हैं। इस होली महोत्सव में आज भी वृंदावन की झलक मिलती है। बताया जाता है कि राष्ट्रकवि दिनकर ने यहां की होली से अभिभूत होकर कहा था कि वृंदावन तक नहीं पहुंचने वाले लोग भिरहा में भी वहां की झलक देख सकते हैं।गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि सैकड़ों वर्ष पूर्व यहां के प्रबुद्ध लोग होली का आनंद लेने वृंदावन गए थे। लौटने के बाद उन्होंने वृंदावन की तर्ज पर ही होली मनाने का निर्णय लिया। उसी दिन से आज तक प्रतिवर्ष भिरहा में पारंपरिक होली महोत्सव मनाया जाता है।करीब 20 हजार की आबादी वाले इस गांव में तीन माह पूर्व से ही होली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। होली के दौरान गांव के लोग पुवारी, पश्चिमवारी और उत्तरवारी टोले में बंटकर बेहतर साज-सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतिस्पर्धा करते हैं। देश के विभिन्न स्थानों की प्रसिद्ध बैंड पार्टी, गायक और नृत्य कलाकार यहां आमंत्रित किए जाते हैं।कार्यक्रम के पहले दिन तीनों कार्यक्रम स्थलों पर बैंड पार्टी के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। शाम ढलते ही गायन और नृत्य की महफिल सज जाती है। इसका लुत्फ सभी आयुवर्ग के लोग लेते हैं। फिर नीलमणि उच्च विद्यालय प्रांगण में होलिका दहन के बाद घंटों तीनों बैंड पार्टियों के बीच प्रतियोगिता होती है। संध्या काल में पुन: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज होता है। तीसरे दिन भी सुबह से ही महोत्सव के रंग में डूबे लोग गांव के उत्तर स्थित फगुआ पोखर पहुंचते हैं। यहां दो भागों में बंटकर ग्रामीण हजारों पिचकारियों की मदद से रंग बरसाते हैं। कुछ ही देर में फगुआ पोखर का रंग गुलाबी हो जाता है।रोसड़ा के संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ.

रामविलास राय कहते हैं कि यहां की होली सामाजिक समरसता का आदर्श स्वरूप है। भिरहा युवक संघ के अध्यक्ष महेश प्रसाद राय ने बताया कि यहां ब्रज की होली की छटा दिखती है। महोत्सव के बीच गांव पहुंचने वाले अतिथि पूरे गांव के मेहमान होते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

RBI सिस्टम में डालेगा 35 हजार करोड़ रुपये, आपको होगा ये फायदा– News18 हिंदीRBI सिस्टम में डालेगा 35 हजार करोड़ रुपये, आपको होगा ये फायदा– News18 हिंदीये नकदी बैंकों के साथ तीन साल के लिए विदेशी विनिमय प्रबंधन के जरिए डाली जाएगी.
Read more »

मुंबई: छत्रपति शिवाजी स्टेशन के पास एक ब्रिज गिरामुंबई: छत्रपति शिवाजी स्टेशन के पास एक ब्रिज गिरामुंबई: छत्रपति शिवाजी स्टेशन के पास एक ब्रिज गिरा, 34 ज़ख़्मी और तीन की मौत
Read more »

न्यूजीलैंड की मस्जिद में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई लोगों के घायल होने की खबरन्यूजीलैंड की मस्जिद में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई लोगों के घायल होने की खबरन्यूजीलैंड की एक मस्जिद में गोलीबारी का मामला सामने आया है. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि हमलावर अभी भी सक्रिय है.
Read more »

SHOCKING : श्रद्धा कपूर ने अचानक छोड़ दी साइना नेहवाल की बायोपिक, अब कौन बनेगा बैडमिंटन स्टार ?– News18 हिंदीSHOCKING : श्रद्धा कपूर ने अचानक छोड़ दी साइना नेहवाल की बायोपिक, अब कौन बनेगा बैडमिंटन स्टार ?– News18 हिंदीसूत्रों की माने तो श्रद्धा कपूर अपने बिजी शेड्यूल की वजह से काफी परेशान थी क्योंकि वो सायना की बायोपिक के अलावा फिल्म 'छिछोरे' और 'साहो' के लिए शूटिंग कर रहीं.
Read more »

मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, बैठकों का दौर शुरूमनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, बैठकों का दौर शुरूगोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर का रविवार को 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वह लंबे वक्त से पैन्क्रियाटिक कैंसर से ग्रसित थे. पर्रिकर के निधन के बाद कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दल बैठकें कर मौजूदा हालात पर मंथन में जुट गए हैं.
Read more »

एनसीईआरटी ने निचली जाति की महिलाओं के संघर्ष सहित तीन अध्याय किताबों से हटाएएनसीईआरटी ने निचली जाति की महिलाओं के संघर्ष सहित तीन अध्याय किताबों से हटाएइनमें से एक अध्याय में त्रावणकोर की निचली जाति की नादर महिलाओं के संघर्ष को दिखाया गया है, जिन्हें अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को खुला रखने के लिए मजबूर किया जाता था.
Read more »

बीजेपी नेता ने पांव छुए तो भी नहीं रुके योगी, अखिलेश ने गर्मजोशी से किया स्‍वागतबीजेपी नेता ने पांव छुए तो भी नहीं रुके योगी, अखिलेश ने गर्मजोशी से किया स्‍वागतLok Sabha Election 2019: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने एक व्यवहार को लेकर ट्वीटर पर आलोचना के शिकार बन रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव को वाहवाही मिल रही है। दरअसल, बीजेपी के नेता आईपी सिंह ने योगी के पैर छुए, लेकिन वह बिना गौर फरमाए आगे निकल गए, जबकि अखिलेश ने बीजेपी नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया।
Read more »

सैन्य मुख्यालय के निकट ड्रोन उड़ाने के आरोप में चीनी पर्यटक गिरफ्तार- Amarujalaसैन्य मुख्यालय के निकट ड्रोन उड़ाने के आरोप में चीनी पर्यटक गिरफ्तार- Amarujalaकोलकाता पुलिस ने विक्टोरिया मेमोरियल पर ड्रोन उड़ाने के आरोप में एक चीनी पर्यटक को गिरफ्तार किया है। China XiJinping XiJingpingReal drone tourists
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:55:18