चुनाव आयोग ने हिंसा को देखते हुए बंगाल में चुनाव प्रचार पर उठाया सख़्त कदम LokSabhaElections2019
आयोग ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालने पर भी बैन लगा दिया है. बंगाल के ADG CID राजीव सिंह को गृह मंत्रालय भेजा गया है. राज्य में 19 मई को 9 सीटों पर वोट डाले जाने हैं. उससे पहले ही आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है.
Election Commission: The Commission is deeply anguished at the vandalism done to the statue of Vidyasagar. It is hoped that the vandals are traced by the state administration. pic.twitter.com/IP2NWotJb2 — ANI May 15, 2019वहीं ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति खंडित होने पर आयोग ने सख्त नाराजगी जताई है. चुनाव आयोग ने कहा कि इस प्रकार की हिंसा फिर से हुई तो और सख्त कदम उठाए जाएंगे. राज्य की 9 सीटों पर प्रचार की अवधि शुक्रवार शाम पांच बजे तक थी, लेकिन आयोग ने एक दिन पहले ही इसे खत्म कर दिया. EC: ADG CID, Rajiv Kumar stands relieved and attached to MHA. He should report to MHA by 10 am tomorrow.Principal Secy,Home &Health Affairs WB govt stands relieved from his current charge immediately for having interfered in process of conducting polls by directing WB CEO. pic.twitter.com/2AOEbIX7uR — ANI May 15, 2019मंगलवार की शाम कोलकाता में बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हिंसा के बाद आज पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक सियासत सुलग उठी है. टीएमसी ने ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति खंडित होने को भावनात्मक मुद्दा बना लिया. वहीं बीजेपी और टीएमसी दोनों एक दूसरे पर मूर्ति खंडित करने का आरोप मढ़ रही हैं. वामपंथी दलों का कहना है कि बीजेपी और टीएमसी के झगड़े में पूरा बंगाल जल रहा है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BSP सुप्रीमो मायावती ने कहा- चुनाव आयोग महिलाओं के खिलाफ लगे आरोपों पर गंभीर नहीं– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश में छठे और सातवें चरण के मतदान से पहले सियासत गरमा गई है. शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फॉर फिर प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा. उन्होंने कहा चुनाव आयोग निष्पक्ष काम नहीं कर रहा है.BSP Supremo Mayawati attacks election commission over women issues UPAT
Read more »
मायावती ने कहा- महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे चुनाव आयोगबसपा अध्यक्ष ने एक बयान जारी कर चुनाव आयोग से मांग की अलवर गैंगरेप पर कहा- सुप्रीम कोर्ट वहां की सरकार के खिलाफ कार्रवाई करे | bsp chief mayawati attaked on election commission today
Read more »
LIVE: बिष्णुपुर सीट पर मतदान शुरू, 9 प्रत्याशी मैदान मेंपश्चिम बंगाल की बिष्णुपुर लोकसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं. इस सीट पर कुल 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. यहां से कांग्रेस ने खान नारायण चंद्र, तृणमूल कांग्रेस ने श्याम संत्रा, भारतीय जनता पार्टी ने खान सौमित्र, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट ने खान सुनील, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट ने अजीत कुमार बौरी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट रेड स्टार ने जितेंद्र नाथ रॉय और बहुजन मुक्ति पार्टी ने बसुदेब सिकारी को चुनाव मैदान में उतारा है. इस सीट पर 23 मई को काउंटिग होगी और चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »
मुस्लिमों पर गिरिराज सिंह के बयान की चुनाव आयोग ने की निंदा, भेजा नोटिसगिरिराज ने अपने बयान में कहा, जो लोग वंदे मातरम नहीं कह सकते या मातृभूमि की इज्जत नहीं कर सकते, उन्हें देश कभी माफ नहीं करेगा. गिरिराज ने कहा कि मेरे पूर्वजों का सिमरिया घाट पर निधन हो गया था और उन्हें कब्र की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन आपको तीन हाथ जगह की जरूरत होती है.
Read more »
चुनाव भी हो चुका, आयोग ने तब जाकर दिया मिलिंद देवड़ा के बयान पर नोटिसअप्रैल को जावेरी बाजार में मिलिंद देवड़ा ने कहा था कि जैन समुदाय को उस विशेष पार्टी को एक मंदिर के पास मांस पकाने के लिए सबक सिखाना चाहिए. शिवसेना ने जैन मंदिर के बाहर मीट पकाकर जैन समुदाय का अपमान किया था.
Read more »
ममता सरकार ने केंद्रीय बलों की तैनाती पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग को लिखा पत्रपत्र में कहा कि पहले शिकायत मिली कि CAPF ने लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए जरूरत से ज्यादा जवान लगा दिे गए, मतदाताओं को डराने के लिए CAPF का इस्तेमाल किया गया.
Read more »
भाजपा ने चुनाव आयोग से की मांग, 'ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर लगे रोक'नकवी ने ममता बनर्जी पर कथित तौर पर भाजपा को निशाना बनाने के लिए हिंसा में ‘‘सहभागी’’ होने का आरोप लगाया और दावा किया कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के अपने कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने के लिए ‘‘उकसाया’’.
Read more »
बंगाल हिंसा: अमित शाह का बड़ा हमला- अंतिम चरण में तो मूकदर्शक ना बना रहे चुनाव आयोग
Read more »
पश्चिम बंगाल में गुरुवार रात दस बजे से चुनाव प्रचार बंद: चुनाव आयोगचुनाव आयोग ने अमित शाह के रोड शो में हिंसा को देखते हुए गुरुवार रात दस बजे के बाद प्रचार अभियान ख़त्म करने का फ़ैसला किया.
Read more »
