अमित शाह ने चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगाया.
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का रण बंगाल में हिंसक हो गया है. मंगलवार को कोलकाता में हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में जमकर बवाल हुआ, हिंसा हुई और आगजनी भी हुई. इसी मुद्दे पर बीजेपी आक्रामक है. आज दिल्ली में अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जमकर ममता बनर्जी पर हमला बोला.
इतना ही नहीं अमित शाह ने चुनाव आयोग पर भी पक्षपात करने का आरोप लगाया. ममता बनर्जी की सरकार पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव में भी टीएमसी वालों ने हिंसा की थी. इस दौरान अमित शाह ने चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़े कर दिए, उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग मूकदर्शक बनकर बैठा है और टीएमसी हिंसा करती जा रही है. अगर ऐसा ही चुनाव होता रहा तो चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होने लगे हैं.अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी सार्वजनिक रूप से धमकी दे रही हैं, बदला लेने की बात कर रही हैं और नेताओं को रैलियां करने से रोका जा रहा है. शाह ने ममता को कहा कि आप भले ही आयु में मुझसे ज्यादा हो, लेकिन मुझे अनुभव ज्यादा है. BJP अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बंगाल में जो घटनाएं हुई हैं, उसी की हकीकत बताने आया हूं. देश में कहीं पर भी हिंसा नहीं हो रही है, लेकिन सिर्फ बंगाल में हो रही हैं. शाह ने कहा कि BJP तो पूरे देश में चुनाव लड़ रही है, लेकिन हिंसा सिर्फ बंगाल में हो रही है.मैं पूछना चाहता हूं कि क्यों चुनाव आयोग चुप बैठा है? इन सब के बाद चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं: श्री अमित शाह #SaveBengalSaveDemocracy pic.twitter.com/s6I5dNbMfKप्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा कि कोलकाता रोड शो में करीब ढाई लाख लोग शामिल हुए, ये सब शांति से चल रहा था. लेकिन बाद में टीएमसी की तरफ से तीन हमले किए गए, इस दौरान अमित शाह ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं और टीएमसी ने हिंसा फैलाई. अमित शाह ने आरोप लगाया कि ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्तियां भी टीएमसी वालों ने ही तोड़ी थीं, हम तो बाहर थे अंदर ही नहीं जा सकते थे. अमित शाह ने कहा कि जब मेन गेट ही बंद था और बीजेपी वाले बाहर थे, तो कोई अंदर कैसे घुसा और किसने मूर्ति तोड़ दी. ये ही सबूत है कि ईश्वरचंद विद्यासागर की प्रतिमा को टीएमसी वालों ने ही तोड़ा है. बीजेपी अध्यक्ष ने दावा किया कि इस बार TMC बंगाल में चुनाव हार रही है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चुनाव में लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के 'थ्री जी' के बीच है- अमित शाहबीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का थ्री जी सोनिया (गांधी), राहुल (गांधी) और प्रियंका (गांधी) है और बीजेपी का थ्री जी गांव, गौमाता और गंगा है. शाह ने लोगों से सही थ्री जी चुनने की अपील की.
Read more »
LIVE: हंगामे के बीच कोलकाता में अमित शाह का रोड शो शुरूआरम्भ हुआ अमित शाह का रोड शो LokSabhaElections2019 पढ़िए लाइव अपडेट्स:
Read more »
अमित शाह का रोड शो जारी, भाजपा का आरोप- तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हटाए हमारे पोस्टर-बैनररोड शो से पहले मोदी और शाह के पोस्टर हटाए गए सोमवार को शाह की यहां 3 रैलियां थीं, लेकिन जाधवपुर में हेलिकॉप्टर उतारने की इजाजत नहीं मिलने की वजह से सभा रद्द करनी पड़ी थी | Lok Sabha Election 2019 Amit Shah Kolkata Roadshow news and updates
Read more »
अमित शाह के रोड शो के दौरान हंगामा, काले झंडे, पथराव, लाठीचार्जपश्चिम बंगाल पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप, ममता बनर्जी ने कहा बाहर से गुंडों को लाकर हंगामा और हिंसा कराई.
Read more »
अमित शाह के रोड शो के दौरान हंगामा, पथराव, लाठीचार्जपश्चिम बंगाल पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप, ममता बनर्जी ने कहा बाहर से गुंडों को लाकर हंगामा और हिंसा कराई.
Read more »
LIVE, पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा हैः अमित शाहकोलकाता में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान भी टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई. बीजेपी का कहना है कि इस हिंसा में पार्टी के 100 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए हैं. बीजेपी का कहना है कि रोड शो के दौरान टीएमसी की छात्र ईकाई ने यह हमला करवाया है.
Read more »
विद्यासागर की मूर्ति टीएमसी के गुंडों ने तोड़ी: अमित शाहकोलकाता में चुनावी रैली में हिंसा के बाद बीजेपी अध्यक्ष का टीएमसी और चुनाव आयोग पर हमला
Read more »
