ओडिशा: दलित परिवार को राहत शिविर में 'जाने से रोका'

United States News News

ओडिशा: दलित परिवार को राहत शिविर में 'जाने से रोका'
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 167 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 51%

ओडिशा: फणी तूफ़ान के वक़्त दलित परिवार को राहत केंद्र में घुसने से रोका गया

BBC/AnshulVermaजब 200 किलोमीटर की रफ़्तार से भी तेज़ आंधी ने तनावर दरख़्तों को तिनकों की तरह जड़ से उखाड़ फेंका था, सैकड़ों किलो वज़नी बसें औरपुरी'सब दरवाज़े बंद थे, हमने मिन्नतें कीं, लेकिन किसी ने हमें जगह नहीं दी.

हरिजन हैं ये कहकर दुत्कार दिया,' बिनिता गोछाएत बार-बार भर्रा जाती आवाज़ के बीच बताती हैं. पास ही ईंटों को जोड़कर बनाए गए चूल्हे पर कड़ाही में आलू उबल रहा है. वहीं, बरगद के एक गिरे पेड़ के तने की एक तरफ़ रखा है एल्यूमिनियम का एक घड़ा, ज़ंग लगी एक साइकिल और ढीले अस्थि-पंजर वाला एक फोल्डिंग टेबल. जड़ से उखड़ गए बरगद का यही पेड़ पिछले हफ़्ते भर से बिनिता गोछाएत और दूसरे दो दलित परिवारों का आशियाना है. त्रिनाथ मलिक कहते हैं,"जब हमने दो तारीख़ की शाम में सुना कि तूफ़ान आ रहा है तो हम लोग स्कूल चले गए. वहां लोगों ने हमें घुसने नहीं दिया, कहा तुम लोग डोम हो, तुम्हें हम जगह नहीं दे सकते."गांव का स्कूल तब साइक्लोन सेंटर के तौर पर काम कर रहा था और गांव के काफ़ी लोग यहां प्रशासन के कहने पर, या ख़ुद से शिफ्ट हो चुके थे. एक कमरा बड़ी गुहार के बाद इन दलित परिवारों को दिया तो गया मगर दूसरों से अलग, पक्के कमरों से दूर. पर एस्बेस्टस शीट की छत 200 किलोमीटर की रफ़्तार से भी तेज़ आंधी का सामना भला कबतक कर पाती?"छत टूट गया. हम 10-15 लोग बरामदे की छत के नीचे दुबक कर बैठ गए. हम लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे कि प्रभु हमें बचा लो. जब हवा तेज़ हुई तो हम 15 आदमी वहीं बरामदे में बारिश से तर-बतर खड़े होकर रह गए," उस रात को याद कर बनिता गोछाएत की आवाज़ फिर भर्रा जाती है.इन परिवारों ने रात नारियल खाकर गुज़ारी और उसके चार दिन बाद तक उन्हें खाने को कुछ हासिल नहीं हुआ.ख़ुद के साथ हो रहे इस भेदभाव के ख़िलाफ़ कुछ दलितों ने आवाज़ भी उठाई और एक पक्के कमरे का दरवाज़ा तोड़कर अंदर भी घुसे, लेकिन उन्हें पुलिस से पकड़वा देने की धमकी मिलने लगी. रीना मलिक कहती हैं, ''मैंने धक्के देकर दरवाज़ा तोड़ दिया, हममें झड़प हुई लेकिन वो थाने में शिकायत दर्ज कराने की धमकी देने लगे तो हम सोचने लगे कि अगर सचमुच में मामला दर्ज हो गया तो हम क्या करेंगे. हमारे पास तो पैसे भी नहीं हैं, एक दिन खाते हैं तो एक दिन भूखे मरते हैं.'' "घर टूट गया और उसमें पानी भर गया था तो हम स्कूल गए थे, लेकिन वहां भी पानी में ही बैठना पड़ा तो हम वापस चले आए, अब तो यही बरगद हमारा घर है", रीना की सास मीना मलिक कहती हैं. तिनके-तिनके होकर बिखर गए आशियाने और सूख रहे इस बरगद के दरख़्त के आस-पास खुशियों का हल्का सा झोंका महसूस किया जा सकता है. छह दिनों के बाद गुरुवार को भात जो बना है. सरकारी मदद के नाम पर प्रति व्यक्ति किलो भर दिए गए चावल से तैयार.अनिल गोछाएत ने सातवीं क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी, वजह पूछने पर कहते हैं कि स्कूल दूर है और वो पावों की वजह से साइकिल नहीं चला सकते. लेकिन फिर बात धीरे-धीरे खुलती है. अनिल कहते हैं, ''स्कूल में मुझसे कोई मेल-जोल नहीं करता था. दूसरे जाति के लड़के मुझसे बात नहीं करते थे. हम सबसे अलग अकेले ही बैठते थे. छुआछूत का ज़माना नहीं गया. अभी भी हमें दलित समझा जाता है. उस दिन भी वही हुआ.'' हम पेड़ के नीचे रह रहे परिवार से बात कर रहे होते हैं, हमारी मुलाक़ात लुंगी पहने और कंधे पर गमछा डाले मागा मलिक से होती है, जो बाजा बजाने के लिए बांस का सामान बनाने का काम करते हैं.हमारे कहने पर वो और इस बाजे के साथ ओडिशा के सबसे बड़े देव जगन्नाथ की प्रशंसा में एक भजन गाकर सुनाते हैं. वह ये भी बताते हैं कि उन्हें परिवारों में मंगल अवसरों पर बुलाया जाता है, लेकिन लोग उन्हें बाहर बिठाते हैं और उन लोगों को पीने के लिए पानी तक नहीं दिया जाता. दलितों के साथ छुआछूत की घटना को लेकर पुरी के कलक्टर बलवंत सिंह कहते हैं कि अगर ऐसी किसी तरह की घटना हुई है तो ज़िम्मेदार अधिकारियों के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.ओडिशा में उन्नीसवीं सदी में एक भयंकर अकाल आया था जिसके बाद एक सरनेम 'छतर खिया' कुछ लोगों के नाम के आगे लगाया जाने लगा. ये उन लोगों के लिए इस्तेमाल होता है जिन्होंने सभी के साथ बैठकर सरकारी शिविरों में खाना खाया था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

तस्वीरों में देखें नोएडा के फॉर्म हाऊस में चल रही रेव पार्टी के लग्जरी इंतजाम, rave party in farm house noida police raid DLNH– News18 Hindiतस्वीरों में देखें नोएडा के फॉर्म हाऊस में चल रही रेव पार्टी के लग्जरी इंतजाम, rave party in farm house noida police raid DLNH– News18 Hindiलम्बे-चौड़े एरिया में फैला फॉर्म हाऊस. टेबलों पर सजी महंगी-महंगी बीयर, सिगरेट और शराब की बोतलें. हर एक टेबल पर शराब परोसती लड़कियां. हल्की रंग-बिरंगी लाइट में डीजे पर थिरकते कपल्स. जो डीजे पर नहीं था वो स्वीमिंग पूल में अपने पार्टनर के साथ मौजूद था. फॉर्म हाऊस के बाहर लगी थी 39 लग्जरी कारों की लाइन. इन्हीं के बीच-बीच मे कहीं महंगी बाइकें भी खड़ी हुईं थी. ऐसा ही कुछ नज़ारा था जब नोएडा के एसएसपी ने अपनी टीम के साथ यहां छापा मारा.
Read more »

मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंमतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »

दो महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में इला​हाबाद के महंत ऑस्ट्रेलिया में गिरफ़्तारदो महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में इला​हाबाद के महंत ऑस्ट्रेलिया में गिरफ़्तारआनंद गिरि उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद स्थित लेटे हनुमान मंदिर के महंत हैं. ​​गिरफ़्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें सिडनी की एक अदालत में पेश किया था, जहां उनकी ज़मानत रद्द कर दी गई. अब उन्हें 26 जून को अदालत में पेश किया जाएगा.
Read more »

स्पेशल रिपोर्ट: दिल्ली की सियासत में ट्रिपल धमाका Special Report: Prior to polling, political game intensifies - Special Report AajTakस्पेशल रिपोर्ट: दिल्ली की सियासत में ट्रिपल धमाका Special Report: Prior to polling, political game intensifies - Special Report AajTakदिल्ली में मतदान से पहले घनघोर चुनाव प्रचार की दुंदुभि बज गई. प्रचार में सभी पार्टियों के बड़े योद्धा मैदान में कूद पड़े. दिल्ली में 12 मई को चुनाव है, और अब सभी पार्टियों ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है. दिल्ली में आज चुनावी राजनीति के हिसाब से सबसे गहमागहमी वाला दिन रहा. सियासत के तीन तीन दिग्गजों ने यहां जोर आजमाइश की. सक्रिय राजनीति में आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में आज दो दो रोड शो किए. प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ इकट्ठा हुई. उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो करके अपनी ताकत दिखाई . तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में इस चुनावी मौसम की पहली रैली को संबोधित किया.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

क्या धोनी से पार पा पाएंगे ऋषभ पंत, इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी रहेगी नजरक्या धोनी से पार पा पाएंगे ऋषभ पंत, इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी रहेगी नजरआईपीएल के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी, फाइनल में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिल्ली के विकेटकीपर ऋषभ पंत के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। ऋषभ पं‍त ने पिछले मैच में दिल्ली को जीत दिलाने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं धोनी भी इस समय बेहतरीन लय में हैं। इन दोनों के साथ ही इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें होगी...
Read more »

गुजरात में घोड़ी पर चढ़ा दलित दूल्हा, गांव में पूरे समुदाय का बहिष्कारगुजरात में घोड़ी पर चढ़ा दलित दूल्हा, गांव में पूरे समुदाय का बहिष्कारशादी के दूसरे दिन गांव के सरपंच वीनू ठाकुर व उप-सरपंच बलदेव ठाकुर ने लोगों को मंदिर में इकट्ठा किया और दलितों का सामाजिक बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया।
Read more »

ओडिशा के छात्रों के लिए खुशखबरी, JEE Advanced 2019 के एप्लीकेशन की तारीख बढ़ीओडिशा के छात्रों के लिए खुशखबरी, JEE Advanced 2019 के एप्लीकेशन की तारीख बढ़ीओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मानव संसाधान विकास मंत्रालय से JEE Advanced 2019 की तारीख आगे बढ़ाने की अपील की थी, जिसके बाद प्रकाश जावडेकर ने यह फैसला लिया.
Read more »

JEE Advanced Exam 2019: ओडिशा स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी आगे– News18 हिंदीJEE Advanced Exam 2019: ओडिशा स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी आगे– News18 हिंदीJEE Advanced Exam 2019 registration date for odisha, JEE Advanced Exam 2019, JEE Advanced Exam 2019 registration date, तूफान फानी, ओडिशा
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

दलित की बारात रोकने के लिए ऊंची जाति के लोगों ने किया रोड जाम, सड़क पर करने लगे भजन और यज्ञदलित की बारात रोकने के लिए ऊंची जाति के लोगों ने किया रोड जाम, सड़क पर करने लगे भजन और यज्ञवहीं एक अन्य घटना के मुताबिक गुजरात के साबरकांठा जिले के एक गांव में एक दलित दूल्हे की बारात को रविवार को उस वक्त पुलिस सुरक्षा मुहैया करानी पड़ी, जब ठाकोर समुदाय के सदस्यों ने उसके एक स्थानीय मंदिर में पूजा करने पर आपत्ति जताई. हालांकि, पुलिस ने कहा कि बारात शांतिपूर्ण तरीके से गुजर गई. ग्रामीण भीखाभाई वानिया ने कहा कि अनिल राठौड़ के परिवार ने उस वक्त पुलिस सुरक्षा की मांग की, जब सितवडा गांव के ठाकोर समुदाय के सदस्यों ने शनिवार को बारात के गांव से गुजरने और दूल्हे के मंदिर में पूजा करने की योजना पर आपत्ति जताई.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:10:02