ओडिशा: क्या फणी तूफान की तबाही से उबर पाएगा पुरी?

United States News News

ओडिशा: क्या फणी तूफान की तबाही से उबर पाएगा पुरी?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 136 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

जगन्नाथ मंदिर के लिए प्रसिद्ध पुरी ने फणी तूफान की भीषण तबाही झेली, यहां 39 लोग मारे गए थे.

राकेश की मौत का गवाह बस वो टूटा मकान है या पास की छत का दरका हुआ मलबा - जो उसपर तब गिरा जब वो तीन अप्रैल को घर में सो रहा था. तीन अप्रैल को ही नौ साल की पायल के सर पर छत गिर पड़ी थी. "सवेरे 7.30 का वक़्त था, हम खाना खाने बैठे थे कि अचानक हवा आई और छत की एस्बेस्टस को उड़ा दिया, उसकी मां को चोट लगी, मुझे भी पैर और हाथ में चोट आई, मेरी बेटी को सर में पीछे चोट आई.

"सिसकती आवाज़ में कहते हैं कि वो अपना दुख भी नहीं बता पाई. डॉक्टर ने जब बताया कि वो मर चुकी है तो मैं सुनने की हालत में भी नहीं था.तूफ़ान ने सड़कों को जाम कर दिया था, दिमाग़ी तौर पर कमज़ोर पायल को तीन दिनों तक किसी तरह की डॉक्टरी मदद नहीं मिल पाई.शहर में तूफ़ान से हुई बर्बादी का नज़ारा हर तरफ़ साफ़ नज़र आता है. सड़क पर तेज़ हवाओं ने बसों को करवट करके पटक सा दिया हो जैसे. गाड़ियों के टूटे हुए शीशे. और, मकान जिनकी छत हवा में उड़ गए हैं. सूबे में सालाना एक करोड़ 20 लाख पर्यटकों में से सबसे अधिक पुरी में ही आते हैं. शहर में बिजली नदारद है. पुरी में जगन्नाथ यात्रा की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं और इस बीच अगर ये सारे काम पूरे न हुए तो दूसरी तरह की दिक्क़तें हो सकती हैं.पुरी के ज़िला कलेक्टर बलवंत सिंह कहते हैं,"ज़िले में ही 4000 बिजली के पोल को नुक़सान पहुंचा है. 23 हाई टेंशन टावर्स पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं. चार हज़ार लोगों को मूलभूत ढाँचे को सही करने के काम पर लगाया गया है."हाई टेंशन टावर्स को हुए नुक़सान का असर राजधानी भुवनेश्वर में भी साफ़ दिखता है हालांकि वहां कुछ इलाक़ों में पावर बहाल हो गया है. लेकिन बिजली की सप्लाई बस कुछ ही घंटो के लिए ही होती है. रेस्तरां और छोटी-छोटी दुकानें जिनमें बिजली के इस्तेमाल की ज़रूरत होती है, जैसे कोल्ड ड्रिंक की दुकानें या ग्रोसरी स्टोर्स वो अब भी बंद हैं.चिंता जताई जा रही है कि शहर में इस तरह से जमा हो रहे कचरे का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, या इससे महामारी भी फैल सकती है. भुवनेश्वर और कटक जैसे शहरों में भी जो महँगे होटलों, या इस दौरान जिन होटलों के किराए बहुत महँगे हो गए थे.इलेक्ट्रिकल इंजीनियर एससी मिश्रा भुवनेश्वर से पुरी जानेवाली सड़क पर मज़दूरों के साथ टावर को ठीक करवाने का काम करवा रहे हैं. उनके साथ कम से कम 50 मज़दूर किसी पोल को खड़ा करने की कोशिश में हैं, इंजीनियर मिश्रा के मुताबिक़ फ़िलहाल इमरजेंसी रेस्टोरेशन सिस्टम से चीज़ों को बहाल करने की कोशिश की जा रही है.इस तरह की ख़बरें हैं कि पुरी में बिजली बहाल करने में कम से कम महीने भर का समय लगेगा.सरकारी अधिकारी तूफ़ान से प्रभावित 14 ज़िलों में घर-घर जाकर जान-माल के नुक़सान का सर्वे करेंगे जिसके आधार पर लोगों को मुआवज़ा या मदद मुहैया करवाई जाएगी. मुख्य मंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र को लिखी एक चिट्ठी में कहा है कि हालांकि सर्वे का काम जल्द ही ख़त्म हो जाएगा लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कम से कम पांच लाख घरों के बनाये जाने का काम जल्द से जल्द शुरु किया जाना चाहिए.200 किलोमीटर से तेज़ रफ़्तार से आए तूफ़ान ने पेड़ों के पत्तों को जैसे नोंचकर फ़ेंक दिया हो. जड़ से उखड़े हज़ारों पेड़ आख़िरी सांसे गिन रहे हैं. भुवनेश्वर में 75 सालों पुराना बोधिवृक्ष भी जड़ से उखड़कर गिर पड़ा है. हालाँकि उसे लगाने की कोशिशें जारी हैं. बौद्ध भिक्षु मनते धम्मालोक बताते हैं कि भगवान बुद्ध ने ख़ुद इसकी पूजा की थी. वे इस पेड़ के इतिहास के बारे में कहते हैं कि सम्राट अशोक की बेटी संघमित्रा इस पेड़ के बीज को गया से श्रीलंका ले गई थीं, जहां से 13 मई 1957 में यहां लाकर लगाया गया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चक्रवात फानी से तबाही: बीमा क्लेम को जल्द निपटाने के इरडा ने दिए आदेशचक्रवात फानी से तबाही: बीमा क्लेम को जल्द निपटाने के इरडा ने दिए आदेशचक्रवात तूफान से पिछले दिनों ओडिशा में भारी तबाही हुई है. अब इसको लेकर बीमा के क्लेम कंपनियों के पास आने शुरू हो गए हैं. इरडा ने बीमा कंपनियों को ऐसे मामलों को तत्काल निपटाने का आदेश दिया है.
Read more »

NASA ने 'फानी' चक्रवात के बाद अंधेरे में डूबे ओडिशा की सैटेलाइट तस्वीरें जारी कीNASA ने 'फानी' चक्रवात के बाद अंधेरे में डूबे ओडिशा की सैटेलाइट तस्वीरें जारी कीअमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने विनाशकारी चक्रवाती तूफान फानी के बाद ओडिशा के अंधकार में डूबने की सैटेलाइट तस्वीरों को जारी किया है. इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि फानी चक्रवात के बाद ओडिशा के पुरी, भुवनेश्वर और कटक इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे चारों ओर अंधेरा छा गया.
Read more »

नासा ने तूफान से पहले और बाद की फोटो जारी करके बताया ओडिशा में कैसे छाया अंधेराओडिशा में तूफान के चलते 35 लाख घर अंधेरे में डूबे 1 लाख 56 हजार खंभे और कई ट्रांसमिशन टावर उखड़े | NASA Images Shows Odisha Plunged Into Darkness After Cyclone Fani
Read more »

फैनी के दौरान अस्पताल की छत गिरने पर नर्सों ने 22 नवजातों को ढंक लिया, सभी की जान बचाईभुवनेश्वर में अस्पताल में बच्चों की देखभाल के लिए तैनात थीं 7 नर्सें और अन्य मेडिकल स्टाफ स्वास्थ्य विभाग ने कहा- स्टाफ की बहादुरी और समझदारी के चलते सभी बच्चों की जान बच सकी 3 मई को ओडिशा से टकराया था फैनी तूफान, इस दौरान हवा की रफ्तार 205 किमी/घंटा तक पहुंच गई | Cyclone Storm Fani: Odisha Capital Hospital staff save 22 newborn babies
Read more »

तूफान में उड़ गई अस्पताल की छत, नर्सिंग स्टाफ ने जान पर खेलकर बचाई 22 बच्चों की जानतूफान में उड़ गई अस्पताल की छत, नर्सिंग स्टाफ ने जान पर खेलकर बचाई 22 बच्चों की जानभुवनेश्वर। ओडिशा में 3 मई को आए भीषण तूफान फानी ने राज्य में भारी तबाही मचाई थी। यह राज्य में आए अब तक के सबसे तीव्र तूफानों में से एक था। इस दौरान भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल की छत उड़ गई। हालांकि नर्सिंग स्टाफ ने बहादुरी और समझदारी से काम लेते हुए 22 नवजात बच्चों की जान बचा ली।
Read more »

JEE Advanced Exam 2019: ओडिशा स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी आगे– News18 हिंदीJEE Advanced Exam 2019: ओडिशा स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी आगे– News18 हिंदीJEE Advanced Exam 2019 registration date for odisha, JEE Advanced Exam 2019, JEE Advanced Exam 2019 registration date, तूफान फानी, ओडिशा
Read more »

ओडिशा: फोनी के बाद साफ तबाही का तस्वीर, 41 की मौत, ₹50,000 करोड़ का नुकसान-Navbharat Timesओडिशा: फोनी के बाद साफ तबाही का तस्वीर, 41 की मौत, ₹50,000 करोड़ का नुकसान-Navbharat TimesHindi Samachar: ओडिशा में चक्रवाती तूफान फोनी ने जमकर उत्पात मचाया। तूफान बीतने के बाद उससे हुए नुकसान की तस्वीर साफ हो रही है। अभी तक के आकलन के मुताबिक फोनी से राज्य में 41 लोगों की मौत हो गई, हजारों पशुओं को नुकसान हुआ, लाखों घर तबाह हो गए और 50000 करोड़ का नुकसान राज्य को उठाना पड़ा है।
Read more »

नवीन पटनायक की केंद्र से मांग, ओडिशा को दिया जाए विशेष राज्य का दर्जा– News18 हिंदीनवीन पटनायक की केंद्र से मांग, ओडिशा को दिया जाए विशेष राज्य का दर्जा– News18 हिंदीओडिशा के मुख्यमंत्री Naveen_Odisha ने केंद्र से ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है.
Read more »

फोनी तूफान: ओडिशा सरकार ने 21 और मौतें कीं कन्फर्म, मरनेवालों की संख्या बढ़ हुई 64-Navbharat Timesफोनी तूफान: ओडिशा सरकार ने 21 और मौतें कीं कन्फर्म, मरनेवालों की संख्या बढ़ हुई 64-Navbharat TimesHindi Samachar: ओडिशा में पिछले हफ्ते आए फोनी तूफान ने भारी तबाही मचाई है। रविवार को राज्य सरकार ने 21 और मौतों की पुष्टि की है जिससे मरने वालों की तादात बढ़कर 64 हो गई है। सीएम नवीन पटनायक ने कहा है कि अगले महीने से राहत राशि बांटनी शुरू कर दी जाएगी।
Read more »

एयर स्ट्राइक पर पीएम के 'बादलों' वाले बयान से सोशल मीडिया पर आया 'तूफान'...एयर स्ट्राइक पर पीएम के 'बादलों' वाले बयान से सोशल मीडिया पर आया 'तूफान'...नई दिल्ली। एक तरफ सूरज के तेज तेवर हैं तो वहीं लोकसभा चुनाव भी अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुके हैं। नेताओं, मंत्रियों के बयान इन सरगर्मियों को और बढ़ा रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक इंटरव्यू में एयर स्ट्राइक पर दिए 'बादलों' वाले बयान से सोशल ‍मीडिया पर भूचाल आ गया है। इसे लेकर लोग उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम भी वायरल हो रहे हैं।
Read more »

ओडिशा: दलित परिवार को राहत शिविर में 'जाने से रोका'ओडिशा: दलित परिवार को राहत शिविर में 'जाने से रोका'पुरी के एक गांव में फणी तूफ़ान के दौरान गांव का स्कूल साइक्लोन सेंटर के तौर पर काम कर रहा था.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:29:31